मथुरा

मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के टेकमैन सिटी के पास बाइक सवार युवक ने आगे चल रही महिला की स्कूटी में टक्कर मार दी जिससें युवती सडक पर गिर पड़ी और घायल हो गयी। महिला को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया हैं। घटना की रिपोर्ट महिला के परिजनों ने बाइक चालक के विरूद्ध दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार जुगल किशोर पुत्र परसादी निवासी शाहकुन्ज कालौनी हाईवें ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बाइक संख्या यूपी80सीएन-6453 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर उसकी पत्नी नीतू सिंह की स्कूटी में टक्कर मार दी जिससें नीतू सडक पर गिरकर घायल हो गई वहीं स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल नीतू सिंह को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर वाइक चालक की तलाश शुरू कर दी हैं।  

Read More

मथुरा। थाना कोसी क्षेत्र के ग्राम बठैन कला में टटलू गैंग के सदस्य ने लखनऊ के एक व्यक्ति से नकली सोने की ईट दिखाकर 70 हजार रूपयें की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट पीडि़त युवक ने दो युवक के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार धर्मवीर पुत्र फीकेरेलाल निवासी गुडासा जदीहाबाद लखनऊ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राहुल खाॅ पुत्र नामालूम, रहीस पुत्र नामालूम नामपता अज्ञात ने उसें फोन करके सोने की ईट सस्ते दामों में देने का लालच देकर उसें मथुरा बुला लिया और  सोने की ईट दिखाकर 70 हजार रूपयें की नगदी ले ली। जब उसनें सोने की ईट माॅगी  तो दोनो ने जान से मारने की नीयत से उसके उपर फायर ठोक दिया। जिससें वह वाल वाल बच गया।   

Read More

गोवर्धन। कोसीकला में दैनिक जागरण के संवाददाता देव शर्मा और उनके भाई पर नामजदों द्वारा कातिलाना हमला पर कस्बा गोवर्धन के पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है। इस गोवर्धन क्षेत्रीय संवाददाताओं ने पुलिस कप्तान नितिन तिवारी से नामजद आरोपियों को पकडने  की मांग की है। इस मौके पर सौरभ शर्मा, रसिक मुखिया, बनविहारी वैद्य, हरीओम चैधरी, बृज विहारी शर्मा, मनीश लम्बरदार, कृष्ण चन्द दुबे, भारत उपाध्याय, पंकज शर्मा ने आरोपियों को जल्द ये जल्द पकड़ने की मांग की है।

