मथुरा

मथुरा। उ0प्र0 कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता एवं विधायक प्रदीप माथुर ने लखनऊ में मुख्य सचिव आलोक रंजन से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश की एवं मथुरा की विद्युत कटौती से अवगत् कराया एवं बताया कि मथुरा ताज ट्रिपोजियम जोन में आता हैं और यहाॅ पर गत् वर्षों मेें न्यूनतम कटौती हुई है। भगवान कृष्ण की जन्मस्थली होने के कारण यहाॅ लाखों यात्री आते है, विद्युत कटौती से जहाॅ जनता को परेशानी होती है, वहीं पेयजल की भी भारी समस्या होती है। विद्युत कटौती बड़ी गम्भीर समस्या बनी है जिससे मथुरा के एसटीपी नही चल पाते और यमुना प्रदूषित हो रही है। उन्होंने मथुरा की प्रमुख सड़कों की दुर्दशा से भी अवगत् कराकर उनके निर्माण की माॅग की। वार्ता में उपस्थित प्रमुख सचिव पर्यटन संजीव सरन से भी पर्यटन विभाग से मेगा डेस्टीनेशन स्कीम के अंतर्गत घाटों के निर्माण की धनराशि सिंचाई विभाग को अवमुक्त करायेे जाने की बात की। इसमें विश्राम घाट से कंस घाट तक नये घाटोें का निर्माण तथा गोकुल घाट का जीर्णोद्धार एवं चिंताहरण महादेव मंदिर में नये घाट का निर्माण होना है।

Read More

मथुरा : साम्यवादी विचारधारा के देश चीन में धार्मिक-आध्यात्मिक संस्कृति के देश भारत के प्राण ब्रज की संस्कृति ने चीन वासियों को भाव विभोर कर दिया।

Read More

जाम लगाकर लोग रोड पर उतरे मथुरा। विद्युत समस्या को लेकर जनपद भर में विद्युत समस्या से लोग बुरी तरह प्रभावित है। विद्युत की परेशानी से दुखी होकर नगर में इंटक, भाजयुमो, विद्यार्थी परिषद, कांग्रेस, युवा मोर्चा आदि ने इस समस्या को लेकर जहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में शहर से भी ज्यादा विद्युत समस्या होने को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। विद्युत के पूरे दिन में दो चार घंटे आने से किसान न तो खेती के कार्यो को कर पा रहा है। कई गांवों की स्थिति तो दयनीय है। यहां 10-12 दिनों से विद्युत नहीं मिल रही है। कहीं ट्रांसफार्मर फुके पड़े हैं। इस सबसे दुखी होकर जनता प्रदेश सरकार और विद्युत विभाग को कोस रही है। विद्युत समस्या से पीडि़त लोगों ने राया स्थित विद्युत विभाग को घेर लिया और नारेबाजी करते विद्युत सप्लाई सुनिश्चित कराने की मांग की। वहीं राया कस्बे के सोनई ग्राम में विद्युत समस्या से पीडि़त महिला, युवकों, वृद्धों ने रोड पर जाम लगा दिया और विद्युत विभाग को धिक्कारते विद्युत समस्या दूर करने की मांग की। बड़ी मुश्किल से जाम स्थल पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया। यहां महिलाओं ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया।

Read More

सांसद हेमा मालिनी को यमुना प्रदूषण से अवगत कराते यमुना रक्षक दल के सन्त जयकृष्ण दास एवं अन्य मथुरा। यमुना शुद्धि के लिये यमुना रक्षक दल का एक शिष्ट मंडल मथुरा की सांसद हेमा मालिनी से मिला। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने यमुना शुद्धि के लिये 2011 से किये जा रहे प्रयासों की जानकारी सांसद एवं यमुना को हरियाणा के हथिनी कुण्ड बंधक बनाकर रोके जाने व ब्रज में बहकर आ रहे दिल्ली व अन्य शहरों के नालों के मल मूत्र व कल कारखानो के प्रदूषण से सांसद को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ब्रज की यमुना में एक बूंद भी यमुना जल नहीं है इसमें केवल दिल्ली के नालों का जहरीला पानी है जो लोगो के जीवन व आस्था दोनो के लिये खतरा है। यमुना की दुर्दशा जानकर आहत हुई सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं यमुना गंगा की शुद्धि के लिये प्रतिबद्ध है और वे यमुना की स्थिति के बारे में स्वयं प्रधानमंत्री को अवगत करायेगीं। संत जयकृष्ण दास ने यमुना को हथिनी कुण्ड में बन्धक बनाने की बात कही तो सांसद ने इसमें अभिरूचि जताई व कहा कि सांसद बनाकर श्री कृष्ण ने अपनी सेवा का मौका दिया है मैं इसे पूर्ण मनोयोग से निभायूगी। दल द्वारा घाटों की सफाई के बारे में जानकर सांसद ने आश्वस्त किया कि वे शीघ्र घाटों का दर्शन करेगीं। शिष्टमंडल में दल की प्रवक्ता डाॅ0 लक्ष्मी गौतम, प्रचार सचिव विष्णु प्रिया, श्रीदास प्रजापति, मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त अवस्थी आदि उपस्थित थे।

