मथुरा। पैगाॅव रोड पिछले कई बर्षो से जर्जर पडा हुआ है। रोड के दोनो ओर कावली व देशी बबूल की कटीली झाडियाॅ फुटपातो पर खडी हुई है। राहगीरो को आवागमन में भारी परेशानियो को सामना करना पड रहा है। बाहनो के टायर फट रहे है। पैदल चलना मुश्किल हो गया है। प्रशासन व जनप्रमिनिधियो से पैगाॅव क्षेत्र के दर्जनों गाॅवो के ग्राम प्रधान एवं लोगो ने रोड बनवानो की मांग कर चुकेे है। लेकिन किसी ने भी इस ओर अभी तक ध्यान नही दिया हंै। जिससे जिससे ग्रामीणो मे रोष व्याप्त है।
पैगाॅव के ग्राम प्रधान वीरपाल सिंह व प्रतिनिधि चैधरी रामबीर सिंह ने बताया कि छाता पैगाॅव रोड की दूरी 10 किलो मीटर है। इस रोड से करीब दो दर्जन गाॅव जुडे हुऐ है। भीम नगर, वहराबली, पैगाॅव, छौकरवास, विसम्वरा, बढा, शहजादपुर, शेर नगर, फूलगढी, बुधगढी, धानोता आदि गाॅवो का सम्पर्क जुडा हुआ है।
Read More