मथुरा

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में श्रीराधिका नाथाय जन कल्यांण सेवा संस्थान मान सरोवर जयपुर से आये भक्तों ने किया भंडारा गोवर्ध। मान सरोवर जयपुर से श्री राधिका नाथाय जन कल्यांण सेवा संस्थान की ओर से पंचम गिरिराज महोत्सव का समापन सोमवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। इस मौके पर भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन के बीच गिरिराज महाराज की सामूहिक परिक्रमा लगाई। गिरिराज जी का पंचामृत के साथ अभिषेक किया। मनोरथ में गिरिराज जी की भोग प्रसादी का वितरण परिक्रमा मार्ग के ब्रजधाम कालौनी स्थित धर्मशाला में किया गया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष प्रेम चंद जैमन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सैकड़ों लोग गिरिराज जी की तलहटी में आकर सेवा कार्य करते हैं। श्रावण मास में सेवा करने का अधिक पुण्य मिलता है। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक महेन्द्र चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष आशा राठौड़, उपाध्यक्ष भूरी सिंह कोली, सदस्य भंवर सिंह राठौर, राजेन्द्र प्रसाद जैमन, छुट्टन लाल जैमन, गोपीराम कोली, जयवीर सिंह, विकास कुमार आदि थे।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक लेती डीएम बी0 चन्द्रकला मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला ने आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में स्टाम्प सम्बन्धी एक बैठक आहूत की। उन्होंने स्टाम्प चोरी रोकने सम्बन्धी सभी आवश्यक निर्देशों को अपने अधीनस्थों को बैठक में दिये। जिलाधिकारी महोदया ने बैठक की कार्यवाही में जनपद के सभी लेखपालों को अपने अपने क्षेत्र के गाटा तैयार कर नक्शा सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है जिससे की मौके पर जाकर भूमि की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके। गाटा एवं नक्शे के आधार पर उसका उचित मूल्य निर्धारण किया जा सके तथा स्टाम्प चोरी को रोका जा सके। उन्होंने लेखपालों को निेर्देश देते हुए कहा है कि कृषि और आवादी की भूमि का सही मूल्यांकन किया जाये जिससे कृषि योग्य भूमि का सर्किल रेट तथा आवादी की भूमि का सर्किल रेट का वास्तविक आंकलन किया जा सके। उन्होंने इस कार्य में अभी से कार्य करने के निर्देश दिये है। उन्होंने नगर पालिका तथा रेवन्यू के कर्मचारियों की एक टीम बनाकर इस कार्य को पूरा करने का आदेश भी दिया है। इस बैठक में उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर,,चारों तहसीलों के सबरजिस्ट्रार, नायब तहसीलदार मथुरा-वृन्दावन के लेखपाल उपस्थित थे।

Read More

डीएनबी महाविद्यालय में यमुना शुद्धीकरण की शपथ लेते प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी व शिक्षकगण बल्देव। यमुना को निर्मल एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के उदद्ेश्य को लेकर डीएनबी महाविद्यालय में प्रबन्ध समिति के सदस्यों, शिक्षकों, छात्र, छात्राओं व समाजसेवीयों द्वारा संकल्प लिया गया। इस अवसर पर यमुना के शुद्धीकरण को लेकर विद्यालय प्रांगण में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए निदेशक राजकुमार वर्मा ने कहा कि यमुना ब्रज की धरोहर है। इसके शुद्धीकरण के लिए हम सभी ब्रजवासियों को आंदोलन खड़ा करना होगा। यमुना के वर्तमान रूप से ब्रज की पारम्परिक छवि को भारी क्षति हुई है। प्राचार्य डा0 जीएन ओझा, ने कहा कि नदियां राष्ट्रीय धरोहर होने के साथ-साथ जीवन दायिनी भी है। इनको स्वच्छ रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। इस अवसर पर बलदेव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, सहायक निदेशक मुनेश कुमार वर्मा, डा0 अशोक सिकरवार, डा0 साहित्य प्रकाश गौतम, उदयवीर ंिसह, पत्रकार मोहनवीर ंिसह, अखिलेश पाठक, गौरव दुबे, लक्ष्मी कान्त पाण्डेय, तेजवीर ंिसह परिहार, उमेश पाण्डेय, श्याम ंिसंह, रिन्कू वर्मा, सौरभ मिश्रा, अनुज उपमन्यु, सुजीत वर्मा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। गोष्ठी के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन युवा समाज सेवी सुजीत वर्मा द्वारा किया गया।

