मथुरा

मथुरा,। वरिष्ठ पुलिस अध्ीक्षक मथुरा नितिन तिवारी ने शासन के निर्देश पर चैकी प्रभारी केपी सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए उनके स्थान पर विनोद कुमार को चैकी प्रभारी कृष्णा नगर बनाया हैं। बताया जाता है कि क्षेत्राध्किारी नगर अनिल यादव ने केपी सिंह के विरूद्व कार्यवाही को पत्रा लिखा था उसी के चलते शासन ने केपी सिंह को तत्काल प्रभाव से चैकी से हटाया गया हैं।

Read More

मथुरा। शासन ने आज जनपद के एसएसपी नितिन तिवारी को हटाते हुए उनके स्थान पर मंजिल सैनी को मथुरा का एसएसपी मथुरा बनाया हैं। लखनऊ सूत्रों का कहना है कि एसएसपी मथुरा की कार्यप्रणाली कई मामलों में सदिग्ध् बताई  गई थी। जिसमें प्रमुख अध्विक्ताओं के विरूद्व पफर्जी रिपोर्ट दर्ज होने के चलनें अध्विक्ताओं का लगातार चल रहा आन्दोलन वहीं एक चिकित्सक के कहनें पर पाॅच पत्राकारों के विरूद्व चोथ वसूली की रिपोर्ट दर्ज होने जिसमें पुलिस द्वारा निष्पक्ष जाॅच नहीं होने जैसे अन्य शिकायतों के चलते शासन न इन शिकायतों को गंभीरता से लिया। वहीं श्री मंिजला सैनी 2005 वैच की आपीएस अध्किारी हैं।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला सहमीडिया प्रभारी रामदास चतुर्वेदी ने जनपद में हो रही भारी विद्युत कटौती पर रोष व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा है कि शहर में जन्माष्टमी पर्व को लेकर श्रद्वालुओं का आना प्रारंभ हो चुका है वहीं विभिन्न हिन्दु त्यौहारों के चलते वाजार में खरीददारों की चहल-पहल बनी हुई हैं। इसके वावजूद जनपद में भारी विद्युत कटौती की जा रही हैं। जिससें आम नागरिकों के साथ साथ व्यापारी व मजदूर सभी परेशान है। भाजपा द्वारा विगत दिनों में कई बार अध्किारियों से विद्युत कटौती को लेकर विरोध्ण् जताया जा चुका हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार की ओर से विभिन्न जनप्रतिनिध्यिों और सरकारी वक्ताओं द्वारा वार वार मथुरा को कटौती से मुक्ति कहें जाने की बात की जाती है लेकिन इसमें सुधर होता नजर नहीं आ रहा हैं। श्रद्वालुओं के चलते विभिन्न ध्र्मालयों में जहाॅ शाम के समय श्रद्वालुओं का बाजार और ध्र्मस्थलों आवागमन रहता है उसी समय विद्युत कटौती कर दी जाती है और विद्युत व्यवसथा से जुड़ें अध्किारियों को यह तक पता नहीं होता कि उक्त कटौती कितनें बजें समाप्त होगी। जनता द्वारा जानकारी के लिए पफोन पर सम्पर्क किये जाने पर विद्युत अध्किारी पफोन उठना उचित नहीं समझते। भाजपा प्रवक्ता ने जिला प्रशासन से उक्त पर्व को देखतें हुण्ए मथुरा को विद्युत टौती मुक्त रखनें की माॅग की हैं।

