मथुरा। जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा डा0 अरूण कुमार दुबे ने सभी माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यो को निर्देश दिये है कि वह विद्यालय में प्रशिक्षित व्यायाम शिक्षक तथा उनकी शैक्षिक योग्यता का विवरण जल्द से जल्द उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें
Read More
मथुरा। जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा डा0 अरूण कुमार दुबे ने सभी माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यो को निर्देश दिये है कि वह विद्यालय में प्रशिक्षित व्यायाम शिक्षक तथा उनकी शैक्षिक योग्यता का विवरण जल्द से जल्द उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें
Read More
मथुरा। नगर क्षेत्र में इन दिनों धन पशुओं के बढ़तें आतंक से पुलिस एवं प्रशासन बेखबर लगता हैं। यही कारण है कि विगत 6 माह के अन्दर नगर क्षेत्र से आधा दर्जन से अधिक युवक इन धन पशुओं से भयभीत होने के चलते लापता है। मगर पुलिस ने एक भी लापता युवक के गायब होने के कारण को गहराई से जाॅच करना तो दूर गायव युवकों के परिजनों से मिलना भी उचित नहीं समझा। नगर के लगभग प्रत्येक क्षेत्र में दबंग या शातिरों द्वारा माइक्रो फाइनेन्स कम्पनियां की आड़ में ब्याज पर पैसा देने धन सम्पत्ति गिरवी रखनें का व्यापार अवैध रूप से किया जा रहा है। माइक्रों फाइनेन्स केी आड़ में पाॅच से 20 रूपयें सैकडा तक की ब्याज देकर युवा पीढ़ी को बर्बाद के कगार पर पहुंचा रहे हैं। इनके अधिकतर बिगडैल रहीसों के बच्चें या अत्याधिक आर्थिक रूप से कमजोर तबके के भोले भाले युवक होते है दंबगों द्वारा कड़ाई से रूपया वसूली के भय से कई युवक तो आत्महत्या तक कर चुके हैं। अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया तो जनपद के युवा बर्बादी के कगार पर पहुंच जायेगे
Read More
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में अनुमानित 1.5 करोड़ बैंक खाते खुलने के साथ ही भारत में वित्तीय छुआछूत की समाप्ति का शुभारंभ होने का ऐलान किया। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में बैंक खाते खुलना आर्थिक इतिहास में एक अप्रत्याशित रिकॉर्ड है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से देश भर में प्रसारित एक समारोह में प्रधान मंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) का औपचारिक रूप से शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने इस अवसर को ‘’विष-चक्र से गरीबों की आजादी का पर्व’’ करार दिया। एक ही दिन में कई रिकॉर्ड टूटने पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बैंक खाते खोलने के अभियान को आज मिली राष्ट्रव्यापी सफलता से न केवल वित्तीय सेवा विभाग और बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों का, बल्कि केंद्र सरकार के अधिकारियों का भी इस बात पर भरोसा बढ़ेगा कि वे उन लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर सकते हैं, जिन्हें वे खुद के लिए तय करते हैं। उन्होंने कहा, ‘आज से पहले बीमा कंपनियों ने कभी भी एक ही दिन में 1.5 करोड़ दुर्घटना बीमा पॉलिसियां जारी नहीं की होंगी। आर्थिक इतिहास में आज से पहले कभी भी एक ही दिन में 1.5 करोड़ बैंक खाते नहीं खुले होंगे। आज से पहले कभी भी भारत सरकार ने एक ही दिन में 77,000 से भी ज्यादा स्थानों पर एक जैसा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया है, जिसमें इतने सारे मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और सरकारी एवं बैंक अधिकारियों ने शिरकत की।