Read More

मथुरा। जनपद में मुस्लिमों के प्रमुख त्यौहार ईद का पर्व आज भारी सुरक्षा के मध्य डीगगेट स्थित शाही ईदगाह पर लाखों मुस्लिम भाईयों ने देश में अमन व चैन तथा शान्ति कायम रखनें के लिए दुआ माॅगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी मथुरा वी0 चन्द्रकला, एसएसपी नितिन तिवारी, के अलावा पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता सहित दर्जनों हिन्दु व अन्य समाज के लोगों ने मुस्लिम समाज को गलें मिलकर ईद मुवारक दी। मुस्लिम समाज में पिछलें एक माह पूर्व शुरू हुए रोजे पूर्ण होने पर कल रात्रि चाॅद दिखनें के बाद आज मंगलवार को सारे देश के साथ ही जनपद मे भी ईद का पर्व वड़ें हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के डीगगेट स्थित शाही ईदगाह पर प्रातः 8 बजें ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। इस दौरान नगर पालिका परिषद मथुरा द्वारा डीगगेट चैकी पर बनाये गये कैंप में जिलाधिकारी वी0 चन्द्रकला, एसएसपी निपतिन तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक सुूरक्षा, अपर जिलाधिकारी नगर व देहात के अलावा भारी मात्रा में पुलिस वल सुरक्षा की दृश्टि से तैनात रहा। जैसो ही मस्जिद के मौलवी ने ईद की नमाज अदा करने के संकेत दिया लाखों सिर अल्ला की इवादत में झूक गये। जैसे ही ईद की नमाज अदा पूर्ण होने का संकेत हुआ इसी के साथ डीगगेट पर पहलें से मौजूद, जिलाधिकारी वी चन्द्रकला, एसएसपी नितिन तिवारी, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, शहर के कांग्रेंसी विद्यायक प्रदीप माथुर बसपा नेता गुड्डू गौतम, कुं0 नरेन्द्र सिंह, महेन्द्र चैधरी, अजय पोईया, पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल, के अलावा सभी धर्मो के सैकड़ों लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को गलें मिलकर  मुस्लिम समाज को ईद का मुवारक बाद दी। वहीं ईद के अवसर पर पालिका प्रशासन द्वारा कराये गये सफाई व्यवस्था की सराहना की गई वहीं प्रशासन की और से सुरक्षा के इन्तजामों की भी सभी ने सराहना की।

Read More

डीएनबी महाविद्यालय में यमुना शुद्धीकरण की शपथ लेते प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी व शिक्षकगण बल्देव। यमुना को निर्मल एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के उदद्ेश्य को लेकर डीएनबी महाविद्यालय में प्रबन्ध समिति के सदस्यों, शिक्षकों, छात्र, छात्राओं व समाजसेवीयों द्वारा संकल्प लिया गया। इस अवसर पर यमुना के शुद्धीकरण को लेकर विद्यालय प्रांगण में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए निदेशक राजकुमार वर्मा ने कहा कि यमुना ब्रज की धरोहर है। इसके शुद्धीकरण के लिए हम सभी ब्रजवासियों को आंदोलन खड़ा करना होगा। यमुना के वर्तमान रूप से ब्रज की पारम्परिक छवि को भारी क्षति हुई है। प्राचार्य डा0 जीएन ओझा, ने कहा कि नदियां राष्ट्रीय धरोहर होने के साथ-साथ जीवन दायिनी भी है। इनको स्वच्छ रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। इस अवसर पर बलदेव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, सहायक निदेशक मुनेश कुमार वर्मा, डा0 अशोक सिकरवार, डा0 साहित्य प्रकाश गौतम, उदयवीर ंिसह, पत्रकार मोहनवीर ंिसह, अखिलेश पाठक, गौरव दुबे, लक्ष्मी कान्त पाण्डेय, तेजवीर ंिसह परिहार, उमेश पाण्डेय, श्याम ंिसंह, रिन्कू वर्मा, सौरभ मिश्रा, अनुज उपमन्यु, सुजीत वर्मा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। गोष्ठी के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन युवा समाज सेवी सुजीत वर्मा द्वारा किया गया।