Read More

मथुरा। महोली रोड व्यापार बचाओं सघर्ष समिति की बैठक अनिल सारस्वत की अध्यक्षता में महोली रोड पर बिहारीकुन्ज में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि महोली रोड पर सभी व्यापारियों के सामने नाला बन चुका हैं और आगे जहाॅ नहीं बना है उसमें प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। क्योंकि वहाॅ सडऋक व नाले की चैड़ाई कम हैं। जिसके चलते नाला निर्माण में परेशानी पैदा हो रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि कि शान्ति नगर से आर्दश नगर तक 40 पफीट पर नाला निर्माण हुआ है गति दिनों विकास प्राध्किरण व नगर मजिस्टैंªट और नगर पालिका के अध्किारियों द्वारा व्यापारियों के साथ बैठक कर सहमति से 40 पहफीट पर नाला निर्माण का निर्णय हो चुका है तथा कहा गया था कि 40 पफीट के अन्दर जिनका प्रतिष्ठान आयेगा वह उसें स्वम् हटा लेगे। इसके साथ ही यह भी तय किया गया था कि सिदिन 40 पफीट मार्ग सापफ हो जायेगा, उसी दिन से शेष नाला निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो जायेगा। व्यापारियों का कहना है कि बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार 90 प्रतिशत नाला निर्माण हो चुका है 10 प्रतिशत हिस्से तुरन्त बनाया जाना चाहिए और अगर इसमें कोई व्यापारी वाध उत्पन्न क रता है तो क्षेत्राीय सभी व्यापारी प्रशासन के साथ होगे। बैठक में रामनरेश अग्रवाल, अनिल कुमार सारस्वत, ओमप्रकाश उपाध्याय, आदि व्यापारी मौजूद थे।

Read More

बलदेव। ब्रज के राजा दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव 31 अगस्त को कस्बा में ध्ूम-धम के साथ मनाया जायेगा। दाऊजी मन्दिर में इस बार यह आयोजन भव्य तरीके के साथ मनाने की तैयारियां मन्दिर प्रबन्ध् समिति द्वारा शुरू कर दी गयी हैं। जन्मोत्सव पर जगह-जगह धर्मिक अनुष्ठानों को आयोजन किया जायेगा तथा जगह-जगह दंगलों का आयोजन भी किया जायेगा। मन्दिर रिसीवर रामकटोर पाण्डेय ने कार्यक्रम में भाग लेने हेतु कई केन्द्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया है।

Read More

मथुरा। जेसीआई मथुरा राॅयल द्वारा सावन के समापन के अवसर पर संगीत संध्या व व्यापार मेला का आयोजन नेशनल चैम्बर भवन में किया गया। इस अवसर पर जेसीरीट सदस्याओं ने महिलाओं के लिए सावन व्यापार मेले का आयोजन किया। तथा विभिन्न प्रकार के गेम्स भी रखे गये थे। जेसीरीट्स ने इस मेले के माध्यम से महिलाओं को व्यापार करने में स्वालम्बी बनने का प्रशिक्षण दिया, जिससे महिलायें भी इस समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकें। कार्यक्रम में सावन स्पेशल हाउजी तथा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताऐं भी थीं। कार्यक्रम में मेंहदी मेंहदी, टैंटू, नेलपेन्ट आदि की प्रतियोगिता भी आयोजित की गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सावन के गीतों की बौछारें भी साथ-साथ चलती रहीं। कार्यक्रम का प्रारम्भ अध्यक्ष राहुलकान्त द्वारा स्वागत भाषण से हुआ। गरिमा अग्रवाल ने जेसी आस्था पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन नैना अग्रवाल के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव नमित मित्तल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजुलकान्त, सचिव नमित मित्तल, अतुलकान्त, आशीष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, विवेक चैधरी, आशीष हीरा, प्रदीप अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, जाग्रती अग्रवाल, सुनीता गर्ग, गरिमा अग्रवाल, दिव्या देशवानी, रूबी गुप्ता, आशुतोष शुक्ला, संजीव सीए, अमित चंदा, विवेक मित्तल, किशोर मित्तल, कपिल अग्रवाल, रितेष अग्रवाल, राहुल शोरा, सचिन, सौरभ, विमल अग्रवाल, विनोद अग्र0 आदि उपस्थित थे। तथा जूनियर विंग में शोर्य, सात्विक, हर्षिल, अवनी, भक्ति, बासु, आदित्य आदि उपस्थित थे। 

