मथुरा

मथुरा : नरेन्द्र मोदी के लोक लुभावनें वादों में आकर देश के किसान और मजदूरों ने भारी बहुमत से जिस प्रकार उन्हें प्रधानमंत्री बनाया है अब सरकार को समय मिला है इसके बावजूद भाजपा व उसके प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर नजर आने लगा है।

Read More

वृन्दावन : भारतीय जनता युवा मोर्चा की ब्रज क्षेत्र इकाई की एक बैठक अनाज मण्डी स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई, इसमें कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सपा सरकार के जमकर कोसते हुए अपनी भड़ास निकाली।

Read More

वृन्दावन : विद्युत कटौती मुक्त क्षेत्र होने के बावजूद नगर में अप्रत्याशित तौर पर विद्युत अधिकारियों द्वारा मनमाना रवैया अख्तियार कर अघोषित विद्युत कटौती किए जाने पर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की। 

Read More

गोवर्धन : थाना क्षेत्र के गिरिराज परिक्रमा मार्ग से चैकिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी असीम चौंधरी ने मिट्टी का अवैध खनन कर ले जाते हुए एक व्यक्ति को मिट्टी से भरे डंपर सहित गिरफ्तार किया है।

Read More

मथुरा : जनपद मैं नवागत पुलिस कप्तान नितिन तिवारी ने विगत रोज पुलिस लाइन स्थित सभागार में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ अपराध बैठक कर जनपद में शांन्ति बनाए रखने की अपील की।

Read More

मथुरा : जिलाधिकारी वित एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान द्वारा जिला जेल में बन्द कैदियों की सुविधा के लिए तथा जिला जेल के स्टाफ एवं उनके परिजनों के आधार कार्ड बनवाने के लिए जेल परिसर में शिविर का उदघाटन किया गया।

Read More

न सुधरनें पर करेगे एसएसपी से शिकायत राया। कस्बा के मथुरा रोड पर चलने वाले टैम्पों चालकों की मनमानी से दुकानदारों में भारी आक्रोश पनपता जा रहा है। थाने के चन्द कदमों की दूरी पर थाना प्रभारी द्वारा बनाये गये टैम्पों स्टैण्ड के चलते टैम्पों चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शिवगिर मन्दिर से लेकर दुकानदारों के सामने झुण्ड बनाकर टैम्पों को खडे कर देते है। और दुकानदारों के मना करने पर झगडा करने को उतारू हो जाते है। दुकानदार ओमप्रकाश अग्रवाल, दीपक शर्मा, मन्दिर के महन्त सपा गुरू उर्फ सत्य प्रकाश ने बताया कि सुबह से लेकर शाम मन्दिर के गेट से लेकर दुकानों के आगे टैम्पों खडा कर देते है। जिससे हमारी दुकानें प्रभावित हो रही है। हमारी दुकान के ग्राहक रास्ता न मिलने की वजह से आगे बढ जाते है। कई बार लिखित व मौखिक थाना प्रभारी को शिकायत करने के बावजूद भी टैम्पो कमेटी पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं मन्दिर के महन्त ने बताया कि आये दिन मन्दिर में दर्शन करने वाले महिला पुरूष की संख्या कम होती जा रही है। टैम्पों चालकों की मनमानी के चलते हमें भी भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। दो दिन पूर्व दुकानदारों ने इनकी शिकायत कस्बा इंचार्ज धर्मेश यादव से की तो उन्होनें बात को टाल मटोल कर दिया। अब कस्बा के दुकानदारों ने एसएसपी से मिलकर कार्यवाही कराने की माॅग की है। माॅग करने वाले मंेें विपिन चैधरी, टीनू गुरू, दीपक शर्मा, ओमप्रकाश, वीरेन्द्र सिंह, आदि लोग मौजूद थे।

Read More

मथुरा। मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन का दर्जा प्राप्त राज्य सूचना आयुक्त उ0प्र0 गजेन्द्र यादव दिनांक आज 14 जून 2014 को प्रातः 8.00 बजे लखनऊ से कार द्वारा प्रस्थान कर निधिवन गैस्ट हाउस वृन्दावन जनपद मथुरा पधारेगे तथा रात्रि विश्राम करने के उपरान्त दिनांक 15 जून 2014 को प्रातः 8.00 बजे गौतमबुद्ध नगर नोएडा के लिये प्रस्थान करेगे।

Read More

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के कुसुम सरोबर में स्नान करते समय दो श्रद्धालु गहरें पानी में चले जाने से पानी में डूब गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर गोतोखोरों की मदद से दोनो शवों को वाहर निकलवाकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार आगरा निवासी 18 वर्षीय भूपेन्द्र व 24 देवेन्द्र अपने साथियों के साथ ब्रज भम्रण पर आये थे इसी के चलते उन्होंने पहलें गोवर्धन की परिक्रमा लगाई और इसी दौरानसभी लोग कुसुम सरोवर में स्नान करने लगें स्नान करते समय देवेन्द्र व भूपेन्द्र गहरें पानी में चले गये और डूबनें लगें भूपेन्द्र व देवेन्द्र ने बचाव के लिए शोर मचाया तो साथियों ने शोरगुल कर बचाने का प्रयास किये इसी दौरान दो युवकों को कुण्ड में डूबता देख गोतोखोरों ने भी कुंड में छलाग लगा दी। लेकिन काफी देर तक गोताखोर दोनो युवकों को तलाशरते रहें इसी दौरान स्थानीय पुलिस भी आ गई पुलिस ने गोतोखोरों की मदद से डूबें दोनो देवेन्द्र व भूपेन्द्र को वाहर निकलवाया लेकिन तब तक दोनो की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उनके साथियों से पुछताछ कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गये। पुलिस ने दोनो शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

मथुरा। थाना फरह पुलिस ने मुठभेंड़ के बाद शाहरूख पुत्र सावू निवासी खासपुर सराया ख्वाजा शाहंगज आगरा, आबिद पुत्र अन्सार, सलीम पुत्र समीम, इमरान पुत्र इलयास निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से अवैध असलाह व कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की हैं।  

Read More