मथुरा

मथुरा। जनपद में लगातार हो रही विद्युत कटौती के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने होलीगेट चैराहा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट किया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश की सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। जहाॅ एक ओर जनपद में कानून व्यवस्था विगड़ी हुई है वहीं प्रदेश में विजली संकट गहराता जा रहा है जिसकी वजह से मथुरा जनपद ताज जौन में होते हुए भी शहर में 16-16 घंटें की कटौती की जा रही है वहीं गाॅवों में 20 घंटें की कटौती की जा रही हैं। एक ओर वर्षा नहीं होने से किसान सूखें की मार झेल रहा है वहीं दूसरी और प्रदेश सरकार खेतों में पानी लगाने के लिए विद्युत सप्लाई तक नहीं दे पा रही हैं।

Read More

डॉ0 वैदिक अपने मौलिक चिंतन, प्रखर लेखन और विलक्षण वक्तव्य के लिए विख्यात हैं। अंग्रेजी पत्रकारिता के मुकाबले हिन्दी में बेहतर पत्रकारिता का युगारंभ करने वालों में डॉ0 वैदिक का नाम अग्रणी है। वे लगभग दस वर्षों तक पी0टी0आई0 भाषा (हिन्दी समाचार समिति) के संस्थापक-संपादक और उसके पहले नवभारत टाइम्स के संपादक (विचार) रहे हैं। फिलहाल दिल्ली के राष्ट्रीय समाचार पत्रों तथा प्रदेशों के लगभग 200 समाचार पत्रों में भारतीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर डॉ. वैदिक के लेख हर सप्ताह प्रकाशित होते हैं। जन्म 30 दिसम्बर, 1944, इंदौर सदा प्रथम श्रेणी के छात्र दर्शन और राजनीतिशास्त् मुख्य विषय। अन्तरराष्ट्रीय राजनीति में 1971 में ‘जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय’ से पीएच0डी0। विषय ‘अफगानिस्तान में सोवियत-अमेरिकी प्रतिस्पर्धा।’ संस्कृत, फारसी और रूसी भाषा का विशेष प्रशिक्षण। अपने अफगानिस्तान सबंधी शोध-कार्य के दौरान न्यूयॉर्क की कोलम्बिया यूनीवर्सिटी, लंदन के स्कूल ऑफ ओरिएन्टल स्टडीज, मास्को की विज्ञान अकादमी और काबुल विश्वविद्यालय में अध्ययन का अवसर। लगभग अस्सी देशों की यात्राएँ अनेक देशों के राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों और विदेशमंत्रियों से व्यक्तिगत परिचय। 1999 में संयुक्तराष्ट्र संघ में भारतीय प्रतिनिधि के तौर पर तीन व्याख्यान। भारतीय भाषाओं के संघर्ष के प्रतीक 1966 में अंतरराष्ट्रीय राजनीति का शोधग्रंथ हिन्दी में लिखने का आग्रह ‘स्कूल ऑफ इंटरनेशलन स्टडीज’ से इसी कारण निष्कासन संसद में दो वर्ष तक अपूर्व हंगामा राष्ट्रीय विवाद अंततः विजय पहली बार उच्च शोध के लिए भारतीय भाषाओं के द्वार खुले भारतीय भाषाओं के समर्थन में अनेक बृहत सम्मेलनों और आंदोलनों के सूत्रधार 12 वर्ष की अल्पायु में भाषा के प्रश्न पर पहली जेल-यात्रा। उसके बाद भाषा तथा छात्र-आंदोलनों में अनेक जेल-यात्राएँ। दिल्ली के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में राजनीतिशास्त्र का अध्यापन, 1970-74। इसके पूर्व राष्ट्रीय प्रतिभा छात्रवृत्ति तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की छात्रवृत्ति। ‘इंडियन कौंसिल ऑफ सोशल सांइस रिसर्च’ द्वारा अफगानिस्तान पर शोध-कार्य के लिए वरिष्ठ शोधवृत्ति। 1981 से 1983 के बीच ‘इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एण्ड एनालिसिस’ तथा ‘जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय’ के अंतरराष्ट्रीय राजनय विभाग में ‘सीनियर फेलो’ के तौर पर शोध एवं अध्यापन। 1999 में विस्कॉन्सिन युनिवर्सिटी द्वारा आयोजित दक्षिण एशियाई विश्व सम्मेलन में उदघाटन-भाषण ! छात्र-काल में वक्तृत्व के अनेक अखिल भारतीय पुरस्कार। भारतीय और विदेशी विश्वविद्यालयों में अनेक व्याख्यान। अनेक अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भारत का प्रतिनिधित्व। दूरदर्शन और आकाशवाणी पर 1962 से अब तक अगणित कार्यक्रम। पिछले 45 वर्षों में राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय मामलों पर सैकड़ों लेख, हजारों संपादकीय टिप्पणियाँ और दर्जनों शोध-पत्र प्रकाशित। पुस्तकें: ‘अफगानिस्तान में सोवियत-अमेरिकी प्रतिस्पर्धा’ ; ‘हिन्दी पत्रर्कारिता: विविध आयाम’ः ‘भारतीय विदेश नीति ; नए दिशा संकेत’ः ‘एथनिक क्राइसिस इन श्रीलंका: इंडियाज ऑप्शन्स’; ‘हिन्दी का सम्पूर्ण समाचार-पत्र् कैसा हो ?’; ‘भारतीय भाषाएँ लाओ, अंग्रेजी हटाओ’; ‘वर्तमान भारत’; अफगानिस्तानः कल, आज और कल’ ‘महाशक्ति भारत’ तथा ‘भाजपा, हिंदुत्व और मुसलमान’। विश्व हिन्दी सम्मान (2003), महात्मा गांधी सम्मान (2008) दिनकर शिखर सम्मान, पुरूषोत्तमदास टंडन स्वर्ण-पदक, गोविंदवल्लभ पंत पुरस्कार, हिन्दी अकादमी सम्मान, लोहिया सम्मान, काबुल विश्वविद्यालय पुरस्कार, मीडिया इंडिया सम्मान, लाला लाजपतराय सम्मान आदिद्य अनेक न्यासों, संस्थाओं और संगठनों में सक्रिय। अध्यक्ष, भारतीय भाषा सम्मेलन एवं भारतीय विदेश नीति परिषद !  

