मथुरा

बलदेव। दाऊजी महाराज मन्दिर में आयोजित भव्य फूल बंगला व छप्पन भोग के दर्शनों को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में सुजीत बर्मा ने दाऊजी महाराज व माता रेवती की छवि पर माल्र्यापण किया। इस अवसर पर श्री बर्मा ने कहा कि दाऊ जी महाराज ब्रज के राजा हैं। जिनके दर्शन मात्र से ही व्यक्ति का कल्याण हो जाता है। समय समय पर ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। आयोजन में विशेष सहयोगी मन्दिर के रिसीवर रामकटोर पाण्डेय, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा व अखिलेश पाठक आदि थे। इस अवसर पर मन्दिर के सेवायत कौशल किशोर पाण्डेय, हरिकिशोर पाण्डेय, प्रेम पाण्डेय, गोकुलेश पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, महादेव पाण्डेय, वीरेन्द्र, पप्पू, केशव पाण्डेय, गंगाराम पाण्डेय, मथुरा प्रसाद, कुक्की पाण्डेय, डोरी लाल पाठक, कल्लू पाठक, रामकुमार पाण्डेय, अखिलेश पाठक, सुजीत वर्मा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More

तनिष्क शोरूम पर हीरों से सजे श्रीकृष्ण, दर्शन 18 तक मथुरा। ब्रज में आजकल जन्माष्टमी की धूम मची हुई है। मंदिर हो या घर सभी जगह अपनी अपनी परम्पराओं के अनुसार जन्माष्टमी मनाने की तैयारियां अपने शवाब पर हैं। वहीं कान्हा की नगरी के व्यापारी अपने अपने प्रतिष्ठानों को जन्माष्टमी पर सजाने में लगे हुए हैं। नगर के प्रसिद्व ज्वेलर्स प्रतिष्ठान तनिष्क भी इस बार जन्माष्टमी को आकर्षक ढ़ग से मना रहा है। प्रतिष्ठान प्रबंधकों ने जहां शोरूम को आकर्षक सजाया है, वहीं अपने ग्राहकों के लिए श्रीकृष्ण जन्म के उपलक्ष्य में आभूषण खरीदने पर विशेष छूट की घोषणा की है। श्रीकृष्ण के विग्रह को शोरूम में हीरों के आभूषणों से श्रंगार किया गया है। ये श्रीकृष्ण विग्रह शोरूम में आने वाले ग्राहकों को आकर्षक कर रहे हैं। इनके दर्शन लोग 19 अगस्त तक कर सकेंगे। कृष्णानगर स्थित तनिष्क शोरूम के प्रबंधक निखिल भल्ला ने बताया कि तनिष्क ने गोल्ड एवं हीरे के आभूषणों की विशेष डिजाइन जन्माष्टमी पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। श्रीकृष्ण जन्म की खुशी में ग्राहकों को दो लाख रुपये के आभूषण खरीदने पर 15 प्रतिशत की छूट और दो लाख से अध्कि की खरीद पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। 