‘ उन्होंने कहा कि यह सफलता नई ऊंचाइयां छूने की दिशा में एक प्रेरणा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैसे तो ‘पीएमजेडीवाई’ का आरंभिक लक्ष्य एक साल में 7.5 करोड़ बैंक खाते खोलना है, लेकिन हमने संबंधित अधिकारियों से अगले गणतंत्र दिवस से पहले ही इस अहम कार्य को पूरा करने के लिए कहा है। ‘पीएमजेडीवाई’ के तहत मिलने वाले फायदों को विस्तार से बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह महज एक बैंक खाता नहीं है क्योंकि इसमें अन्य लाभ भी हैं, जिनमें एक रुपे डेबिट कार्ड, एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर और अतिरिक्त 30,000 रुपए का जीवन बीमा कवर भी शामिल हैं। ये लाभ उन सभी लोगों को मिलेंगे जो 26 जनवरी, 2015 से पहले बैंक खाता खोलेंगे। उन्होंने कहा कि इन खातों में होने वाले लेन-देन पर नजर रखी जाएगी तथा ओवरड्राफ्ट सुविधा दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने 7.25 लाख बैंक कर्मचारियों को भेजकर उनसे 7.5 करोड़ बैंक खाते खोलने के लक्ष्य को पाने और वित्तीय छुआछूत से आजादी दिलाने में मदद करने को कहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जब वर्ष 1969 में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था, तब लोगों को आर्थिक मुख्यधारा में शामिल करना लक्ष्य था। हालांकि, वह उद्देश्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। आजादी के 68 साल गुजर गए हैं, लेकिन देश की 68 फीसदी आबादी को भी अब तक बैंकिंग सुविधा नसीब नहीं हो पाई है।‘उन्होंने कहा, ‘अमीरों को तो आसानी से सस्ता लोन मिल जाता है, लेकिन गरीबों को विवश होकर साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता है, जिसके लिए उन्हें अमीरों के मुकाबले पांच गुना ज्यादा ब्याज देना पड़ता है। क्या यह बैंक उद्योग की जिम्मेदारी नहीं है कि वह गरीबों को बैंकिंग सुविधा सुलभ कराए।‘ प्रधानमंत्री ने अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए एक उदाहरण दिया जिसमें बचत करने वाली एक ऐसी मां का जिक्र किया गया है, जो इस राशि को अपने घर में कहीं छिपाने पर विवश हो जाती है। उन्होंने कहा कि जिन बैंक अधिकारियों ने इस तरह की मां के लिए खाता खोला है, वे आज खुद को भाग्यवान महसूस कर रहे होंगे। उन्होंने कहा कि गरीबी और कर्ज के दुष्चक्र से बाहर निकलने के लिए एक बड़े कदम की जरूरत थी, जिसे आज सफलतापूर्वक उठाया गया। उन्होंने कहा कि गरीबों की पहुंच मोबाइल फोन तक होने और डेबिट कार्ड तक उनकी पहुंच होने में समानताएं हैं। दोनों ही कदमों से गरीबों का विश्वास और गर्व बढ़ेगा। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर संस्कृत भाषा की एक प्राचीन उक्ति का जिक्र किया: सूक्ष्य मूलम धर्म, धर्मस्य मूलम अर्थ, अर्थस्य मूलम राज्यम। इसके मद्देनजर आर्थिक गतिविधियों में लोगों को शामिल करने की जिम्मेदारी सरकार पर है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इस सरकार ने यह जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीयों में बचत करने की आदत है और वे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्तित रहते हैं। इस अवसर पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पीएमजेडीवाई को मिशन के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा और बैंक से अब तक नहीं जुड़े 7.5 करोड़ परिवारों को बैंकिंग सुविधा सुलभ कराने के प्रथम लक्ष्य को 26 जनवरी 2015 तक पूरा कर लिया जाएगा। वित्त राज्यमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएमजेडीवाई में घर की महिला को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना सकारात्मक रूप से प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करेगी।
Read More
राया। कस्वा राया के वरिष्ठ पत्रकार डा0 वीरेन्द्र आचार्य की माताजी का पैतृक गाॅव सोनई में निधन हो गया। वे 104 वर्ष की थी। उनके निधन पर पत्रकार विनोद शर्मा उर्फ बीटू भैैया, अशोक अग्रवाल, कन्हैया शर्मा, पंकज शर्मा, सुनील, सुशील, सोनू व्यास, रिन्कू शर्मा, राजू शर्मा, आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकें प्रति अपनी श्रंद्वाजलि अर्पित की हैं।
Read More