Read More

यमुना भी होगी प्रदूषण मुक्त, तीन माह बाद मथुरा में दिखेगा विकास जनता की समस्याऐं सुनती हुई सिने तारिका एवं मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी मथुरा। लोकसभा चुनावों में प्रचण्ड बहुमत से बिजयी होने के बाद सिने तारिका ससंद में शपथ लेने के बाद अब ब्रजवासियों को जीत का आभार व्यक्त करने तथा उनका दुख दर्द बांटनें के लिए मथुरा आई और उन्होंनें दो दिन मथुरा में रहकर जनता दरबार लगाया इसके पश्चात होने आज होटल राधा अशोक में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जनपद का चहुंमुखी विकास होगा मथुरा का ब्रज की संस्कृतिक के हिसाव से विकास होगा तथा वन्दरों के आतंक से मुक्ति के लिए ब्रज में मंकी सफारी बनवाने के प्रयास करेगी। मथुरा को स्वच्छ रखनें के लिए वह हर संभव प्रयास करेगी। इसके साथ उन्होंने जनपद के विकास के लिए ब्रजवासियों व भाजपा प्रदाधिकारियों से पूर्ण सहयोग देने की अपेक्षा की हैं। सिने तारिका व मथुरा लोकसभा सीट की सांसद हेमा मालिनी ने पत्रकार वार्ता में कहा है। उन्होंने यमुना को प्रदूषण से मुक्ति करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वार्ता कर चुकी है उन्होंने आश्वासन दिया है कि गंगा को प्रदूषण मुक्ति करने की योजना में ही यमुना को भी शामिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वह मथुरा आई है और उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं को सुना है और अब उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जायेगा जो समस्याएं प्रशासनिक स्तर की है उन्हें अधिकारियों से वार्ता कर दूर कराया जायेगा और जो समस्याएं केन्द्र सरकार के स्तर की है उसके लिए सम्बन्धित मंत्रियों से तथा जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री से वार्ता कर समस्याओं का सामाधान किया जायेगा। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि बन्दरों की समस्या ब्रज में बहुत गंभीर है वहीं ब्रज में पेड़ों की कमी होने की वजह से बन्दर आक्रामक रूप धारण करने लगें है तथा उन्हें अब बीमारी भी लगनें लगी है जो जन समुदाय के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि बन्दरों को स्वच्छ बातारण में रखनें के लिए ब्रज में एक मंकी सफारी बनवाया जायेगा। इसके लिए वह वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर योजना तैयारी करायेगी तथा पयार्वरण व वन मंत्री के साथ वार्ता करके मंकी सफारी की स्थापना भी करायी जायेगी। उन्होंने मथुरा सड़कों के बारे में कहा है कि उन्होंने इसके लिए जिलाधिकारी से वार्ता की है और प्रशासन के सहयोग से शहर व देहात क्षेत्रों को बनवाने का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता मथुरा व वृन्दावन को स्वच्छ शहर बनाने की है इसके लिए हम सभी ब्रजवासियों को सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस दिन मथुरा व वृन्दावन पुरी तरह स्वच्छ शहरों की श्रेणी में होगा उस दिन उनका सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने जनपद के विकास के लिए कार्य शुरू कर दिया है लेकिन धरातल में दिखाई देने के लिए उन्हें तीन महीनें का समय चाहिए। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, महामंत्री रवीन्द्र पांडेय, पूर्वमंत्री रविकान्त गर्ग, पूर्व विद्यायक प्रणत पाल सिंह, राजेश चैधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष पदम सिंह शर्मा, नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, राजेश चैधरी, मीडिया प्रभारी रामकिशन पाठक मौजूद थे।  

