मथुरा

मुडि़या मेला ही कर जाता है वर्ष भर की रोजीरोटी का इंतजाम, खानपान और पूजा सामिग्री में करोड़ों की कमाई, इस मेले में व्यवसायी कमायेगें लाखों़ रूपये   राधकुण्ड। श्री गिर्राज धाम में मुडि़या पूर्णिमा मेला का वर्ष भर इंतजार करने वाले गोवर्धन के व्यवसायियों ने भी तैयारियां प्रारंम्भ कर दी है। सात दिन का यह मेला उनके लिए वर्ष भर की रोजी-रोटी का इंतजाम कर जाता है। खानपान और पूजा सामिग्री विक्रेताओं के लिए तो यह मेला एक बड़ा वरदान है। सात दिनों में लाखों की कमाई करने वाले दुकानदारों को सांस लेने की भी फुर्सत नही मिलती। यंू तो मुडि़या पूर्णिमा मेले में उमड़ने वाली भीड़ का कोई अधिकृत आंकलन नही कर सका, लेकिन प्रशासन व लोगों का मानना है कि एक करोड़ से भी अधिक श्रद्वालु इन सात दिनों में गोवर्धन में गिर्राज परिक्रमा करने श्रद्वालु भक्त आते है। वे कुछ भी न खरीदें, लेकिन अकेले खानपान और पूजा सामिग्री पर एक श्रद्वालु कम से कम सौ रूपए जरूर व्यय करता है। यह वजह है कि मेले में 90 फीसदी से अधिक स्थाई दुकानें व ढ़केलें पूजा सामिग्री खानपान और प्रसाद की लगती है। दूध,फूल और प्रसाद की ब्रिकी करोंड़ो में होती है। इसके अलावा चाय-पानी और खानपान पर इससे कई गुना ज्यादा खर्च किया जाता है। यही वजह है कि कस्बे में खानपान की सामिग्री का जम कर भंड़ारा किया जाता है। कस्बे के अलावा आप-पास के गांवों में से भी सैंकड़ों लोग दुकान जमाने पहुॅच जाते है। मुडि़या पूर्णिमा मेला पर उनको यहां होने वाली धनवर्षा का इंतजार है। ऐसी दुकानों को अस्थाई विधुत  कनेक्शन देने के इंतजाम भी विधुत विभाग को करने पड़ते है। दानघाटी,मानसी गंगा,सौंख अड्डा,डीग अड्डा,बड़ा बजार दसविसा राधकुण्ड बजार,राधाकुण्ड अड्डा आदि प्रमुख बजारों की तरह समूचे 21 किलो मीटर लंबे परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह दुकानें लगने लगी है। कस्बावासियों के लिए मुडि़या पूर्णिमा मेला वर्ष भर की रोजी रोटी देने वाली फसल के समान है। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। कि सात दिन तक ये दुकानें एक मिनट के लिए भी बंद नही हो सकेंगी। प्रशासन को भी इन दुकानों से होने वाले अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है लेकिन ये दुकानदार अतिक्रमण को घन्टे भर के लिये ही हटाते फिर उसी स्थान पर रख दुकान को लगाकर अपने धन्धे में ब्यस्त रहते है।

Read More

मथुरा। समाजसेवी संस्था चेतना आर्थिक रूप से पिछडें व खुले आसमान के नीचें जीवन यापन करने वाले बच्चों के उत्थान के लिए निरन्तर प्रयासरत है इसी क्रम में चेतना संस्थान द्वारा राधेश्याम कालौनी निवासी एक बच्चें की आखों की रोशनी को बचाये जाने का पूरा प्रयास किया गया। संसथान द्वारा दस हजार रूपयें करीब की मिली सहायता से एक आर्थिक रूप से कर्मजोर बच्चें की एक आॅख की रोशन जाने से बच गई। हुआ यह है कि न्यू राधेश्याम कालौनी निवासी आर्थिक रूप से कमजोर करन नामक वालक अपनी माॅ के साथ रिक्शे में बैठकर बाजार जा रहा था कि अचानक रिक्शे से उछल कर कोई बस्तु करन की आॅख में जा लगी जिससें उसकी आॅख से खून वहनें लगा। घटना से परेशान महिला अपने पुत्र को लेकर एक निजि अस्पताल पहुंची तो वहाॅ चिकित्सक ने उसें किसी नेत्र चिकित्सक से परामर्श लेने की जानकारी दी। जिस पर महिला वृन्दावन स्थित रामकिशन मिशन अस्पताल पहुंची तो वहाॅ चिकित्सकों ने उसें उपचार करने के वास्ते लगभग 10 हजार रूपयें खर्च होना बताया। ऐसे में एक चिकित्सक ने उसकी मजबूरी को देखतें हुए उसें जिला अस्पताल जाने की सलाह दी। महिला के जिला अस्पताल पहुंचनें पर आॅख का अल्ट्रासाउण्ड कराने के बाद जब महिला को बताया गया कि इसका उपचार अलीगढ़ नेत्र चिकित्सालय में हो सकता है तो महिला खर्चे को लेकर विचलित हो गई। किसी प्रकार इसकी जानकारी चेतना को हुई  तो संस्थान द्वारा महिला को आर्थिक सहायता प्रदान की गई जिससें महिला द्वारा बच्चें की आॅख का आॅपरेशन अलीगढ़ नेत्रा चिकित्सालय में कराया गया। और चेतना के सहयोग से बच्चें की आॅख की रोशन जाने से बच गई।

