मथुरा

बदमाशों की चली गोली से साथी घायल, घायल को साथ ले गये बदमाश, एसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहंुचे मथुरा। थाना फरह के नगला बेरी के सर्राफ व्यापारी से मारूति सवार चार बदमाशो ने तंमचें की बट से मारपीट कर आठ लाख कीमत के सोने चाॅदी के आभूषणों को लूट ले गये। लूट के दौरान व्यापारी से हुई छीना झपटी के दौरान बदमाशों ने व्यापारी को जान से मारने की नियत से तंमचें से फायर किया लेकिन व्यापारी तो बाल बाल बच गया लेकिन बदमाशों के तंमचें से निकली गोली उन्हीं के एक साथी के लग गई। लेकिन घायल साथी को अपने साथ गाड़ी में डालकर भाग गये। घटना की सूचना मिलतें ही एसपी सिटी मनोज सोनकर, क्षेत्राधिकारी अजय पाल शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंच गये। घटना की तहरीर व्यापारी ने चार अज्ञात बदमाशों के विरूद्व दी हैं।  घटनाक्रम के अनुसार मथुरा निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र रमेश मथुरा से प्रतिदिन जाकर थाना फरह के नगला बेरी में सर्राफ की दुकान करता हैं। जितेन्द्र कुमार अपनी दुकान पर जाने के लिए अपनी मारूति कार से नगला बेरी जा रहा था कि अभी वह फरह क्षेत्र के ग्राम सोनाटा के पास रेलवें क्रासिंग के पास ही पहुंचा था कि तभी एक मारूति कार आई और जितेन्द्र की गाड़ी को ओवर टेक कर उसकी गाड़ी के आगे आडी करके लगा दी, और गाड़ी से चार असलाहधारी युवक उतरें और उन्होंने जितेन्द्र को असलाह के बल पर कब्जें में कर लिया और उसके पास रखें आठ लाख रूपयें कीमत के सोने चाॅदी के ग्राहकों के आभूषणों को लूटकर भागने लगें जिसका व्यापारी जितेन्द्र ने विरोध किया बदमाशों से तंमचें की बटों से उसके ऊपर वार कर घायल कर दिया और इसी छीना झपटी के दौरान बदमाशों ने व्यापारी को जान से मारने की नीयत से तंमचें से फायर कर दिया लेकिन व्यापारी तो वाल वाल बच गया लेकिन गोली उन्हीं के एक साथी में लग गई। साथी को घायल देख बदमाशों ने व्यापारी के साथ पुनः मारपीट कर आभूषणों से भरें थैलें को दीनकर साथी को गाड़ी में ही डालकर अपने साथ ले गये। घटना की सूचना पीडि़त व्यापारी ने पुलिस कट्रोल रूम को दी। सूचना मिलतें ही एसपी सिटी मनोज सोनकर, क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी अजयपाल शर्मा मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये। जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश के लिए क्षेत्र में बदमाशों की तलाश भी कराई लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग जाने में सफल रहेे। घटना की रिपोर्ट व्यापारी जितेन्द्र ने चार अज्ञात बदमाशों के विरूद्व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  

Read More

सौंख। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मन्दिर में अजन्मे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कृष्ण जन्मोत्सव पर छात्र छात्र ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण मटकी फोडकर, दही लूटना, ब्रज लोकगीतों पर आधारित महारास तथा नृत्याभिनय रहे। विद्यालय के छात्र छात्राओं के अलावा शिक्षक शिक्षकाओं ने भी मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। पूरा विद्यालय प्रांगण ‘नन्द के आनन्द भए जय कन्हैया लाल की‘ की हर्ष ध्वनि से गॅंजायमान हो गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चैयरमेन सुरेश सिंह तथा प्रबंध निदेशक हरिचन्द, शिक्षा निदेशक एसवीसिंह, प्रशासक सगुन सिंह आदि उपस्थित थे।  

Read More

राया। ब्रज के राजा दाऊजी महाराज की शोभायात्रा राया में भक्तिभावना के साथ हर्ष उल्लास से निकाली जायेगी शोभायात्रा कार्यक्रम का लेकर तैयारियां जोर शोर से प्रारम्भ कर दी है। श्री दाऊजी महाराज सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 29 अगस्त गणेश चतुर्थी के दिन दाऊजी महाराज की शोभायात्रा आकर्षक विभिन्न झाकियों के साथ मंदिर परिसर से प्रारम्भ होगी जो मांट रोड, हाथरस रोड, कटरा बाजार, रेतिया बाजार आदि प्रमुख स्थानों पर होती हुयी मंदिर परिसर पर पहंुचेगी। इसी के साथ मेला कार्यक्रम का शुभारम्भ हो जायेगा। शोभायात्रा के बाद प्रतिदिन एक सप्ताह तक श्री गिर्राज आदर्श रासलीला मण्डली गोवर्धन द्वारा रास लीला का आयोजन किया जायेगा और अंत में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जायेगा। शोभायात्रा एवं मेला कार्यक्रम सफल बनानें की अपील कृष्णमुरारी शर्मा, हरीश शर्मा, मनोज कुमार वाष्र्णेय, संदीप अग्रवाल, मनोज चतुर्वेदी, ब्रजमोहन वर्मा, मुकेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल आदि ने की है।

