मथुरा

मथुरा : उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता और राजस्व मंत्री शिवपाल यादव ने मीडिया की विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि पहले के जमाने में लोग अखबारों को पढ़ते थे पर आज सिर्फ देखते हैं। यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार पत्रकारों की हर समस्या को सुलझाने में मदद करेगी और सकारात्मक भूमिका निभाएगी।

Read More

नई दिल्ली : वित्‍त राज्‍य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कर ढांचे को सरल बनाने की आवश्‍यकता है कि ताकि कर दाता कर दे सकें। निर्मला ने कहा कि नागरिकों को कानून सम्‍मत करों का परिपालन करने लायक बनाया जा सके और कर दाता कर चोरी न करें। सीतारमण प्रधान मुख्‍य आयुक्तों ,प्रधान महानिदेशकों, प्रमुख आयुक्तों, तथा आयकर महा निदेशकों के दो‍दिवसीय वाषिर्क सम्‍मेलन में समापन भाषण दे रही थीं। उन्‍होंने आशा वयक्‍त की कि दो दिन के सम्‍मेलन में हुए विचार-विमर्श से वरिष्‍ठ अधिकारियों को टैक्स संबंधी मसलों से निपटने में मदद मिलेगी और टैक्‍स मामलों से जुड़े मुकदमे कम होंगे तथा शिकायत निवारण व्‍यवस्था मजबूत होगी। इससे पहले सीतारमण ने इफेक्टिव हैंडलिंग ऑफ केसेज बिफोर सेटलमेंट कमीशन नामक पुस्‍तक का अनावरण किया।  समारोह में राजस्‍व सचिव शक्तिकान्‍त दास, केन्‍द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्‍यक्ष तथा सदस्‍य और राजस्‍व विभाग के वरिष्‍ठ आधिकारी मौजूद थे। इससे पहले केन्‍द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड के अध्‍यक्ष आर के तिवारी ने दो दिन के सम्‍मेल में हुए विचार विमर्श की जानकारी दी।

Read More

तेलंगाना : तेलंगाना सरकार का टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को सूबे का ब्रांड एंबेसडर बनाना रास नहीं आ रहा है। बीजेपी विधायक दल के नेता के. लक्ष्मण ने सानिया को गैर-स्थानीय और पाकिस्तान की बहू करार दिया है। इसके चलते बीजेपी विधायक ने सानिया को ब्रांड एंबेसडर बनाना आगामी ग्रेटर हैदराबाद में नगरपालिका चुनावों में अल्पसंख्यकों को रिझाने की टीआरएस की चाल बताया है। सवाल यह है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सानिया को तेलंगाना का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया और एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा था।

Read More

ग्लासगो : भारत ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन बड़ी सफलता हासिल की है। भारत ने सात पदक जीते। इनमें दो गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज पदक शामिल हैं।

Read More

ताइपे : ताइवान का एक विमान लैंडिंग के वक्‍त दुर्घटनागस्‍त हो गया है। इस विमान में 51 सवार लोगों की मौत गई, जबकि 7 अन्‍य जख्‍मी हो गए। ताइवान के ट्रांस एशिया एयरवेज का विमान इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त दुर्घटनागस्‍त हो गया। खबर है कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग पेंगू द्वीप के निकट एक गांव में कराई गई जिसके बाद विमान आग की लपटों से घिर गया। जानकारी के मुताबिक, विमान में कुल 58 लोग सवार थे। आग से जख्‍मी होने के बाद 7 यात्रियों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। बाकी 51 लोगों की मौत हो गई।

Read More

मथुरा : जिलाधिकारी बी चन्द्रकला की अध्यक्षता में ईद-उल-फितर के अवसर पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष पर सम्पन्न हुई।

Read More

मथुरा : नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आन्ध्र प्रदेश के विजयवाडा में हुआ। जहां उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट को एनयूजे (आई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का निर्विरोध सदस्य मनोनीत किया।

Read More

मथुरा : भाजपा कार्यकर्ताओं द्रारा यमुना की सफाई के लिए अखिलेश पाठक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्रारा यमुना जल को निर्मल करने लिए सौगन्ध खाई गई।

Read More

नई दिल्ली : विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के रिश्तों में दरार पड़ गई है। कांग्रेस और नेशनल कांग्रेस का गठबंधन टूट गया है।  जिसकी वजह से सभी 87 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। दोनो पार्टियां जम्मू कश्मीर से अलग अलग चुनाव लड़ेंगी। गौरतलब है कि नेशनल कांफ्रेस कांग्रेस को लंबे समय से केंद्र और राज्य दोनों में अपना समर्थन देती आई थी, पर इस बार दोनो पार्टियों की राहें अलग हो गई हैं।

Read More

कलैक्ट्रेट पर प्रशासन के साथ जिला योजना समिति की बैठक लेते प्रभारी मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य   मथुरा। जनपद प्रभारी मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव की अध्यक्षता में प्रस्तावित जिला योजना समिति वर्ष 2014-15 की एक आवश्यक बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में आहूत की गयी। उन्होंन बैठक में कृषि विभाग, गन्ना विभाग लघु एवं सींमान्त कृषकों को सहायता, उद्यान विभाग, पशुपालन, दुग्ध, मस्त्य पालन, वन विभाग, सहकारिता, ग्राम्य विकास, भूमि विकास, पंचायती राज, अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत, खादी एवं ग्रामोद्योग, लोक निर्माण, पर्यटन, प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, खेलकूद, चिकित्सा, अनुसूचित जाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग कल्याण आदि विभागों की विस्तार से समीक्षा की। शासन द्वारा जिला योजना की संरचना हेतु वर्ष 2014-15 के लिये जनपद को 11996 लाख का परिव्यय निर्धारित किया गया है। विभिन्न विभागों की योजनाओं को शासन द्वारा निर्देशित प्राथमिकता के आधार पर सम्मिलित किया गया है। मंत्री जी ने वन विभाग को निर्देशित किया कि परिक्रमा मार्ग पर जहाॅ वृक्षारोपण का कार्य नहीं कराया गया है वहाॅ वृक्षा रोपण का कार्य कराया जायें एवं लोक निर्माण विभाग को भी निर्देशित किया कि जहाॅ पर सड़कों का कार्य कराया जाना है वहीं पर ही सड़क निर्माण का कार्य कराया जायेें तथा कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जायें। जनपद की सड़कों को लिंक मार्ग से जोड़ा जायें। मंत्री जी ने क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया है कि खेल की महत्ता को समझते हुए जिले के क्रीड़ा स्थल को सुदृढ़ कर खिलाडि़यों प्रोत्साहित किया जायें। कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत रोजगार को बढ़ावा दिया जायें जिससे की बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके जिससे की जनपद में बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न न हो। इन समस्त कार्यों की सूची मा0 विधायकों को भी उपलब्ध करायी जायें। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या आती है तो उसे जिलाकारी के संज्ञान में लाकर उसका निस्तारण किया जायें। यदि आवश्यकता पड़े तो उनके कार्यालय में आकर प्रस्ताव भी दिया जा सकता है। इस अवसर पर विधायक राजकुमार रावत, विधायक पूरन प्रकाश, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष गुरदेव शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह, जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण ए0के0 बाजपेयी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Read More