मथुरा

जुहाई (चीन) । चेक गणराज्य की सर्वोच्च टेनिस स्टार पेत्रा क्विटोवा ने रविवार को वर्ष के आखिरी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए इलीट ट्रॉफी के फाइनल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को हराकर खिताब जीत लिया। क्विटोवा ने स्वितोलिना को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराया।    समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार क्विटोवा ने खिताबी मुकाबले की शुरूआत धीमी की और पहले सेट में एक समय वह 1-4 से पीछे चल रही थीं। लेकिन यहां से उन्होंने दमदार वापसी की और लगातार पांच गेम जीतते हुए बढत ले ली। दूसरे सेट में क्विटोवा पूरी तरह स्वितोलिना पर हावी रहीं और तीन बार उनकी सर्विस तोडते हुए एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की।    खिताब जीतने के बाद क्विटोवा ने कहा,मैं स्वितोलिना के खिलाफ वुहान में खेल चुकी थी और वहां भी स्वितोलिना शुरूआती मुकाबले में मेरी सर्विस ब्रेक करने में सफल रही थीं। लेकिन मुझे पता था कि अभी सबकुछ खत्म नहीं हुआ है। इसलिए मैंने इसके बाद हर अगले अंक को ध्यान में रखकर खेलना शुरू किया।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली में कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक खत्म हो गई है। इसी के साथ बैठक से अहम जानकारी यह सामने आई है कि अभी सोनिया गांधी ही पार्टी अध्यक्ष बनी रहेंगी। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पार्टी के आंतरिक चुनाव के लिए एक साल का वक्त मांगा है। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले कांग्रेस की वर्किंग कमिटी (सीडब्लूसी) की मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा के लिए सोमवार को बुलाई गई बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राहुल गांधी ने कहा मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर है और असहमति की आवाज को दबाना चाहती है। राष्ट्रीय सुरक्षा के बहाने सिविल सोसायटी को सवाल पूछने से रोका जा रहा है। टीवी चैनलों को बंद किया जा रहा है और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। राहुल ने एक बार फिर एक रैंक एक पेंशन का मुद्दा उठाया। तबीयत खराब होने के चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बैठक में हिस्सा नहीं ले रही हैं, इसलिए उनकी जगह राहुल गांधी ने बैठक की अध्यक्षता की। वर्किंग कमिटी की इस बैठक में कांग्रेस मनमोहन सिंह, ऐके एंटनी, अहमद पटेल, दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खडग़े, अंबिका सोनी, बीके हरिप्रसाद और ग़ुलाम नबी आजाद समेत लगभग 21 सदस्य हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, मौजूदा सरकार के तहत यह लोकतंत्र के लिए सबसे अंधकारमय समय है। सवाल पूछने से यह सरकार असहज होती है। इनके पास जवाब नहीं है। हमें आने वाले संसद सत्र में सरकार की नाकामियों को उजागर करना है। जम्मू-कश्मीर की चर्चा करते हुए राहुल ने कहा, जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान से जुड़े मुद्दे पर सरकार एक किनारे से दूसरे किनारे जा रही है। हमारे जवानों को ओआरओपी पर धोखा दिया जा रहा है और पेंशन घटा दी है। राहुल ने कार्यकारिणी बैठक में केंद्र पर किए ये वार- - मोदी सरकार को चढ़ा सत्ता नशा, असहमति रखने वालों को किया जाता है चुप। - आम नागरिकों को राष्ट्रीय सुरक्षा की आड़ में सवाल पूछने के लिए धमकाया जा रहा है। - टीवी चैनलों को सजा देते हुए बंद करवाया जा रहा है। - काले दौर से गुजर रहा है लोकतंत्र। - देश में अभिव्यक्ति का अधिकार छीना जा रहा है। हम इसका आने वाले संसद के सत्र में विरोध करेंगे। - दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार जारी है। - सरकार ने जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान के मुद्दे पर सभी हदें की पार, दशकों बाद हुई इतनी मौतें। - जाति और धर्म के आधार पर चुनाव लड़ती है बीजेपी। कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को भेजे गए एजेंडा के मुताबिक कमेटी मौजूदा सियासी हालातों पर प्रस्ताव पारित करेगी। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस जो प्रस्ताव पारित करेगी उसमें सबसे अहम भारत-पाक सीमा पर तनाव, पाकिस्तान की नापाक कोशिशों और शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धांजलि का जिक्र होगा। साथ ही मोदी सरकार की पाक को काबू में रखने की नाकामी का खंडन भी किया जाएगा।  इस बैठक में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस की कोशिश है कि वह कैसे लोकसभा चुनाव की करारी हार को पीछे छोड़ नई कहानी रचे। ऐसे में साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए चुनावों में जी जान से मेहनत करने पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने पर कोई फैसला नहीं होगा। कांग्रेस आलाकमान के संगठनात्मक चुनाव और टालने की संभावना है, जिसे पहले एक वर्ष की अवधि के लिए इस दिसंबर के अंत के लिए टाला गया था। पार्टी के भीतर एक वर्ग का मानना है कि ऐसा उत्तर प्रदेश और पंजाब में विधानसभा चुनाव के बाद ही किया जाना चाहिए। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस कार्यकारिणी इस बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के चुनावों को एक साल के लिए टालने पर भी रजामंदी दी जाएगी, क्योंकि चुनाव कराने के लिए बहुत ही कम समय है और पार्टी को अगले वर्ष होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित करना है। यानी सोनिया गांधी एक साल और कांग्रेस अध्यक्ष बनी रहेंगी। चर्चा जोरों पर है कि राहुल के करीबी नेता राहुल गांधी को अध्यक्ष या ‘वर्किंग प्रेजिडेंट’ बनाने की बात रख सकते हैं, हालांकि इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं है।  सीडब्लूसी की बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि संसद का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से शुरू हो रहा है और कांग्रेस इस बैठक में सत्र के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी। सू्त्रों ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक चुनाव और संसद सत्र के लिए एक रणनीति अपनाने के अलावा वर्तमान राजनीतिक स्थिति का जायजा लिया जाएगा। कांग्रेस संसद सत्र के दौरान भाजपा को घेरने के लिए राजनीतिक मुद्दों को उठाने की रणनीति बना रही है, उनमें सर्जिकल स्ट्राइक से राजनीतिक लाभ लेना, मध्यप्रदेश में एक ‘मुठभेड़’ में सिमी के आठ सदस्यों के मारे जाने के साथ ही तीन तलाक और समान नागरिक संहिता जैसे विवादास्पद मुद्दे शामिल हो सकते हैं। यह बैठक उस वक्त हो रही है जब राहुल गांधी आरोप को लेकर सडक़ पर उतर आये हैं। आरके ग्रेवाल के परिजनों के साथ हुई बदसलूकी पर राहुल के तीखे तेवर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह है। सूत्रों की मानें तो राहुल के नेतृत्व पर उठ रहे सवालों पर इस घटना के बाद थोड़ा विराम लगा है।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