Read More

  दशहरा पर गांव बसाऊ में स्नान के दौरान डूबे सगे भाई कलौंध में स्नान के दौरान महिला डूबी,दो किशोरियों को स्नान कर रही महिलाओं ने बचाया वृन्दावन में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे दो को निकाला एक का नहीं लगा सुराग मथुरा। गंगा दशहरा पर्व पर स्नान के दौरान नौहझील में जहां दो सगे भाई पानी में डूब गये और उनकी मौत हो गई। वहीं मांट के गांव कलौंध में नहाने के दौरान दो किशोरी और एक महिला गहरे पानी में उतर गई। डूबने के दौरान लोगों ने किशोरियों को तो बचा लिया, लेकिन महिला को नहीं निकाल सके। दो घंटे बाद महिला का शव निकाला गया। वहीं वृन्दावन के जुगल घाट पर एक दस वर्षीय बालक स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। कई घंटे बाद गोताखोरों ने उसका शव निकाला।  गंगा दशहरा पर्व मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण को लेकर मनाया जाता है। इस दिन लोग नदियों में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। लेकिन नहाने के दौरान लोगों के डूबने की घटनाऐं प्रकाश में आती रही हैं। रविवार को गंगा दशहरा को लेकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लोग सुबह से ही यमुना मईया के स्नान को आ गये थे। थाना नौहझील के गांव बसाऊ निवासी अशोक के जुड़वां पुत्र चैदह वर्षीय लव और कुश भी सुबह सात बजे के करीव यमुना स्नान को आ गये। स्नान के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गये। लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया लेकिन वे नाकाम रहे। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गये। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर आ गई और गोताखोर दोनों को निकालने के लिए पानी में उतर गये। घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोर उनके शवों को पानी से निकाल सके। शवों के पानी से निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर वृन्दावन के दुसायत मौहल्ला निवासी मानचंद्र का पुत्र विष्णु (13) अपनी मां राधा और चाची पुष्पा के साथ सुबह दस बजे वृन्दावन के जुगल घाट पर नहाने को गया था। अचानक वह डूबने लगा और गहरे पानी में चला गया। यह देख घाट पर स्नान कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों को उसे निकालने के लिए लगा दिया। कई घंटों तक गोताखोर उसे खोजते रहे, लेकिन शाम तक उसका शव नहीं मिला था। वहीं थाना मांट के गांव कलौंध निवासी सोनू पुत्र निरंजन की पत्नी सपना (22) घर से स्नान की कहकर यमुना पर आ गई थी। वह गांव की ही दो अन्य किशोरियों के साथ यमुना में स्नान करने लगी। अचानक तीनों गहरे गड्ढ़े में चली र्गइं। तीनों की आबाज सुनकर पास में ही स्नान कर रही महिलाओं ने दोनों किशोरियों को तो खींच लिया लेकिन सपना को वे नहीं निकाल सकीं और वह डूब गई। वहीं सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और ससुरालीजन मौके पर पहुंच गये। उधर लोगों ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी। पुलिस ने उसे निकालने के लिए गोताखोरों को बुला लिया। तीन चार घंटों की मशक्कत के बाद उसका शव दोपहर को निकाला जा सका। वहीं मृतका के परिजनों को इसका पता चला तो वे भी मौके पर पहुंच गये। इसके बाद पुलिस ने दोनों परिवारों की शहमति पर शव ससुरालियों को सौंप दिया। ससुरालियों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Read More

  गोवर्धन। कस्बा आन्यौर पूंछरी मार्ग पर एक 70 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त करनी चाही लेकिन युवक के पास से कुछ नही मिला है। पुलिस ने युवक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More

राम पुरोहित ब्लॉक संयोजक राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच गोवर्धन। केन्द्र सरकार यमुना रक्षा के लिए कड़ा कानून बनाये। अगर सरकार ने यमुना को प्रदूषण मुक्त नहीं किया तो ब्रज का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। पौराणिक एवं पर्यटन की दृष्टि से मां यमुना का शुद्धीकरण आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मथुरा में मां यमुना की रक्षा का वायदा किया था, उस पर अमल करें। मां यमुना की आवाज को बुलंद करने के लिए राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच तैयार है। जल्द ही यमुना भक्त एकजुट होकर आगामी कार्यक्रम की रणनीति तय करेंगे। यह बात राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच के संयोजक राम पुरोहित ने कही। राम पुरोहित ने कहा कि परम पूज्य पंकज बाबा के सानिध्य में कई वर्ष से मां यमुना के शुद्धीकरण के लिए संकल्पित हैं। केन्द्र में नई सरकार के साथ मां यमुना की रक्षा की आशा है। आज केन्द्र में गंगा जी को लेकर पुनरोद्धार योजना के तहत अलग मंत्रालय दिया गया है। लेकिन यमुना जी को हरियाणा के हथिनी कुंड पर ही कैद कर लिया गया है। ब्रज में यमुना जी प्रदूषित हैं। गंदे नाले, फैक्ट्रियां व कल कारखाने यमुना जी के लिए दुश्मन साबित हो रहे हैं। सरकार को कड़ा कानून बनाकर यमुना रक्षा के लिए पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावी भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि यमुना का शुद्धीकरण अवश्य होगा। इसके लिए राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच की ओर से सांसद हेमा मालिनी को पत्र सोंपा जाएगा। मां यमुना की आवाज एवं जागरूकता के लिए हजारों की संख्या में भक्त एकजुट हैं। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से मां यमुना के शुद्धीकरण के लिए प्रत्येक गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाई जा रही है। वे गिरिराज जी की सैकड़ों भक्तों के साथ 21 परिक्रमा पूर्ण कर चुके हैं।

Read More

मथुरा : थाना फरह क्षेत्र के ग्राम फतेहापुर के पास अज्ञात वाहन ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read More

मथुरा : जनपद के दो थाना क्षेत्रों से नामजद युवक दो नाबालिग बालिकाओं को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले जाने की रिपोर्ट पीड़ित बालिका के परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।

Read More