डीमए बी0 चन्द्रकला को ज्ञापन सौंपते पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी, विद्यायक राजकुमार रावत, पूर्व विद्यानसभा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष दारा सिंह आजाद आदि मथुरा। उत्तर प्रदेश में फैली अराजकता, लूट डकैती, बलात्कार, सड़क, बिजली, पानी की समस्याओं केा लेकर बसपा नेताओं के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला सं मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बसपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाये कि प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सत्तारूढ सपा सरकार के कार्यकाल में साम्प्रदायिक एवं घरेलू हिंसा के मामलों में बेहताशा वृद्धि हुई है। बलात्कार के मामलों की तो जैसे बाड़ सी आ गयी हैै। वहीं समूचे प्रदेश की सड़के जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। बिजली की बेहताशा कटौती को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ हैै। चारों बिजली संकट से जूझ रही प्रदेश की जनता जमकर सपा सरकार को कोस रही है। वहीं सपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ बहुत ही बड़ा विश्वास घात कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया है। साथ ही रोजगार के अवसरों पर तो जैसे पूरी तरह समाप्त ही कर दिया है। बसपाईयों ने डीमए बी0 चन्द्रकला को दिये ज्ञापन में मांग की हैै कि यदि प्रदेश में से कानून व्यवस्था, अव्यवस्थाओं, विकास कार्यों, बिजली पानी के संकट आदि को नहीं सुधारा गया तो बसपाई व्यापक स्तर पर आन्दोलनकारी रणनीति अपनाने को बाध्य होंगे। इस मौके पर पूर्व कबीना मंत्री कृषि मंत्रालय चै0 लक्ष्मीनारायण सिंह, पूर्व बसपा के विद्यान सभा प्रत्याशी पं0 योगेश द्विवेदी, बसपा से गोवर्धन क्षेत्र के विद्यायक राजकुमार रावत, बसपा जिलाध्यक्ष दारा सिंह आजाद आदि सैक़ड़ों बसपाई मौजूद रहे।
Read More
मथुरा। त्रिपूरारी कुमार सिंह ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है, कि 10 उ0प्र0 बटालियन एनसीसी मथुरा का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 16 अगस्त 2014 को हिन्दुस्तान कालेज आॅफ साइन्स टैक्नौलाॅजी फरह मथुरा में शुरू हुआ। जिसका शुभारम्भ कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल टी0के0 सिंह के ओपनिंग एैड्रेस से किया गया। कैम्प में एनसीसी कैडिटों को शारीरिक प्रशिक्षण, हथियारों का प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, लडाई के नुस्खे और कवायद तथा फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। उक्त कैम्प के दौरान निम्न विषयों पर एनसीसी अधिकारी तथा पीआई स्टाफ द्वारा लैक्चर कैडिटों को दिये गये। साफ सफाई, एचआईवी एड्स, नेतृत्व, घात लगाकर दृश्मनों को बरबाद करना, नागरिक सुरक्षा, प्राकृतिक आपदा, प्राथमिक आपदा, व्यक्तिगत सुरक्षा, साहसिक कार्यक्रम, कैन्सर के प्रति जागरूकता आदि उक्त कैम्प में निम्न प्रोगरामों का आयोजन किया गया जिसे देखकर कैडिटों का उत्साह देखते ही बनता था। योग प्रशिक्षण योगगुरू हेमेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा कैडिटों को प्रदान किया गया। त्वाईक्वान्डो का प्रशिक्षण संदीप पांचाल द्वारा कैडिटों को प्रदान किया गया। शिविर में आयाजित खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी, बाॅलीबाॅल, एैथलैटिक्स, क्रास कन्ट्री, टेबल टैनिस आदि थी। शिविर में आयोलित्रजत सामाजिक कार्यक्रमों व संस्कृति कार्यक्रमों में म्यूजिकल ईवनिंग जिसमें विख्यात सरोद वादक पं0 विश्वजीत राय चैधरी ने सरोद पर अपनी प्रस्तुति से समंा बांधा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन क्विज मास्टर राहुल तिवारी द्वारा डा0 एसके दुबे के निर्देशन में किया गया। शिविर के समापन की पूर्व संध्या पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कि एनसीसी के कैडिटों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिसमें एनसीसी कैडिटों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और श्रोताओं को स्तब्ध और मंत्रमुग्ध कर दिया। शिविर का समापन कर्नल टीके सिंह के क्लोजिंग एैड्रेस के साथ हुआ जिसमें कमान अधिकारी कर्नल टीके सिंह तथा मुख्यातिथि राजीव कुमार उपाध्याय द्वारा प्रतियोगिताओं में विजयी कैडिटों को मैडल प्रदान किये गये। अंत में कर्नल टीके सिंह द्वारा मुख्यातिथि को धन्यवाद स्वरूप मोमेंटो प्रदान किया गया। शिविर की जिम्मेदारी को सूबेदार मेजर जनरैल सिंह, सूबेदार श्याम लाल व सूबेदार अखिलेश कुमार उपस्थित रहे।
Read More