Read More

  डा0 वैदिक - सईद भेंट पर व्यर्थ का वितण्डावाद पत्रकार मोहन स्वरूप भाटिया ने वरिश्ठतम पत्रकार डा0 वेद प्रताप वैदिक की पाकिस्तान यात्रा में मुम्बई हमलों के ’मास्टर माइन्ड’ और आतंकवादी संघठन जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद से हुई भेंट पर किए जा रहे विरोध को व्यर्थ का वितण्डावाद बताते हुए कहा है कि यह पत्रकार पर नहीं पत्रकारिता पर हमला है।  उन्होंने कहा है कि डा0 वैदिक वयोवृद्ध - ज्ञानवृद्ध पत्रकार हैं, सुलझे हुए अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने हिन्दी और राश्ट्र की अस्मिता की रक्षा के लिए अनेक आन्दोलन किए हैं। डा0 वैदिक ने पत्रकारिता का एक युग देखा है आर संवाद समिति ’पी टी आई भाशा’ के सम्पादक के रूप में पत्रकारिता के मानदण्डों और मर्यादा का निर्वहन किया है।  मोहन स्वरूप भाटिया ने आगे कहा है कि हाफिज सईद का केवल एक रूप है कि वह आतंकवादी है, निर्दोश व्यक्तियों का हत्यारा है, भारत का षत्रु है, उसके प्रति डा0 वैदिक की किसी प्रकार की सहानुभुति या समर्थन का प्रष्न ही नहीं उठता है। उन्होंने सईद से भेंट के पष्चात् इस प्रकार का कोई वक्तव्य भी नहीं दिया है।  उन्होंने आगे कहा है कि पाठकों तक सचाई पहुँचाने के लिए एक प्रबुद्ध पत्रकार दुर्दान्त डकैत, दस्यु सुन्दरी, भृश्ट मंत्री, बलात्कार पीडि़ता आदि सभी अच्छे - बुरे लोगों से मिलता है किन्तु इसका यह अर्थ नहीं निकाला जाता है कि पत्रकार का उनसे किसी प्रकार का सम्बन्ध है। मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा है कि यह प्रष्न निरुŸार है कि डा0 वैदिक की सईद से भेंट में क्या कुछ आपŸिाजनक था जिस पर सड़क से संसद तक बबाल मचाया गया है। उन्होंने पत्रकार संघठनों से अनुरोध किया है कि वे डा0 वैदिक को नैतिक मनोबल प्रदान करें जिससे भविश्य में पत्रकारों की नवोदित पीढ़ी विचलित न हो।    