Read More

ब्रजभूमि में दो दिन रहेगी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हर्षोल्लास से मनाया जा रहा जन्माष्टमी पर्व नगर में निकाली गई दो शोभायात्रा श्री कृष्ण जन्म भूमि केशवदेव मन्दिर पर की गयी अलौकिक सजावट में नहाये मन्दिर का अनोखा दृश्य मथुरा। भगवान श्रीकष्ण की जन्म व क्रीड़ा स्थली मथुरा के साथ साथ सारे ब्रजमंडल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव दो दिन मनाया जा रहा हैं। जहाॅ विश्व प्रसिद्व द्वारिकाधीश मन्दिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 17 अगस्त को मनाया गया। वहीं श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान द्वारा इसवार जन्मोत्सव कार्यक्रम 18 अगस्त आज मनाया जायेगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर वियश्व हिन्दू परिषद व यादव नवयुवक संघ द्वारा शहर में अलग अलग स्थानों से नगर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का कृष्ण भक्तों ने पूजा अर्चन कर भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी गई। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस के आला अधिकारी जनपद की हर स्थिति पर नजर रखें हुए हैं। बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने पड़ें इसके लिए जहाॅ पालिका प्रशासन ने शहर की सड़कों पर हो रहें गड्डों को भरवा दिया गया है वहीं सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखनें के लिए सफाई कर्मचारियों की कई टीमें गठित कर सफाई की विशेष व्यवस्था की गई हैं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने जन्मभूमि व उससे सटी शाही ईदगाह की सुरक्षा के लिए कड़ें इन्तजाम किये गये हें। दोनो परिसरों के चप्पे चप्पे पर पुलिस व अर्द्धसैनिक वल तैनात किया गया हें। वहीं शहर की यातायात व्यवस्था बनाये रखनें के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाने वाले मार्ग को वनवें कर दिया गया हैं तथा शहर में बड़ें वाहनांें के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई हैं। शहर के सभी मुहानों पर पार्किंग स्थल बनाकर वड़ें वाहनों के लिए पार्किग की व्यवस्था की गई हैं। वहीं दो दिन जन्मोष्टमी पर्व मनाये जाने को लेकर लोगों में भम्र की स्थित रही हैं इसी के चलते कुछ ब्रजवासियों ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर्व 17 अगस्त को मनाया गया तथा अपने अपने घरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव मनाने के लिए सुवह से घर में मन्दिरों में सजावट की गई हैं तथा पूरे दिन व्रत रख भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। वहीं बच्चों ने दिनभर घर में बनें विभिन्न प्रकार के पकवानों का स्वाद चखकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। पूरे ब्रजक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम मची हुई हैं। यह धूम दो दिन होने से अलग अलग संस्थाओं द्वारा अलग अलग दिन कार्यक्रम रखनें से लोगों का उत्साह दूगना नजर आ रहा हैं। वहीं श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मुख्य कार्यक्रम आज होगा लेकिन द्वारिकाधीश मन्दिर में जन्मोत्सव कार्यक्रम 17 अगस्त अर्द्धरात्रि 12 बजें भगवान श्रीकृष्ण की जन्म के समय  द्वारिकानाथ की प्रतिमा का जलाभिषेक कर पूजन अर्चना किया गया। इसें लेकर प्रातः काल से रात्रि 12 बजे तक मन्दिर प्रागण में भजन कीर्तन होते रहें और जैसे ही रात्रि के 12 बजें वैसे ही मन्दिर के सेवायत ने भगवान द्वारिकानाथ की प्रतिमा का पंचतत्व विधि से तैयार की गई दूधदही से तैयार दूध दउही से तैयार पंचामृत से प्रतिमा का वेदमंत्रों के साथ जलाभिषेक किया गया। उसके प्रसाद श्रद्वालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। वहें श्रद्वालुओं की भीड़ सारे शहर में दिखाई दी। इस बार श्रद्वालुओं द्वारिकाधीश व श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होने वाले कार्यक्रमों का आनन्द उठा सकेगे।

Read More

वृक्षारोपड़ कर मनाया सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल ने स्वतंत्रता दिवस गोवर्धन। गिर्राज तलहटी में शुक्रबार को मथुरा जिले की मुख्य बिकास  अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने उद्यान बिभाग के अधिकारियों के साथ बृक्षारोपण कर 68 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया और देश के अमर शहीदों को नमन किया। गोवर्धन के गांव आन्योर स्थित समर हाउस पर मुख्य बिकास अधिकारी ने उधान बिभाग के अधिकारियों के साथ बृक्षारोपड किया स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उद्यान बिभाग द्वारा गिर्राज तलहटी में दो हजार बृक्षों का पौध रोपड किया जाना है इसी के चलते शुक्रबार को 68वंे स्वतंत्रता दिवस पर उद्यान बिभाग के अधिकारियों ने मुख्य बिकास अधिकारी के साथ मिलकर बुक्षारोपड का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर दुर्गाशक्ति नागपाल ने जनपदवासियों को संदेश देते हुऐ कहा कि जनपदवासी स्वतंत्रता दिवस पर वृक्षारोपड कर पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लें और कहा कि पौधे को अपने परिबार का सदस्य मान कर चले जो कि हमारी निःस्वार्थ सेवा करते है।