Read More

मथुरा। शहर के धौलीप्याऊ शंकर गली स्थित मां भुवनेश्वरी देवी मन्दिर में श्रावण मास के तीसरे रविवार को भव्य फूल बंगला विभिन्नों फलों सहित सजाया गया। विशाल हवन यज्ञ का आयोजन दोपहर किया गया। सायंकाल भक्ति रस एवं सावन की मल्हार सहित भजनों का आयोजन हुआ। मां भुवनेश्वरी देवी ने भक्तों को हंस की सवारी के साथ अलौकिक दर्शन दिए। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने मां का आर्शीवाद लिया एवं भजन संध्या कार्यक्रम में अपने आपको धन्य किया।  रविवार को शहर के धौलीप्याऊ शंकर गली में मां भुवनेश्वरी मंदिर पर भी आकर्षक फूल बंगला फूलों सहित सजाया गया। मंदिर के महंत ओपी मिश्रा भगतजी के सानिध्य में मां भुवनेश्वरी देवी को सफेद हंस पर विराजमान किया गया। दोपहर तीन बजे मंदिर के महंत भगतजी द्वारा विशाल हवन यज्ञ किया गया जो देर सायं चैहद लोक नौ खण्ड सात दीपों की ब्रह्माण्ड नायिका राज राजेश्वरी मणीद्वीप वासिनी मां श्रीभुवनेश्वरी देवी की चैकी लगने तक चला। देर सांय मंदिर प्रांगण में सावन की मल्हार एवं मां का गुणगान प्रसिद्व गायकों ने किया। सायंकाल मां भुवनेश्वरी देवी के भव्य दर्शन करने के लिए श्रद्वालुओं का तांता देररात तक लगा रहा। मंदिर के महंत श्री मिश्रा ने बताया कि श्रावण मास के तीसरे सोमवार को मां भुवनेश्वरी एवं भुवनेश्वर महादेव का अभिषेक पिछले दो वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया था जो आज सोमवार 105 वां महाभिषेक होगा। यह महाभिषेक प्रत्येक सोमवार को निरंतर अलग-अलग द्रव्यों से किया जाता रहा है। 

Read More

मथुरा। लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें। यहां से इस आदत को जीवन में उतारें, अनुशासित रहें। बड़ों से अच्छी बातें सीखें, अपने प्रोफेशन पर गर्व करना सीखें। आपका भविष्य उज्जवल रहेगा। उक्त विचार उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान के कुलपति प्रो0 सी0 वाष्र्णेय ने वेटरिनरी काॅलेज में प्रवेश पाने वाले प्रथम बीवीएससी एण्ड ए एच के नवागत छात्र एवं छात्राओं से कहे। उन्होंने कहा कि वेटरिनरी प्रौफेशन कई देशों में अग्रणी प्रोफेशन है। मेडीकल में लगभग 12 वर्ष बिताने के बाद कहीं छात्र लीडिंग फिगर में आता है, जबकि वेटरिनरी साइंस से यह मुकाम केवल सात वर्ष के परिश्रम से भी प्राप्त किया जा सकता है। प्रो. वाष्र्णेय ने बताया कि पशु चिकित्सक अब विविध प्रकार से अपना जोब सुरक्षित कर सकता है। सेना, पैरा मिलिट्री फोर्सेज, शिक्षण संस्थान, मीट एवं अण्डा उद्योग, प्रदेश सरकार में वेटरिनरी आॅफीसर, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी संस्थाओं के अलावा स्वयं का क्लीनिक खोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय से कक्षाओं में पहुंचे। रेंिगंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। जो भी इस दिशा में कतिपय गड़बड़ी करेगा, उसे पनिश किया जाएगा। कुलपति ने इस मौके पर नवागत छात्रों को वर्ष 1947 से शुरू हुए वेटरिनरी काॅॅलेज के स्वर्णिम इतिहास की जानकारी भी संक्षिप्त रूप से दी। इससे पूर्व वेटरिनरी कालेज के अधिष्ठाता प्रो. एसके गर्ग ने नवागत छात्रों को विद्यालय की दिनचर्या एवं शिक्षण की जानकारी दी। प्रोे. गर्ग ने कहा कि किसी भी परेशानी में छात्र शिक्षक, वार्डन एवं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों को संपर्क कर सकता है। शिक्षक हर संभव मदद को तैयार रहेंगे। उन्होंने बताया कि छात्र एवं छात्राएं अपने परिवार का नाम रोशन करें। छात्रों ने अपना-अपना परिचय देकर प्रवेश से पूर्व किए जाने वाले प्रयास एवं अपनी हाॅबियों के बारे में बताया। छात्रों की संपूर्ण व्यवस्थाओं में डीएसडब्लू डा.एके मदान, डा.बरखा शर्मा, डा.दिलीप श्वाइन, डा. जितेंद्र कुमार आदि ने छात्रों को हर दिन के क्रिया कलापों एवं यहां की परंपराओं के बारे में अवगत कराया।