Read More

मथुरा। थाना बलदेव पुलिस ने क्षेत्रा के सन्त रामस्वरूप इन्टर कालेज के पास से जीतू पांडे पुूत्रा बौना निवासी बलदेव सहित 6 अन्य को ताश के पत्तों से जुआ खेलतें हुए 21 सौं रूपयें की नगदी सहित बन्दी बनाया हैं। बाइक चोरी गिरफ्रतार मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्रा की रिपोटंग चैकी कृष्णा नगर प्रभारी केपी सिंह ने गश्त के दौरान वाइक चोर वाॅबी चैध्री पुत्रा जसवन्त सिंह निवासी नगला हंसी थाना राया को दो दिन पूर्व चोरी हुई बाइक व असलाह सहित बन्दी बनाया हैं।  

Read More

मथुरा। जनपद के विभिन्न शैक्षिक संघठनों की गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप शिक्षा भारती में सम्पन्न बैठक में निर्णय लिया गया कि भयंकर रुप से दस्तक दे रहे रोग हेपेटाइटिस बी. से बचाव के लिए सक्रिय प्रयास किये जायें। बैठक में सदस्यों ने चिन्ता के साथ कहा कि विगत दिनों सरस्वती विद्या मन्दिर कोसी के कर्मठ एवं सेवाभावी प्रधनाचार्य मुन्नालाल शर्मा का हेपेटाइटिस बी. से असामयिक निधन हो गया था। बैठक में निर्णय हुआ कि भावी पीढ़ी को इस रोग से बचाने के लिए जनपद के सभी विद्यालयों में सशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाय और इस अभियान में विद्यालय संचालक एवं अभिभावकों का सहयोग प्राप्त किया जाय। कार्यक्रम की प्रारंभिक रूपरेखा आर्केडियन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक संजय पाठक द्वारा तैयार की जायगी और यह कार्यक्रम मुन्नालाल शर्मा की स्मृति को समर्पित किया जायगा। बैठक में ज्ञानदीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया कान्हा माखन स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल यदुवंशी, परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय के प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह, हीरासिंह पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक चैधरी हीरासिंह, रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक वीरेन्द्र गोयल, दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधनाचार्य जी0 पी0 पांडेय, रतनलाल फूलकटोरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की श्रीमती ममता जैन, प्रेम महाविद्यालय वृन्दावन के प्रधानाचार्य डा.देव प्रकाश आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधनाचार्य डा.अजय शर्मा ने की।

Read More

मथुरा। विधयक मथुरा-वृन्दावन एवं नेता, कांग्रेस विधन मण्डल दल,प्रदीप माथुर, ने विधन सभा में नियम 301 के अन्तर्गत मथुरा-वृन्दावन में यमुना नदी में सीध्े गिर रहे नालों, सीवर के पानी तथा औद्योगिक कचरे के पानी को रोकने अथवा उसको शोधित करके ही यमुना में मिलाये जाने के लिए सरकार के नगर विकास विभाग एवं प्रदूषण नियंत्राण बोर्ड द्वारा ‘एक सेल’ गठित किये जाने, एस0टी0पी0 को समयबद्व रूप से चलाने तथा यमुना नदी की धर्मिकता को दृष्टिगत रखते हुए उसके पानी को स्वच्छ बनाये रखने के उपायों के बारे में विधन सभा में सूचना दी गयी। उक्त सूचना को अध्यक्ष, विधन सभा ने स्वीकार करते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु शासन को संदर्भित कर दिया। 