Read More

‘‘इंटरनेट - वरदान या अभिशाप’’ विद्यार्थियों ने रखे अपने तर्कसंगत विचार मथुरा। अमर नाथ विद्या आश्रम सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में ‘‘इंटरनेट: वरदान या अभिशाप’’ विषय के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके पक्ष एवं विपक्ष में विद्यार्थियों ने अपने तर्कसंगत विचारों को बल देते हुये प्रस्तुत किया । अमर नाथ विद्या आश्रम के प्रधनाचार्य डा. आदित्य कुमार वाजपेयी ने अपने संदेश में वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहबद्र्वन करते हुये कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियांे में तर्क करने की क्षमता का विकास करना है ताकि विद्यार्थी अपने सही विचारों को उत्साहपूर्वक रख सकें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को साधुबाद देते हुये उप प्रधानाचार्य डा. अनिल कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों ने जिस प्रकार से इण्टरनेट के सदुपयोग एवं दुरूपयोग के विषय पर अपने विचार रखे, उससे लगा कि दोनों ही पक्ष सही कह रहे हैं । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में कम्प्यूटर तथा इण्टरनेट सम्बन्ध्ी जो जानकारी है, उससे वह आश्चर्यचकित रह गये । उन्होंने बताया कि जुलाई माह में कम्प्यूटर विभाग की गतिविधियों के अंतर्गत यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी हैं तथा आगे भी कम्प्यूटर विभाग के द्वारा वार्ता व क्विज कम्पटीशन का आयोजन किया जायेगा, जिससे विद्यार्थियों की कम्प्यूटर नाॅलेज का विकास होगा । पूर्व में छात्र सूर्या वाजपेयी, सृष्टि खत्री, अदिति अग्रवाल, महिमा, यश भारद्वाज, शालिनी, निखिल शर्मा, कुमारी सुबोध, नीरूलता, वैभव शर्मा, विनायक चतुर्वेदी, प्रियंका अग्रवाल, योगेश शर्मा, आकृति व हिरवा ओझा ने इण्टरनेट के पक्ष में बोलते हुये कहा कि इण्टरनेट ज्ञान का भण्डार है, जिसके माध्यम से हम अपनी सभी प्रकार की परेशानियों का हल पा सकते है । विपक्ष में बोलते हुये विद्यार्थियों ने अनेकों तर्क प्रस्तुत करते हुये कहा कि लोग अपने आवश्यक कार्यों को छोड़ कर इण्टरनेट पर फिजूल में अपना अनमोल समय बर्बाद करते हैं, इण्टरनेट पर मनी लाॅण्डरिंग भी हो रही है, जिसके कारण लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है । यहां तक कि दुनियाभर में आतंकवादी भी इण्टरनेट का प्रयोग कर लोगों की जान ले रहे है, उससे लगता है कि इण्टरनेट मानवजाति के लिये वरदान कम अभिशाप अधिक बनता जा रहा है ।  वाद-विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डा. अनुराग वाजपेयी एवं डा. नीता गर्ग ने विद्यार्थियों का उत्साहबद्र्वन किया । निर्णायक मण्डल ने पक्ष में महिमा तथा नीरूलता को प्रथम व द्वितीय स्थान दिया तथा विपक्ष में श्वेता भारद्वाज व रूचिता प्रजापति को द्वितीय स्थान दिया । वादविवाद प्रतियोगिता के विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया । कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र कुमार गोला तथा संयोजन सुनील तिवारी, अनुराग शर्मा, पंकज कालरा, राजेन्द्र वशिष्ठ, स्वाति कसेरा, पूजा सारस्वत, दिव्या दीक्षित ने किया ।

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 20 जुलाई को प्रातः 11 बजें कोस्टयूथ क्लब नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष संसाद कुं0 हरवंशसिंह की अध्यक्षता में होगी। जिसमें जातिगत आरक्षण को समाप्त कराये जाने को लेकर मन्थन किया जायेगा। राष्ट्रीय महासचिव मोहन सिंह राजपूत ने सभी क्षत्रिय समाज संगठनों व समाज के वरिष्ठ नागरिकों से बैठक में पहुंचनें का आव्हान किया हैं।

Read More

मथुरा। सिंड और सेटी, चैमुहाॅ द्वारा संचालित 30 दिवसीय निःशुल्क मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण के विशेष दक्षता प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सिंडिकेट बैंक चैमुहाॅ, मथुरा के प्रबंध्क टेकेश्वर ने प्रतिभागियों से कहा सच्चा उद्यमी प्रतिदिन अपनी कार्यशैली मे सुधर कर तकनीकी योग्यता को विकसित करने का प्रयास करता है। लाभ अर्जित करने के लिये आवश्यक है अपने उपभोक्ता को संतुष्ट करना। हमारा ग्राहक संतुष्ट होकर और नये ग्राहको से हमारा जुडाव कराता है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक वेद प्रकाश गर्ग ने युवाओं को बताया कि सिंड आर सेटी चैमुहाॅ मे तकनीकी प्रशिक्षण के साथ प्रशिक्षार्थीयों को सम्पूर्ण व्यक्तिव विकास किया जाता है। पूर्णतः निःशुल्क प्रशिक्षणों मे प्राप्त ज्ञान का प्रयोग कर हमारे पूर्व के प्रशिक्षार्थी अच्छी आय अर्जित कर समाज मे अपना सक्रिय योगदान दे रहे है। इस अवसर पर अमित, संतोष, चंद्रमोहन प्रशिक्षार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किये। 

Read More



Mediabharti