पटना । बिहार में सूर्य उपासना के पर्व छठ का आखिरी दिन कई परिवारों के लिए मातम लेकर आया। दरभंगा में जहां एक दर्दनाक हादसे में छठ पूजा से लौट रहीं 6 महिलाओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं मुजफ्फरपुर में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पहला हादसा सोमवार सुबह दरभंगा के रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ। खबर के मुताबिक, छठ पर सूर्य को अघ्र्य देने के बाद कुछ महिलाएं घर लौटते समय रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थीं। इसी दौरान छह महिलाएं तेजी से गुजर रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं धुंध की वजह से दूर से आ रही ट्रेन को देख नहीं सके। यह हादसा आज तडक़े करीब साढ़े पांच बजे हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। आसपास के गांववाले तुरंत मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गए। टीवी रिपोट्र्स के मुताबिक चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। सीपीआरओ एके रजक ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस गुजर रही थी, इसी दौरान लोग इसकी चपेट में आ गए। रेलवे ट्रैक के बगल में ही छठ घाट बनाया गया था। गुस्साए लोगों ने शवों को पटरी पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग इस हादसे के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजे की मांग कर रहे थे। वे डीआरएम को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। लोगों के प्रदर्शन के कारण करीब एक दर्जन ट्रेनें फंस गई हैं। वहीं घटना के बाद छठ पर्व का माहौल गम में बदल गया। मृतकों की जानकारी मृतकों में रामभद्रपुर के 60 वर्षीय महेंद्र राय, शिवचंद राय का 4 वर्षीय पुत्र शिवम राय और रतवारा के हीराराम की तीन वर्षीय पुत्री रवीना कुमारी शामिल हैं। जख्मी महेंद्र राय, शमसेर नड्डा, संजय साह को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जबकि भागने और पत्थर उडऩे से दर्जन भर लोग चोटिल हुए हैं। सूचना पर एसडीओ, बीडीओ, सीओ और रेल प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया है। इधर, समस्तीपुर जा रही डीएमयू ट्रेन पर पथराव कर ट्रेन को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस हादसे के कुछ ही देर बाद बिहार के मुजफ्फरपुर से एक और दर्दनाक खबर आई। वहां छठ पूजा के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हालांकि पहले पांच बच्चों की मौत होने की खबर आई थी।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। जिले के बलदेव क्षेत्रा के दौलतपुर गांव के समीप यमुना एक्सप्रेस-वे के नीचे बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल जा रही दो शिक्षिकाओं को तमंचे के बल पर लूट लिया। दिन-दहाड़े हुई घटना से क्षेत्रा में सनसनी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अध्यापिका ममता सिंह राजपूत एवं प्राथमिक विद्यालय बलि की प्रधनाध्यापक पूनम पाण्डे से विद्यालय जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें तमंचे दिखाकर रोक लिया और सोने की चैन और अंगूठी व पर्स, मोबाइल तथा नगदी लूट ली। बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर बलदेव पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने बदमाशों की दिशा में काम्विंग भी कराई लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई पता नहीं चल पाया है। बलदेव एसओ के अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही घटना के आरोपी बदमाश पकड़े जाएंगे। 