Read More

मथुरा। बसपा बचाओ मिशन संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष महावीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें महिला मोर्चा के गठन पर सहमति जताई गई और अतिशीघ्र जिला और विधन सभा स्तर पर महिला मोर्चा का गठन किया गाय। बैठक में 17 जुलाई को गोवधर््न, 19 जुलाई को मांट, 21 जुलाई को छाता, 25 जुलाई को मथुरा विधनसभा स्तर की बैठकें होना निश्चित हुआ है। बैठक में सर्वसम्मत्ति से निर्णय लिया गया कि बसपा बचाओ मिशन संघर्ष समिति के तत्वावधान में आगरा जोन के अन्य जिलों में बसपा के दलाल लोगों के खिलापफ संघर्ष करने के लिए लोगों में चेतना जाग्रत की जायेगी। 

Read More

मथुरा। गुरू पूुर्णिमा पर्व पर बाबा जयगुरूदेव ध्र्म प्रचारक संस्था द्वारा प्रतिवर्ष लगने वाला जयगुरूदेव सत्संग मेला मनाये जाने की सभी तैयारिया पूर्ण कर गई हैं। मेले की जानकारी देते हुए आश्रम के प्रवक्ता राजबादूर चैध्री ने बताया कि उक्त मेला 9 जुलाई से  17 जुलाई तक जयगुरूदेव आश्रम में आयोजित किया गया हैं। मेले में प्रतिदिन सत्संग होगा तथा मेले में 12 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रातः काल से गुरू पूजन व प्रसाद वितरण प्रारंभ किया जायेगा। उन्होंने सभी श्रद्वालुओं व बुद्वजीवियों से मेले में पधर कर सहयोग की कामना की हैं।

Read More

मथुरा। अध्क्षिण अभियंता विद्युत ने मथुरा अतुल निगम ने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं एवं नागरिको को सूचित किया है कि मथुरा शहर वृन्दावन शहर के अन्तर्गत निम्न स्थानों पर नये संयोजन देने एवं विद्युत भार बढाने की सुविध उपलब्ध् करायी गयी है। वे इसका पूरा लाभ उठाये। 1 कार्यालय विद्युत नगरीय विद्युत खंड-प्रथम कैंट मथुरा, 2 कार्यालय विद्युत उपखंड अध्किारी प्रथम कैंट मथुरा, 3 कार्यालय विद्युत उपखंड अध्किारी व्दितीय कृष्णा नगर, 4 कार्यालय विद्युत नगरीय वितरण खण्ड व्दितीय पागलबाबा वृन्दावन 5 कार्यालय विद्युत उपखण्ड अध्किारी व्दितीय मसानी मथुरा, 6 कार्यालय विद्युत उपखण्ड अध्किारी प्रथम वृन्दावन मथुरा, 7 कार्यालय जयगुरूदेव उप संस्थान मथुरा उन्होंने यह भी बताया कि इसके अतिरिक्त चैकिंग करने वाली टीम भी साईट पर संयोजन का विद्युत भार बढाने एवं नये संयोजन निर्गत करने का कार्य कर रही है।

Read More

मथुरा। थाना बरसाना के ग्राम हाथिया में रहीश पुत्रा नामालूम निवासी हाथिया थाना बरसाना ने सत्य प्रकाश पुत्रा ओमप्रकाश निवासी बीएलएस पफैसन3रोड नम्बर 16 डेरी के पास पफैस द्वितीय गुडगाॅव के साथ मारपीट कर असलाह के बल पर 5 लाख 70 लाख रूपयें की व सोने की चैन तथा कान की वाली, तीन मोवाइलों को छीन लिया। घटना की जानकारी होने पर पीडि़त ने एक नामजद के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

Read More

मथुरा। थाना बरसाना पुलिस ने क्षेत्रा के गोवधर््न नाला के पास वम्बा से चैकिग के दौरान चोरी की दो बाइकों के साथ रहीश पुत्रा अलावक्स, ग्राम हाथिया, सलमान पुत्रा इतवारी मुस्ताक क्वाटर जनता कालोनी सदर आगरा को गिरफ्रतार किया हैं। उक्त दोनो युवक चोरी की वाइकों को वेचनें का व्यापार करते हैं।

Read More