Read More

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली की रिपोटिंग चैकी पुलिस ने बीतीरात चैकिग के दौरान कस्वा जैत के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से ट्रक में चोरी की कापर लेकर जा रहें तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। पुलिस के अनुसार  पकड़ी गई चोरी की कापर की कीमत 90 लाख रूपयें करीब बताई जा रही हैं। पुलिस ने ट्रक को चोरी की कापर के साथ जब्त कर तीनों पकड़ें गये युवकों से पुछताछ की जा रही हैं।

Read More

गोवर्धन। क्षेत्र के ग्राम नीमगांव में ट्रांसफार्मर व लाइन के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान हैं। कई महीनों से बिजली न मिलने से गांव में अंधकार छाया हुआ है। ग्रामीणों ने कई बार विद्युत सब स्टेशन पर जेई से शिकायत की लेकिन शिकायत प्राप्त करने के बाद कोई कार्यवाही नहीं की गई। शिकायतकर्ता कन्हैया सिंह ने बताया कि परिवर्तक की खूंटियां खराब हो गई हैं। एलटी लाइन भी खराब है। जर्जर तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने एसडीओ को शिकायती पत्र भेजा है। शिकायत भेजने वालों में बाल मुकुन्द, हरिओम, अनिल, रमेश चंद, हरीचंद, परशुराम, रमन बाबा, कन्हैया लाल कौशिक आदि हैं।

Read More

हिंदी के सुपरहिट कॉमेडी नाटक "बात -बात में बिगड़े हालात' पर हिंदी कॉमेडी फिल्म " होटल ब्यूटीफूल" बन रही है , जोकि पचास प्रतिशत पूरी हो गयी है। इसके लेखक -निर्देशक समीर इक़बाल पटेल है और निर्माता मोहम्मद असलम शेख  और माधीरे रविंदर रेड्डी हैं।   फिल्म"होटल ब्यूटीफूल" एक सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म है। जोकि सुपर हिट हिंदी नाटक "बात -बात में बिगड़े हालात' पर आधारित है, जिसका लेखन - निर्देशन समीर इक़बाल पटेल ने किया था और अब वे इसी पर हिंदी कॉमेडी फिल्म"होटल ब्यूटीफूल" का निर्देशन कर रहे है और कई वर्षों तक नाटक जगत से जुड़े रहे है। इस फिल्म के नायक रेजीथ मेनन है, जोकि साऊथ में मुख्य नायक के तौर पर कई तेलगू , तमिल और मलयालम फिल्में कर चुके है। वे इसमें एक साउथ इंडियन की भूमिका निभा रहे है।    फिल्म के बारे में फिल्म के निर्देशक समीर इक़बाल पटेल कहते है, "यह फिल्म नाटक से केवल चालीस प्रतिशत ही प्रभावित है और बाकी कहानी और कैरेक्टर को अलग तरह से दिखाया गया है। जो नाटक में बातों के जरिये बताते थे उसे विजुअली दिखाया है क्यों कि नाटक और फिल्म में काफी फर्क है।"और नए कलाकारों को लेने के बारे में वे कहते है ,"हमारी फिल्म का हीरो स्क्रिप्ट और कहानी है और बड़े लोगों के बड़े डिमांड होते है और उसके बाद भी उनकी डेट नहीं मिलती है। फिल्म अच्छी बनी तो छोटी फिल्म भी चलती है   और अच्छी नहीं बानी तो बड़ी फिल्म भी फ्लॉप होती है। "  इस फिल्म की कहानी समीर इक़बाल पटेल की है और स्क्रीन प्ले समीर पटेल और बंटी राठौर का है और कैमरा वर्क उदय सिंह मोहिते का है। इस फिल्म के मुख्या कलाकार जॉनी लीवर ,  रेजीथ मेनन,अलीशा फर्रर, इमाम सिद्धिकी, रोहित खुराना,शान्ति ,जिआ शर्मा और ब्रिजेंद्र काला इत्यादि है।      Sanjay Sharma Raj   (P.R.O.)