Read More

राजस्थान के कुम्हेर तहसील के छोटे से गांव पाउआ में सन 1920 में जन्मे स्वतं़त्राता सेनानी का जीवन विशेष कठनाइयों से गुजरा हुआ है जब भंवर सिंह चार वर्ष के थे। तो उनके माता पिता का निधन हो गया गंभीर परिस्थितियों में भंवर सिंह के मामा जोरावर राम इनको अपने साथ लेकर गोवर्धन आ गये मामा जोरावर ने भंवर सिंह को किशोर अनाथालय में सुपुर्द कर दिया। अनाथालय में अपने तीस अन्य साथियों के साथ मिडिल पास के उपरांत भवर सिंह ने सन 1941 में व्यक्तिगत सत्याग्रह में भाग लिया और एक साल का काराबास व 50 रू जुर्माना अंग्रेजी हुकुमत को दिया। लेकिन इस सत्याग्रह से भंवर सिंह का जुनून भारत को आजाद कराने के लिऐ बढ़ता गया। और इस स्वतंत्राता सेनानी ने भारत के आजादी के जुनून को लेकर 25 जनवरी 1943 को अंग्रेजो भारत छोडो आंदोलन में भाग लिया। जहा पिफर एक बार अंग्रेजी हुकुमत की तानाशाही के चलते कठोर दण्ड के साथ साथ एक साल का पुनः जेल जाना पडा। इसके पश्चात स्वतंत्राता सेनानी भंवर सिंह राजस्थान के एक स्कूल में मास्टर हो गये दो साल तक बच्चों को विद्याअध्यन कराने के पश्चात सन 1946 में माहात्मा गांधी जी से मिलने के लिऐ गांधी सेवा आश्रम गऐ। जहां उन्होने सच्चाई और ईमानदारी का पाठ सीखा इसके पश्चात भंवर सिंह ने सन 1954 से 55 तक पंचायत सेकेट्री का कार्यभार सभाला लेकिन वहां के कुछ घूंस खोर अपफसरों की मनमानी के चलते सेकेट्री की नौकरी छोड दी इसके बाद सन 1957 में ब्रज गांव सेवा मण्डल खादी भण्डार में मेनेजर के पद पर तैनात रहे 1960 में गोवर्धन नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी के पद पर कार्य किया और सन 1982 में सेवानिवृत हो गये।

Read More

मथुरा। सीवीलाईजड सीटीजन क्लब के तत्वाधान में आजादी की 68वीं वर्षगंाठ पर भगत सिंह पार्क में रंगारंग कार्यक्रम। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व लोकनिर्माण राज्य मंत्राी रामप्रसाद कमल होगा। कार्यक्रम में संगीतमय प्रस्तुति गायक मनोज शर्मा द्वारा होगी। यह जानकारी सचिव कार्यक्रम के सचिव राजेश अग्रवाल ने दी। 