Read More

मथरा। थाना मांट में मनीष कुमार पुत्र भगवान सिंह निवासी गढ़ी रतना सादाबाद हाथरस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है के उसकी पुत्री विजय रानी के पति जयवीर पुत्र सरेश निवासी निवासी सुरीर मथुरा ने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसकी पुत्री का शाररिक व मानिक उत्पीड़न करते हुए दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट करते हुए उसें गायव कर दिया। परिजनों को जानकारी होने पर युवती के पिता ने ससुरालीजनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

Read More

मथुरा। थाना छाता क्षेत्रा के ग्राम रनवारी में नामजदों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की जिसका विरोध करने पर नामजदों ने महिला व उसके परिजनों से गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट युवती के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथ पुत्र हकलन निवासी रनवारी छाता मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम के ही बबरे, जगन, विजयपाल, नीरज, राजेन्द्र पुत्र नामालूम ने उसकी पुत्री को नहाते समय उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की तथा परिजनों द्वारा विरोध करने पर नामजदों ने युवती व परिजनों के साथ अश्लील हरकत करते हुए  गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। घटना की रिपोर्ट पीडि़ता पिता ने नामजदों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  

Read More

मथुरा।ं मारूति सुजुकी के प्लेटिनम डीलर उमा मोटर्स प्रा0 लि0 पर इस माह कार खरीदने के लिए ग्राहकों की जमकर भीड़ लगी हुयी है। उमा मोटर्स से मारूति कार खरीदने का सबसे बड़ा कारण है मारूति सुजुकी द्वारा ग्राहकों को दिए गए एक से बढ़कर एक आॅफर प्रदान करना। इस माह मारूति सुजुकी ने अपने सम्मानीय ग्राहकों के लिए साल के सर्वश्रेष्ठ आॅफर के साथ अन्य आॅफरर्स की झड़ी सी लगा दी है। इन्हीं आॅफर्स में से ‘‘शगुन आॅफर’’ ने कार बाजार में धमाल मचा रखा है। शगुन आॅफर में ग्राहकों को रूपये 2100/- से रूपये 51,000/- तक की छूट दी जा रही है। दिल्ली के डीलरशिप से एक ग्राहक को रूपये 51,000/- का अतिरिक्त लाभ मिल चुका है, वहीं अब तक मथुरा में भी इस आॅफर का लाभ कई ग्राहकों को मिल चुका है। इन्हीें ग्राहकों में एक ग्राहक राकेश कुमार निवासी नगला सांखी, राधकुण्ड गोवर्धन मथुरा को शगुन आॅफर का कूपन स्क्रेच करके 27 जुलाई 2014 को रूपये 11,000/- का अतिरिक्त लाभ प्राप्त हुआ है। इस आॅफर का लाभ प्राप्त करने के लिए मारूति ग्राहकों के लिए जुलाई माह के 3 दिन शेष हैं।

Read More