Read More

मुंबई। मालाड( वेस्ट) में स्टेशन के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास जीवन ज्योति सामाजिक संस्था और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वार्ड ३२ के  अध्यक्ष परशुराम शर्मा द्वारा १५ अगस्त के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहांपर वरिष्ठ पुलिस निरक्षक अरुण माने द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जहां पर सामाजिक संस्था "गांधी विचार मंच" के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता ने सभी को १५ अगस्त के शुभकामना  दी और देश से गरीबी, बेरोजगारी और गन्दगी दूर करने के प्रयास करने के लिए लोगों से कहा। जहाँ पर परशुराम र्मा,वरिष्ठ पुलिस निरक्षक अरुण माने और उनकी टीम, मनमोहन गुप्ता,राजेंद्र बाला, राजेंद्र शहादे ,संदीप भोसले, देसाई काका, संदीप महिडा, श्री. पिठुवा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लोग  उपस्थित थे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद लोगों को मिठाई बांटी गयी और बाईक पर जूलूस भी निकला गया। बढ़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मालाड( वेस्ट) में मनाया गया।          Sanjay Sharma   (P.R.O.)

Read More

किसानों और यमुना की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ’’राष्टवादी’’ और यमुना रक्षक दल की महापंचायत जवाहर बाग मथुरा में शनिवार को सम्पन्न हुयी। जिसमें हजारों किसानों और यमुना भक्तों ने सहभागिता की एवं केन्द्र सरकार से किसानों और यमुना की समस्याओं को हल करने के लिये अपनी आवाज बुलन्द की। देश भर के विभिन्न प्रदेशो से आये भारतीय किसान यूनियन ’’राष्टवादी’’ और यमुना भक्तों ने हुकांर भर एक स्वर मे कहा कि यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त कराने व यमुना के समानान्तर नाले निर्माण की मांग को लेकर देश भर से किसान एक जुट हो आन्दोलन में भाग लेगें और यमुना आन्दोलन की मुहिम को शक्ति प्रदान करेगें। जवाहर बाग में सम्पन्न हुयी महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन ’’राष्टवादी’’ और यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों ने अपने उद्वोदनों के माध्यम से किसानों और यमुना भक्तों में जोश का संचार किया और सरकार को चेताते हुये कहा कि केन्द्र सरकार पूर्व में यमुना रक्षक दल के साथ हुये समझौते को जल्द पूरा करें नहीं तो सरकार को देश भर के लाखों किसानों और यमुुना भक्तों के आन्दोलन का सामना करना पड़ेगा।  महापंचायत के मंच का संचालन भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने करते हुये सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया और कार्यक्रम का विधिवत संचालन किया। भारतीय किसान यूनियन एवं यमुना रक्षक दल द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के लिये मथुरा जिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन भेजा गया जिसमें यमुना नदी को प्रदूषण से निजाद दिलाने के लिये ठोस कदम उठा हथिनी कुण्ड से जल छोड़ने और समानान्तर निमार्ण की बात और किसानो की समस्याओं को ज्ञापन द्वारा प्रधानमंत्री को भेजा गया। भारतीय किसान यूनियन ’’राष्टवादी’’ के राष्टीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह किसानो की समस्याओं और अपनी मांगो को स्पष्ट करते हुये गांव में बिजली की आपूर्ति, कृषि के लिये निजी ट्यूबलों का बिजली बिल माफ, फसलो को मूल्य बढाकर निर्धारित करने, 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को पेंशन आदि मुद्दो को उठाया और सरकार से अपील की कि वह किसानो की समस्याओं को हल करें। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि सरकार पूर्व के समझौते के अनुसार हथिनी कुण्ड से जल छोड़े और यमुना के समानान्तर नाले का निर्माण कराये। क्योकि प्रदूषित यमुना जल से आस्था, जीवन के साथ- साथ किसानों की कृषि को भी नुकसान पहुॅच रहा है। भारतीय किसान यूनियन के राष्टीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह यादव, राष्टीय महासचिव पुष्पराज सिंह यादव राष्टीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गीता तिवारी, रामवीर सिंह , जन्ट सिंह यादव, डाॅ. के.पी सिंह  ने कहा कि यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिये देश भर के किसान एक जुट हो यमुना रक्षक दल के साथ सदैव तत्पर हैं। हम यमुना को मुक्त कराकर के दम लेगें क्योकि प्रदूषित यमुना जल किसान भाइयों की कृषि को नुकसान पहुॅचा रहा है। यमुना रक्षक दल के राष्टिय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्टिय महा सचिव रमेश सिसौदिया एवं राष्टिय सचिव अब्दुल जब्बार ने महापंचायत के समापन पर सभी किसान भाइयों और यमुना भक्तों का अभिनन्दन वन्दन करते हुये आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिये संभी के सहयोग की आवश्यकता है हम सभी को मिलकर बडा आन्दोलन करना होगा। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव मुशीर खान, राजकर्ण सिंह, रामलाखन मौरैया, पुन्नु शुक्ला, किरन पटेल, माधुरी कुशवाह, गजेन्द्र दुबे, धर्मवीर सिंह राणा, प्रदीप त्यागी, यमुना रक्षक दल के राष्टिय सलाहकार शिवदत्त चतुर्वेदी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चैहान, प्रदेश सचिव हाशिम खान, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, मथुरा ब्लाक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, अरूण चतुर्वेदी, राजेश्वर महाराज, हरिओम बाबा, फक्कड़ बाबा , विरेन्द्र बाबा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