Read More

मथुरा। आगरा जोन के डीआईजी महेश मिश्रा ने चार्ज संभालते ही शनिवार दोपहर जिले में औचक निरीक्षण किया तथा कई थानों में जाकर रिकाॅर्ड खंगाले। शनिवार आगरा जोन के डीआईजी महेश मिश्रा ने जोन में चार्ज लेने के बाद मथुरा के कई थाने का औचक निरीक्षण किया। थाना फरह, रिफाइनरी, हाइवे का निरीक्षण करने के बाद पुलिस कप्तान मोहित गुप्ता के साथ सीध्े छाता की ओर कूच कर गए। हालांकि रिकाॅर्ड के संबंध् में डीआईजी ने थानों पर चैकिंग के दौरान दुरूस्ती करण का आदेश दिया। वहीं बिना सूचना दिए अचानक निरीक्षण से डीआईजी प्रसन्न भी नजर आए। निरीक्षण के बाद थानों पर पुलिस रिकाॅर्ड दुरूस्त करने में जुट गई है। 

Read More

श्रद्धालुओं की कार रूकवाकर बदमाशों द्वारा लूटपाट  मथुरा। मगोर्रा कस्बे के भरतपुर रोड पर बीतीरात हथियार बंद बदमाशों ने एक कार को रूकवाकर उसमें बैठे श्रद्धालुओं से लाखों की लूट की और बदमाश निद्र्वन्द रूप से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया गया कि कोटा से दर्शन कर श्रद्धालु परिवार के लोग कार से लौट रहे थे तभी भरतपुर रोड पर चार सशस्त्रा बदमाशों ने हथियारों के बल पर कार रूकवा ली और उसमें बैठे महिला पुरूषों से सोने की चैन, तीन-चार मोबाइल तथा 90 हजार रूपए  लूट लिये। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध् में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीतरात लगभग साढ़े 12 बजे बुलैरों गाड़ी में सवार सशस्त्रा बदमाशों ने तीर्थ यात्रियों की कार को ओवरटेक कर रूकवा लिया और मानसा देवी मार्ग गोपाल पुर के नजदीक उन्हें ले गए और 90 हजार रुपए नगद सोने की चैन तीन मोबाइल आदि सामान लूट गए। पुलिस को अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है। 