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुबंई स्थित नौसेना गोदी में 'आईएनएस कोलकाता' का निरीक्षण करते हुए आईएनएस कोलकाता राष्‍ट्र के ''बुद्धि बल'' का प्रमाण है भारत का लक्ष्‍य ऐसी रक्षा क्षमता हासिल करने का है प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज देश में निर्मित युद्धपोत आईएनएस कोलकाता राष्‍ट्र को स‍मर्पित किया। देश में ही निर्मित उन्नत किस्म के युद्धपोत आईएनएस कोलकाता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मु्म्बई के नौसेना गोदी में जलावतरण किया। इसे देश को समर्पित करते हूए उन्होंने इसे देश की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। युद्धपोत के जलावतरण के बाद मुम्‍बई में नौसेना गोदी में नौसेना के अधिकारियों और नाविकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आईएनएस कोलकाता को राष्‍ट्र के ''बुद्धि बल'' का प्रमाण बताया। उन्‍होंने कहा कि भारत का लक्ष्‍य ऐसी रक्षा क्षमता हासिल करने का है कि कोई उसकी ओर बुरी नज़र से न देख सके। नरेन्‍द्र मोदी ने इस बात पर बल दिया कि सशस्‍त्र सेनाओं के लिए जितना महत्‍वपूर्ण बाहुबल है उतना ही महत्‍वपूर्ण ''बुद्धि बल'' यानी वैज्ञानिक एवं तकनीकी क्षमता है। प्रधानमंत्री ने आईएनएस कोलकाता को सबसे बड़ा स्‍वदेशी रक्षा उत्‍पादन बताया। उन्‍होंने कहा कि ''इस जहाज को राष्‍ट्र को समर्पित करते हुए हम विश्‍व को अपने ''बुद्धि बल'' और विनिर्माण क्षमताओं से अवगत करा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम महाराष्‍ट्र में हों और नौसेना की बात कर रहे हों तो ऐसे में छत्रपति शिवाजी को स्‍मरण किए बिना नहीं रहा जा सकता, जो एक महान मराठा सम्राट थे जिन्‍होंने नौ सेना को भारत के समुद्री व्‍यापारिक हितों के लिए एक महत्‍वपूर्ण साधन समझा था। उन्‍होंने कहा कि आज समुद्री सुरक्षा वैश्विक व्‍यापार का एक महत्‍वपूर्ण पक्ष है, और भारत वैश्विक व्‍यापार को सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका अदा कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि आईएनएस कोलकाता एक महत्‍वपूर्ण संचार प्‍लेटफार्म है और यह समुद्र में भारत के व्‍यापारिक हितों को बढ़ावा देने में उपयोगी सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री ने समुद्री रक्षा प्रतिष्‍ठानों के लिए हाल में बजट में किए गए प्रावधानों की चर्चा की और कहा कि भारत में विनिर्माण सुविधाओं के लिए दुनियाभर से सर्वोत्‍कट हथियार और उपकरण विनिर्माओं को आमंत्रित किया जायेगा और एक दिन आयेगा कि भारत रक्षा उत्‍पादन के क्षेत्र में आत्‍म-निर्भर बन जायेगा। प्रधानमंत्री ने भारतीय सशस्‍त्र सेनाओं की वीरता की सराहना की और जवानों को आश्‍वासन दिया कि समूचा राष्‍ट्र उनके साथ खड़ा है और उन्‍हें विश्‍वास है कि वे देश की रक्षा करने में कोई खामी नहीं छोड़ेगे। प्रधानमंत्री ने आईएनएस कोलकाता पर लगी विभिन्‍न सुविधाओं का जायजा भी लिया और आगन्‍तुक पुस्तिका पर हस्‍ताक्षर भी किए। 

Read More

आगरा : देश के 68वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पंकज कुमार ने कलेक्ट्रेट में झण्डारोहण किया और राष्ट्रीय गान के पश्चात वहां उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए श्यामबाबू शर्मा, ईलम सिंह, सरोज कुमारी, चिम्मनलाल, विजयशंकर चतुर्वेदी तथा नरेशचन्द्र सेठ को फूल माला पहनाकर घड़ी, मिष्ठान तथा शॉल देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे देश में भिन्न जाति, धर्म, भाषा संस्कृति होने के बावजूद भी हम लोगों ने बहुत तरक्की की है और आज भी भारत देश के रूप में एकजुट हैं। यहां हर पांच साल में लोकतांत्रिक चुनाव होता है जिसका अर्थ मजबूत लोकतन्त्र है। यदि कोई अच्छा कार्य कर रहा है तो उसकी मदद करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट परिसर में ही वृक्षारोपण भी किया। जिलाधिकारी के विशेष कार्याधिकारी दिनेश कुमार वर्मा ’’सारथी’’ ने आजादी पर तथा प्रशासनिक अधिकारी ओएन वर्मा ने ’’मां तुझे सलाम’’ काव्य का पाठ करते हुए अमर शहीद ऊधम सिंह, सरदार भगत सिंह, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, लाला लाजपत राय तथा जलियांवाला बाग में मारे गए शहीदों के बलिदानों की याद दिलाई। लोक कलाकार महावीर सिंह चाहर ने अमर शहीदों को नमन करते हुए लोक गीतों के माध्यम से देश पर जान गंवाने वाले वीर जवानों को याद किया। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट संघ के महामंत्री हरिकान्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर समस्त अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट कुमार विनीत, सेवा निवृत्त एडीएम राधाकृष्ण, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. अमर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह तथा सहायक मनोरंजन कर आयुक्त स्वतंत्र कुमार सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Read More