नई दिल्ली । अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू हो गया है। भारतीय समय के अनुसार पहला वोट भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे न्यू हेम्शायर के डिक्शविल नॉच में डाला गया। अगले दिन यानी 9 नवंबर को सुबह 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मंगलवार रात से ही नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। यूएसए के छोटे राज्यों से चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। रूरल न्यू रैंपशायर की 3 छोटी बस्तियों, जिनकी आबादी 100 या उससे भी कम है, में मिडनाइट पोलिंग की परंपरा पूरी की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में पराम्परागत मिडनाइट पोलिंग में हिलेरी क्लिंटन के हाथ शुरूआती सफलता लगी है।
न्यूज वेबसाइट यूएसए टुडे के मुताबिक, इस मिडनाइट पोलिंग के परिणाम से डेमोक्रेटिक हिलेरी के प्रशंसक खुश हो सकते हैं। हिलेरी ने डिक्सविल नॉच, एनएच में डॉनल्ड ट्रंप को 2 के मुकाबले 4 वोटों से हरा दिया है। लिबर्टेरियन गैरी जॉनसन को एक वोट मिला। हालांकि मुख्य वोटिंग भारतीय समयानुसार शाम करीब 4:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है। बुधवार सुबह 9.30 बजे या 10 बजे तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
दूसरे अपेक्षाकृत बड़े कस्बे हाट्र्स लोकेशन में क्लिंटन ने ट्रंप को 17 के मुकाबले 14 वोटों से हराया है। जॉनसन को यहां से 3 जबकि सैंडर्स और जॉन को एक-एक वोट मिले हैं। न्यू हैंपशायर के कानून के मुताबिक, 100 से कम वोटों वाले समुदाय को अधिकार है कि वे आधी रात को वोटिंग शुरू कर सभी रजिस्टर्ड वोटों के पोल हो जाने के बाद वोटिंग बंद कर सकते हैं। न्यू हैंपशायर के इन तीन कस्बों में से डिक्सलिे नॉच सबसे अधिक फेमस है। 2011 में बंद हो गए बालसम्स ग्रैंट रिजॉर्ट होटल के संस्थापक नील टिलोस्टॉन ने 1960 में डिक्सविले में मिडनाइट वोटिंग शुरू की थी। तब उनका उद्देश्य रिजॉर्ट के लिए पब्लिसिटी इकट्ठा करना था। डिक्सविले के सभी वोटर इसी रिजॉर्ट के कर्मचारी हैं। डिक्सविले नॉच पिछले चुनाव के दौरान भी चर्चा में आया था, तब एक न्यू इंगलैंड बिजनेसमैन लेस ऑटन ने रिजॉर्ट को खरीदकर इसे स्की रिजॉर्ट बनाने की घोषणा की। हालांकि ऐसा हुआ तो यहां की आबादी 100 पार कर जाएगी और फिर मिडनाइट वोटिंग का अधिकार यहां नहीं रह जाएगा। अमेरिका में दो मुख्य पार्टी हैं- रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी। 20 जनवरी 2017 से अमेरिका का अगला राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में कार्यभार संभालेगा। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी से हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। अमेरिकी संविधान के मुताबिक कोई भी राष्ट्रपति आठ साल से ज्यादा के लिए पद पर नहीं रह सकता। बराक ओबामा लगातार दो बार जीत कर आठ साल के लिए राष्ट्रपति रह चुके हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी से बराक ओबामा और बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं।
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचन देश के मतदाताओं द्वारा परोक्ष तरीके से होता है। यानी मतदाता एक निर्वाचक मंडल का चुनाव करते हैं। यह निर्वाचक मंडल राष्ट्रपति का चुनाव करता है। अमेरिकी कांग्रेस के दो सदन हैं। प्रतिनिधि सदन, जिसमें 435 सदस्य हैं जबकि सीनेट में 100 सदस्य हैं। कोलंबिया को मिलाकर कुल सदस्यों की संख्या 538 हो जाती है। यही 538 सदस्य राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। जिसे 270 या इससे ज्यादा वोट मिलेंगे, वह राष्ट्रपति बन जाएगा। बहुमत हासिल करने के लिए 538 में 270 वोट हासिल करना जरूरी है। 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट पाने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करता है। वोटिंग का समय –
- न्यूयॉर्क में शाम 4:30 बजे वोटिंग शुरू होगी
- ओहायो में शाम पांच बजे वोटिंग शुरू होगी
- नॉर्थ कैरोलाइना में शाम पांच बजे वोटिंग शुरू होगी
- फ्लोरिडा में शाम साढ़े पांच बजे वोटिंग शुरू होगी
- एरिजोना में शाम 6.30 बजे वोटिंग शुरू होगी
- कोलाराडो में शाम 7.30 बजे वोटिंग शुरू होगी
- कैलिफोर्निया में रात 8.30 बजे वोटिंग शुरू होगी
हिलेरी क्लिंटन न्यूयॉर्क के शपाकुआ में वोट डालेंगी जबकि डॉनल्ड ट्रंप न्यूयॉर्क सिटी में वोट डालेंगे।
एनबीसी न्यूज और द वॉल स्ट्रीट जर्नल के सर्वेक्षण में हिलेरी को ट्रंप से 4 फीसदी अंक से आगे दिखाया गया था। वहीं, वेबसाइट फाइव थर्टी ऐट के मुताबिक हिलेरी के जीतने की 65 फीसदी संभावना है।
साभार-khaskhabar.com
Read More