Read More

मथुरा। थाना हाइवे अंतर्गत नौगांव तिराहे पर एक टैम्पो द्वारा युवक में टक्कर मार देने से उसकी मौत हो गई। बताया गया कि पवन पुत्रा चैखेलाल निवासी नगला माना हाइवे अपनी बाइक पर सवार होकर नौगांव तिराहे के पास से निकल रहा था तभी तेजगति से आते टैम्पो सं. यूपी85 9680 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते उसमें टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने टैम्पो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं थाना रिफाइनरी के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव बाद में टैम्पो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते एक वृद्ध में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध् में वृद्ध के भतीजे विनीत पुत्रा हरप्रसाद निवासी सुनेहरा निवासी थाना रिफाइनरी ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। 

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा सर्दियों का मौसम आते ही देहाती क्षेत्रों में चोर सक्रिय हो गये हैं। बीतीरात तीन दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुयी हजारों रूपये के माल और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।  कस्बा व थाना राया में मांट रोड पर शुक्रबार की रात्रि को चोरो ने तीन दुकानों को निशाना बना कर हजारो रुपए की नगदी ब माल साफ कर दिया। दुकानदारो को सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। चोरो ने रामेश्वर दयाल अग्रवाल की मांट रोड पर गंगा स्वीट सेन्टर की दुकान के पीछे दीवार काटकर 300 रुपए उसके बराबर अशोक  अग्रवाल की कुमार मेडिकल से 2-3 हजार रुपए की नगदी व दवायें चोरी कर लीं। इसके बराबर में चिमला निवासी योगेश की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया, यहाँ वे असफल रहे। बताया गया की चोरो ने पहले मांट रोड पर बने प्राथमिक विद्यालय के गेट का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया जहाँ पानी से भरा जार रखा मिला जिसे देखकर लगता है कि यहां बड़े इत्मिनान से चोरों ने अपने मंसूबो को अंजाम दिया और इसके बाद लगातार दुकानों को निशाना बनाया। बताया गया कि मांट तिराहे पर रात को  पुलिस पिकेट तैनात रहता है इसके बाबजूद भी चोरो ने घटना को अंजाम दे दिया। दो माह पूर्व भी मांट फाटक पर जनता मेडिकल को भी चोर तीन बार दीवार काटकर निशाना बना चुके है, जिसका आज तक राया पुलिस द्वारा खुलासा नही हुआ है।

Read More

स्विट्जरलैंड टूरिज्म ने बॉलीवुड के एक एक्टर को साल 2017 के एक कैम्पेन के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। एक्टर रणवीर सिंह को स्विट्जरलैंड टूरिज्म के 2017 कैम्पेन के नेचर वांट्स यू बैक का पहला भारतीय एम्बेसडर बनाया है। इससे उपलब्धि केबाद रणवीर सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। रणवीर की मानें तो उन्हें स्विट्जरलैंड को मशहूर करने का श्रेय यशराज चोपड़ा को जाता है। इस बारे में रणवीर का कहना है कि वे स्वीट्जरलैंड छुट्टियां बिताने गए थे, तब अनुभव काफी अच्छा रहा। यहां कई ऐसी चीजें है जो टूरिस्ट को लुभाती हैं। इनमें स्काइ डाइविंग पैराग्लाइडिंग जैसी लोगों को दीवाना बना देने वाली चीजें भी हैं। वे कहते हैं कि अब मैं ब्रांड एम्बेसडर बन गया हूं तो इस बार सर्दियों में यहां समय बिताउंगा, देखंूगा कि यह जगह इस मौसम में कैसी लगती है।    रणवीर फिलहाल अपनी फिल्म बेफिक्रे के प्रमोशन को लेकर तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर हाल ही में रिलीज किए गए हैं। अब जल्द ही यह फिल्म दर्शकों के सामने होगी। दूसरीतरफ रणवीर सिंह पद्मावती फिल्म कर रहे हैं। फिल्म संजयलीला भंसाली की है, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण व शाहिद कपूर भी हैं।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