Read More

मथुरा। यादव सेवा मंडल द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के सन्त जयकृष्ण दास जी महाराज व महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन यादव ने राधाकृष्ण की छवि पर दीप जलाकर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय तिलकद्वार पर कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूपों को विभिन्न मनमोहक अन्दाज में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्रज की फूलों की होली, व राष्ट्रीय कवि मनवीर मध्ूर द्वारा काव्यपाठ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन यादव को जयकृष्णदास महाराज द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तथा सेवा मंडल के भारत यादव व प्रदीप यादव द्वारा उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में यादव सेवा मंडल के सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह व माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर यादव सेवा मंडल के प्रदीप यादव पप्पन, विजय यादव, राजू यादव, उमेश यादव, भारत यादव, अरूण यादव, सभासद रवि यादव, राजेश यादव, राजीव यादव, विष्णु यादव, अनिल यादव, बनवारी यादव, ब्रजमोहन यादव, देवेन्द्र यादव, श्रीभगवान यादव, अर्पित यादव, अमित यादव, अनुराग यादव, किशन यादव, रामबाबू यादव, सुरेन्द्र यादव, अजय यादव, नन्दकिशोर यादव, ग्वाला यादव, बांकेलाल यादव, राजकुमार यादव आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्व प्रकोष्ठ ने भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के साथ 25 अगस्त को होने वाली विदेश सचिव स्तरीय वार्ता को रद्द करने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि जिस प्रकार पाक द्वारा की जा रही नापाक हकतों को निरन्तर जारी रखतें हुए वार्ता के माहौल को बिगाड़नें का प्रयास किया गया हैं। उससे भारत सरकार का यह कदम सर्वथा उचित हैं। प्रबुद्व प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आचार्य ब्रजेन्द्र नागर व सह संयोजक राजेश पांडे, डा0 दिनेश उपाध्याय, गोबिन्द बंसल, अजय गोयल, नन्दराम सिंह रावत, बालकृष्ण चतुर्वेदी, श्यामबाबू शर्मा, कोमलसिंह ठेकेदार, योगेश पंकज, मदनमोहन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल ने कहा कि जहाॅ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में सार्क देश के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित कर विश्व जनमत्व को यह सन्देश दिया था कि भारत अपने पडौसी देशों के साथ सम्मानजनक व मैत्री पूर्ण सम्बन्ध चाहता हैं। प्रबुद्व प्रकोष्ठ ने कहा कि एक तरपफ जहाॅ भारत सरकार मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध बनाने का कार्य कर रही थी वही पाक द्वारा निरन्तर सीज फायर का उल्लघन करते हुए भारतीय सैनिकों पर हमला किया जा रहा था और पाक की नापाक हरकत की पराकाष्ठा उस समय हो गई जब भारत सरकार के विरोध के बावजूद अलगवादियों से वार्ता करते हुए आतंकवादियों को सरंक्षण दिया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारतीय सैनिकों की हो रही निरन्तर हत्याओं एवं पाक की नापाक हरकतों का मुंह तोड़ जवाव देने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहें आतंकवादियों के अड्डों को तहस नहस व सीज फायर का मुंह तोड़ जवाव दिया जाये।  

Read More

मथुरा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि पंचायतों का पुर्नगठन एवं परिसीमन के संबंध में प्रमुख सचिव उ0प्र0 शासन पंचायती राज अनुभाग 3 लखनऊ के शासनादेश संख्या 1992/33-3-2014-03 रा0नि0आ0/14, दिनांक 16 अगस्त 2014 में दिये गये निर्देशो के क्रम में जनगणना 2011 के आधार पर ग्राम पंचायतो का परिसीमन एवं पुर्नगठन किया जाना है जिसके लिए निर्धारित की गयी समय सारणी के अनुसार सर्व प्रथम ग्राम पंचायत के पुर्नगठन एवं परिसीमन के संबंध में दिनांक 25 अगस्त 2014 से 15 सितम्बर 2014 तक प्रार्थना पत्र या प्रस्ताव प्राप्त किया जाना। फिर समिति द्वारा प्रार्थना पत्रों एवं प्रस्तावों का निस्तारण एवं निदेशालय को दिनांक 30 सितम्बर 14 तक संस्तुतिया भेजा जाना। इसके बाद दिनांक 01 अक्टूबर 2014 से 15 अक्टूबर 2014 तक निदेशालय स्तर पर परीक्षण और अधिसूचना निर्गत किया जाना। तत्पश्चात 31 अक्टूबर 2014 तक अधिसूचना का सरकारी गजट में मुद्रण और प्रकाशन कराना। ------------------------------------------

Read More



Mediabharti