Read More

मथुरा। मां भगवती दुर्गा मंदिर में गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भक्तजनों द्वारा श्रद्वेय गुरूदेव आचार्य रामकृष्ण शास्त्री के सानिध्य में गुरू दीक्षा ग्रहण कर समर्पित मन से आस्था व्यक्त की। श्री गुरूदेव के सानिध्य में भण्डारे का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर प्राचीन सिद्व दुर्गा देवी मंदिर परिसर में प्रातः 9 बजे सत्यनारायण कथा सम्पन्न की गई। परम् श्रद्वेय गुरूजी द्वारा अपने श्रीमुख से गुरू महत्व पर प्रकाश डाला गया । गुरूमहिमा- परम श्रद्वेय सद्गुरूदेव महंत पण्डित श्री रामकृष्ण शास्त्री ने गुरू महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिना सद्गुरू कृपा के प्रभु प्राप्ति संभव नहीं है। सद्गुरूदेव की कृपा से शिष्य की समस्त विषम वासनाऐं निष्ट हो जाती है एवं इसे आत्मज्योति का साक्षात्कार हो जाता है। ‘‘सद्गुरू पूरे वैद्य है, अंजन है सत्संग। ज्ञान सवाई जब लमै, कटै मोतियांबिन्द।। सद्गुरू के लिए गुरूदेव विश्वनाथ शिवशंकर स्वरूप है। जहां गुरूदेव का निवास है वह शिष्य की काशी गुरूदेव का चरणामृत ही शिष्य हेतु गंगाजल है। समस्त पुराणों, शास्त्रों, धर्मग्रंथों, में सद्गुरू महिमा का गान ऋषि मुनियों ने किया है। गुरूदेव में हमें प्रभु का कृपामय रूप मां का ममतामय रूप, पिता का दुलार सब एक साथ प्राप्त हो जाता है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने श्री गुरूदेव की चरणरज की वन्दना करके ही हनुमान चालिसा इत्यादि ग्रंथों की रचना की है। सत्य ही कहा ‘‘गुरू नहीं तो जीवन शुरू नहीं’’ प्रत्येक मानव मात्र को अपने इस जीवन में गुरू दीक्षा ग्रहण करनी चाहिए। कार्यक्रम में अधिक से अधिक भक्तों ने बडें मनोयोग भाक्तिभाव से भाग लिया जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग, पूर्व विधायक प्रणतपाल, नगर पालिका सभासद राजवीर सिंह, सुनील कौशिक, डा0 रोशन लाल, ब्रजमोहन, राजकुमार गौतम, दिनेश वाष्र्णेय, लक्ष्मण यादव, भरत पन्नालाल, गौरव सिंह, ओमवीर, प्रेमचन्द, पवन गौतम, कुलदीप, अरविन्द, जगत, पप्पू, पं0 विनोद, पं0 मनोज, ए.के. सिंह, अनिल शास्त्री, मयंक गौतम, ओमवीर पानी वाले, मनोहर, कनक, रमेश एडवोकेट, राम उपाध्याय, देव, नन्दकिशोर उपमन्यु, राधेश्याम, डा. आर.के. उप्पल, डा. बीना उप्पल, ममता शर्मा, ममता दीक्षित, मीनू, शालिनी, मीरा, आशा चैधरी पूर्व सभासद आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। आगरा-दिल्ली बाई पास स्थित जयगुरुदेव आश्रम मथुरा में पाँच दिवसीय गुरुपूर्णिमा सत्संग मेला के समापन के अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चन्द ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि महापुरुष बराबर जीवों को समझाते रहे कि ये अज्ञान का देश है। इसमें मोह रूपी निद्रा में सारा जगत सो रहा है। जिस प्रकार व्यक्ति सोते समय सपने में राजा बन जाता है और नीद खुलने पर वह कुछ नहीं। उसी प्रकार इस जगत का कोई सामान मरने के बाद व्यक्ति के साथ नहीं जाता है। इससे होशियारी से काम लेना चाहिये। उन्होंने आगे कहा कि ‘मेहमान जवानी आती है, फिर लौट कभी नहीं आती हैं’ इन्सान दुनियाँ में जन्म लेकर जवानी के आने पर सुख की आशा और उम्मीद के साथ अपने श्वासों की पूँजी को विभिन्न प्रकार की चीजों के निर्माण और उपयोग में खर्च कर देता है। अपने सच्चे लक्ष्य को व्यक्ति भूल जाता है। यह जीवन चार दिनों का है। पहला दिन बचपन, दूसरा बाल्यावस्था, तीसरा जवानी की अवस्था, चैथा बुढ़ापे का तथा पाचवाँ दिन मौत का है। 