लंदन । दाएं हाथ इंग्लैंड के चोटिल तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भारत के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच से पहले टीम के साथ जुडऩे को तैयार हैं। वे राजकोट में होने वाले पहले टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे लेकिन विशाखपट्नम में होने वाले दूसरे टेस्ट में नजर आ सकते हैं। 34 वर्षीय एंडरसन कंधे में चोट के कारण बांग्लादेश के दौरे पर टीम के साथ नहीं जा पाए थे।    बीबीसी रेडियो-5 ने इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टर कुक के हवाले से कहा है कि इसका श्रेय एंडरसन की वापसी की भूख को जाता है। यहां आने और कुछ ओवर डालने के अलावा वे कुछ और नहीं कर सकते हैं। पहले ऐसी खबरें थी कि एंडरसन का दिसंबर से पहले वापसी करना मुश्किल होगा। इंग्लैंड भारत दौरे पर एक भी अभ्यास मैच नहीं खेलेगा। उसने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 1-1 से ड्रा कराई है। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम 2 नवंबर को ही भारत पहुंच गई थी। एंडरसन ने इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। वे 119 टेस्ट में 463 विकेट ले चुके हैं। वे दो महीने से क्रिकेट से दूर चल रहे थे। इंग्लैंड के पास एंडरसन के अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स और स्टीवन फिन तेज गेंदबाज के रूप में मौजूद हैं। साथ ही बेन स्टोक्स भी मीडियम पेसर हैं। स्पिनर्स के रूप में गेरेथ बैटी, हसीब अहमद, जफर अंसारी, मोईन अली व आदिल रशीद हैं।   ‘कड़ी टक्कर देने के लिए दिखाना होगा बहुत अच्छा खेल’ राजकोट। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा है कि भारत को उसकी धरती पर कड़ी टक्कर देने के लिए उनकी टीम को बहुत अच्छा खेलना होगा और उन्हें विश्वास है कि खिलाड़ी ऐसा करने में सक्षम हैं। इंग्लैंड को हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर अंतिम टेस्ट मैच में 108 रन की करारी हार झेलनी पड़ी थी। यह पहला मौका था जब बांग्लादेश ने टेस्ट में इंग्लैंड को हराया था। बेलिस ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की वेबसाइट पर कहा कि निश्चित रुप से यह बेहद कड़ी चुनौतीपूर्ण सीरीज होने वाली है। इसके लिए हमें बहुत अच्छी क्रिकेट खेलना होगा और मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अच्छा क्रिकेट खेलने में सक्षम है। हमने पिछली बार यहां अच्छा प्रदर्शन किया था और हम यहां फिर से वापसी कर सकते हैं। भारत को उसकी घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलता है ऐसे में खिलाडिय़ों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इंग्लैंड ने पिछली बार 2011 में जब भारत दौरा किया था तो मेहमान टीम ने 2-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। कप्तान एलेस्टयर कुक और कोच का मानना है कि टीम राजकोट की पिच को देखकर ही अंतिम एकादश का चयन करेगी। कोच ने कहा कि मैं और कुक अगले कुछ दिनों में पिच के अनुसार टीम चयन पर चर्चा करेंगे। बल्लेबाजी में हमारे पास दो से तीन विकल्प है लेेकिन गेंदबाजी को लेकर हमें अलग ही रणनीति बनानी होगी। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में हम इस पर काम करना शुरु कर देंगे।            साभार-khaskhabar.com  

Read More