Read More

बोर्ड बैठक के बाद सभासद भिड़ें, जमकर चली कुर्सियां, पालिकाध्यक्षा की सूझ-बुझ से हुआ मामला शान्त मथुरा,16 अगस्त। पालिका परिषद मथुरा की वोड्र बैठक पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पहलें से निधर्रित कुल 55 प्रस्तावों को रखा गया। जिन्हें अध्कितर सभासदों ने ध्वनिमति से पारित कर दिया। वहीं वोर्ड बैठक के अन्त में दो सभासदों मे किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना वढ़ा की सभासद दो गुटों में वट गये और उत्तेजित होकर एक दूसरें पर कुर्सिया पफैंक शुरू कर दिया जिसें पालिकाध्यक्षा के हस्तक्षेप के बाद शान्त करा दिया गया। नगर पालिका परिषद मथुरा की वोड्र बैठक अपने निधर्रित एजेन्ड के तहत भूतेश्वर स्थित जलनिगम के सभाकक्ष में आहूत की गई। बोर्ड बैठक में पक्ष व विपक्ष के अध्कितर सभी सभासद मौजूद थे। पालिका अध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने एक एक 55 प्रस्तावों को वोर्ड के समक्ष रखा और पालिकाध्य की मन्द-मन्द मुस्कान व राजनैतिक कुटनीतिक के चलते सभी प्रस्तावों को अध्कितर सभासदों ने ध्वनिमति से पारित कर दिया कुछ सभासद कुछ प्रस्तावों पर आपत्ति करते रहें लेकिन भाजपा व पलिकाध्यक्षा समर्थित सभासदों का बहुमूत होने के चलते सभी 55 प्रस्तावों को पारित करा लिया गया। वोड्र बैठक के बाद पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने बताया कि वोड्र में रखें गये सभी प्रस्तावों को वोर्ड ने पारित कर दिया हैं। इन प्रस्तावों के परित होने से पालिका द्वारा विकास कार्यो में गति मिलेगी और पालिका शहर में चहुंमुखी विकास के लिए अग्रसर होगी। लेकिन जैसे ही वोर्ड बैठक समाप्त हुई और सभासद उठनें ही बालें थे कि बात को लेकर वार्ड 23 के सभासद व शासन द्वारा मनोनीति सभासद में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना वढ़ा की वोड्र बैठक में आये सभासद दो गुटों में वट गये और पहलें दोनो पक्षों आरोप प्रत्यारोप का दौर चला और इसी दौरान दोनो आसेर से एक दूसरे पर कुर्सी पफैकना शुरू हो गया। पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने अपनी जूझ बुझ व भाजपा सभासदों के सहयोग से आक्रोसित सभासदों को समझा बुझा कर मामला शान्त करा दिया। वोड्र बैठक में पालिका के अध्शिासी अध्किारी केपी सिंह के अलावा पालिका सभी अध्किारी उपस्थित थे।   

Read More