Read More

वेद मंदिर परिसर में वैदिक विधि विधान से यज्ञ हुआ सम्पन्न। मथुरा। संसार में ईश्वर सबका नियता है। ईश्वर की व्यवस्था को जो तोडता है वह समझो पाखण्ड फैला रहा है। अगर हम यह मान लें कि ईश्वर सर्वशक्तिमान व सर्वदृष्टा है तो दुनिया में हम कोई गलत काम नहीं कर सकते हैं उक्त विचार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आर्य समाज के वेद मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में गुरुकुल विश्विद्यालय के कुलाधिपति आचार्य स्वदेश ने व्यक्त किये। श्री आचार्य ने बताया कि आज ही के दिन गुरुवर विरजानन्द ने महर्षि दयानन्द को आदेश दिया था कि देश में फैले अन्धकार को मिटाकार फिर से देश को विश्व का सिरमौर बना दो। उन्होनें कहा चरित्र ही मानव की सुगन्धि है। जब हमारा चरित्र अच्छा होगा तो हम सत्याचरण करेगें। सत्याचरण रुपी धर्म को को अपनाकर अपने जीवन को देश धर्म को समर्पित करें तभी देश बचेगा। इससे पहले वेद मंदिर परिसर में वैदिक विधि विधान से यज्ञ सम्पन्न हुया, जिसमें हजारों श्रद्वालुओं ने आहूतियां दी। तथा वहां उपस्थित श्रद्वालुओं के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी, गुरुकुल विश्वविद्यालय के प्राचार्य आचार्य हरीप्रकाश, सत्यप्रिय आर्य प्रधान, भगत सिंह वर्मा, आचार्य शत्रुजित शास्त्री, आनन्द स्वरुप केला, प्रेम सिंह जादौन, विपिन बिहारी, विवेक प्रिय आर्य, रमेशचन्द्र आर्य, सत्यप्रकाश अग्रवाल, कृष्णगोपाल गुप्ता, कपिल प्रताप सिंह, आचार्य नरेन्द्र, विकास ओम आर्य, हरी सिंह आर्य, महाशय अमीचन्द, देवी सिंह आर्य, कमलदेव आर्य, वीना आर्य, सरोज रानी आर्य, पुष्पा देवी आर्य, सत्यवती देवी, राजबाला देवी सहित हजारों श्रद्वालु उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। मथुरा। ब्रज में सावन की शुरूआत ठंडी हवाओं के चलने और बर्षा होने से शुरू हुई। कई दिनों से लोग तेज गर्मी महसूस कर रहे थे। पसीना-पसीना हुए लोग भगवान से वर्षा की उम्मीद लगाये थे। इतने बड़े गुरू पूर्णिमा मेले में भी श्रद्धालु बरसात के इंतजार में थे लेकिन बरसात नहीं हुई। आज ब्रज मंे सावन की शुरूआत सुबह तो भारी गर्मी से शुरू हुई लेकिन दोपहर डेढ़ बजे से ध्ूाल भरी आंधी ठंडी हवाएं और बूंदा-बादी से मौसम जरूर सुहाना हो गया। कई दिनों तपिस झेल रहे ब्रजवासियों ने आज राहत की सांस ली। बदलों के घिरने और घटाओं का आनंद भी कुछ छढ तो नजर आया। वर्षा भी हुई। लोगों ने सुकून महसूस किया। सावन की शुरूआत पर ही यहां बरसात होने से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। आगामी समय में मौसम विभाग भी वर्षा होने की भविष्यवाणी कर चूका है । देखते है सावन ब्रज में कैसा जाता हैं।

Read More

उस्फार मंदिर पहुंचने पर हुआ स्वागत,भजन-कीर्तन 20 को गोगामेडी में समाप्त होगी पदयात्रा, होगा भंडारा मथुरा। बाबा जाहरवीर गोगा जी की पदयात्रा 07 जुलाई को भरतपुर से चलकर 08 जुलाई को मंगलवार को उस्फार स्थित जाहरवीर मंदिर पर पहुंची। जिसका जगह-जगह श्रद्वालुओं द्वारा फूलों से स्वागत किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी बाबा जाहरवीर की 10वीं पदयात्रा निकाली गयी। यह पदयात्रा नीमदागेट  कुम्हेर रूदिया नगर, भरतपुर स्थित मंदिर से प्रारंभ होकर जाजमपट्टी होते हुए मंगलवार को उस्फार मंदिर पर पहुंची। भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। यहां से पदयात्रा फिर शुरू होकर गोवधर््ान, डींग, नगर, अलवर, बहरोड, पचैरीकला, बुहाना,सूरजगढ़, पिलानी, चांदगैठी, सादुलपुर,बाबा की जन्मभूमि ददरेवा, सिद्वमुख,भादरा होते हुए गोरखटीला गोगामेडी पहुंचेगी। 20 जुलाई को जागरण के साथ भंडारा का आयोजन होगा। बाबा के सेवक सुरेश गोयल ने बताया कि पदयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में भक्त खाने के बर्तन, कपड़े, ओढ़ने,बिछाने,टाॅर्च आदि सामान साथ लेकर चले। जिससे उन्हें मार्ग में कोई परेशानी न हो सके। व्यवस्थाओं में इस पद यात्रा में अध्यक्ष चै. जयप्रकाश सिंह, संयोजक सुरेश गोयल, संचालक जगदीश प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष महेशचन्द्र, व्यवस्थापक श्यौराज सिंह, प्रचार मंत्री हरीशंकर, सत्तो, डोरीलाल, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, यात्रानाथ अमर सिंह नाथ, डम्पी नाथ ये पदाधिकारी उपस्थित रहे।  

Read More

मथुरा। बी.एस.ए. कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नौलाॅजी मथुरा के विभिन्न ब्राचों के फाइनल ईयर के सैकड़ों छात्रों ने कैम्पस प्लेसमैन्ट के माध्यम से नौकरी प्राप्त कर परिवार व  कालेज का नाम रोशन किया है । प्लेसमैन्ट विभाग द्वारा छात्रों को अध्ययन के दौरान ही राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय संस्थानों व कम्पनियों में रोजगार दिलाने हेतु कैम्पस प्लेसमैन्ट का आयोजन समय-समय पर कराया गया जिसमें प्रमुख रूप से एचसीएल काॅमनेट, सीएमसी लि0, जैनपैक्ट लि0, क्लीयरपाथ टैक्नौलाॅजी, ट्रिगनोदेव सौफ्रटवेयर, आईमिडीटा सौल्यूशन, एटीवी इण्डिया लि0, रैक्सलैड लाइटिंग, आॅरपाइन टैक्नौलाॅजी, ईजी पाॅलिसी सहित 45 से अधिक कम्पनियो में प्लेसमैन्ट के माध्यम से संस्था के छात्र-छात्राओं को आकर्षक पैकेज पर रोजगार प्राप्त हुआ है । कालेज के चेयरमैन माधवशरण अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु कालेज द्वारा प्रयास किये जा रहे है जिसमें कालेज परिसर में राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय कार्यशालाओं का आयोजन विषय विशेषज्ञों एवं कारपोरेट जगत की हस्तियों के व्याख्यान, औद्योगिक भ्रमण एवं पर्सनलिटी डवलपमैन्ट प्रोग्राम सतत् रूप से आयोजित किये जा रहे हैं । छात्रों को कारपोरेट जगत की आवश्यकता के अनुरूप तैयार किया जा रहा है जिससे उन्हें डिग्री ही नहीं प्रतिष्ठत संस्थानों एवं कम्पनियों मंे आकर्षक पैकेज पर रोजगार मिल सकें। कालेज के निदेशक डा0 सुधीर कुमार गोयल ने कहा कि कालेज का टैªनिंग एण्ड प्लेसमैन्ट विभाग छात्रों को अध्ययन के दौरान ही रोजगार दिलाने के लिए सतत् रूप से प्रयासरत है । 

Read More

मथुरा। राजीव एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने एमबीए के परीक्षा परिणामों में भी बाजी मार ली है। अच्छी परसेन्टेज आने के कारण छात्रों में खुशी की लहर है। 74.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करके छात्र पूजा अग्रवाल ने राजीव एकेडमी टाॅप किया है। अपनी खुशी का इजहार करते हुए उसने कहा है कि उसे यहाँ पढ़ाई में कोई समस्या नही आई। अच्छे संस्थान की यही पहचान है कि यहाँ अच्छे शिक्षकों द्वारा शिक्षा दी जाती है। उसका कहना है कि राजीव एकेडमी से एमबीए उत्तीर्ण करके वह गौरवान्वित है। छात्र का कहना है कि उसने बीबीए यहीं से की है। यहाँ के शिक्षा के माहौल को देखते हुए उसने यहीं से एमबीए करने का निश्चय किया। एमबीए में अध्ययन के दौरान ही उसे प्लेसमेंट के कई अवसर प्राप्त हुए इस प्रकार से 5 वर्ष का लम्बा समय शिक्षा-दीक्षा में कब गुजरा इसका ध्यान ही न रहा। उसका कहना है कि उसकी तरक्की में राजीव एकेडमी का बडा योगदान है। इसके लिए वह यहाँ के शिक्षक व पूरी संस्था को धन्यवाद देती है।  छात्र गौरव अग्रवाल ने एमबीए में 72.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके राजीव एकेडमी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उसका कहना है कि उसे आज अत्यन्त खुशी हो रही है क्योंकि उसके द्वारा किया गया श्रम सफल हुआ।  छात्रा रितिका अग्रवाल एमबीए में 72.10 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्र-छात्राओं की एमबीए में अच्छी परसेन्टेज आने के कारण समस्त शिक्षकगण भी प्रसन्न हैं। राजीव एकेडमी के चेयरमैन डाॅ. रामकिशोर अग्रवाल ने अच्छी परसेन्टेज प्राप्त करने पर एमबीए के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। एम. डी. मनोज अग्रवाल एवं राजीव एकेडमी के निदेशक डाॅ. एल. आर. सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है और कहा है कि एमबीए की डिग्री प्राप्त करके छात्र-छात्राओं को देश-विदेश में अच्छे पैकेज पर जाॅब प्राप्त होता है। उन्होने कहा कि उच्च व्यावसायिक डिग्री क्लासों में छात्र को अपनी प्रतिभा को निखारने का पूरा अवसर दिया जाता है जिसके बल पर वह अपने भविष्य को उज्जवल बनाता है।

Read More