मथुरा

मथुरा। अमर नाथ विद्या आश्रम सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में कक्षा 12 के छात्र शुभम चैधरी ने भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के पास रेलगाड़ी की पटरी क्राॅस करती काॅलेज की दो छात्राओं की जान बचाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 आदित्य कुमार वाजपेयी ने विद्यालय के इस बहादुर छात्र शुभम चैधरी की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुये बताया कि भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के पास अक्सर लोग जान हथेली पर रख कर रेल की पटरी क्राॅस करते हैं। इसी प्रकार दो किशोरी छात्रायें कान में मोबाईल का हैडफोन लगा कर संगीत सुनती हुयी रेलगाड़ी की पटरी क्राॅस कर रही थीं, छात्र शुभम ने देखा कि अचानक एक ट्रैन उनकी ओर ही आ रही थी। छात्रा शुभम चैधरी ने यह सब देखा तो चिल्ला कर उन्हें बताया कि ट्रैन आ रही है किन्तु कान में हैडफोन होने के कारण वे लड़कियां सुन नहीं पायी। इतने में ट्रैन उनके काफी करीब आ गयी, इसके बावजूद वे दोनोें किशोरियां अपनी मस्ती में कान में हैडफोन लगाये पटरी पर चली जा रही थीं, तब शुभम चैधरी ने दौड़ कर अपनी जान की परवाह न करते हुये उन्हें हाथ पकड़ कर पटरी से खींच लिया और इस प्रकार दोनों किशोरियों की जान बच सकी। छात्र शुभम के इस अद्भुत साहस को देख कर भौचक्के होकर दांतों तले उंगलियां दबा लीं। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि शुभम चैधरी जैसे बहादुर छात्र अमर नाथ विद्या आश्रम में पढ़ रहे हैं। उन्होंने विद्यालय के सभी छात्र छात्राआंें को आगाह किया कि वे कभी भी इस प्रकार ट्रैन की पटरी को पार न करें तथा हमेशा सावधान रहें और अन्य लोगों को भी जागरूक करें कि सार्वजनिक स्थलों पर हैडफोन का इस्तमाल न करें। उन्होंने छात्र शुभम चैधरी को सार्वजनिक रूप से पुरस्कृत करने की भी घोषणा की। अमर नाथ विद्या आश्रम के बहादुर छात्र शुभम चैधरी ने कहा कि श्रद्धेय प्रधानाचार्य जी के आशीर्वाद तथा प्रेरणा एवं विद्यालय में मिले संस्कारों के कारण वह इस कार्य को करने में सक्षम हो सका। उप प्रधानाचार्य डा0 अनिल वाजपेयी, प्रशासनिक अधिकारी डा0 अरूण कुमार, शैक्षणिक प्रभारी डा0 अनुराग वाजपेयी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बहादुर छात्र शुभम चैधरी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। सभी विद्यार्थियों ने छात्र शुभम चैधरी को तालियां बजा कर अभिवादन किया।        

Read More

राया : कस्बे में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी व ट्रैक्टर का चैयरमैन द्वारा अपने ही गांव के एक मकान का मलवा उठाने में सफाई कर्मचारी व ट्रैक्टर का तीन दिन से काम लेने का मामला सामने आया है। जबकि गर्मी के मौसम में कस्बे में जगह जगह पर गंदगी के ढेर पडी हुई है।

Read More

गोवर्धन : कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर विगत रात्रि एक ऐसी विचित्र बच्ची ने जन्म लिया जिसके आधे हाथ व पूरे पैर नही है।

Read More

मथुरा : थाना बरसाना क्षेत्र के ग्राम शिवाला में विवाहिता की गला दवाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हैं।

Read More

मथुरा : थाना वृन्दावन की रिर्पोटिंग चौकी कृष्णा नगर पुलिस व आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजमार्ग पर की गई चेकिग के दौरान कार से 40 पेटी अवैध शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया हैं।

Read More

राया : विगत 6 जून 13 को हाथरस रोड कोयल पर सादाबाद के एक दर्जन किसानों को बंधक बनाकर खरबूजे से भरी ट्रैक्टर ट्रौली को लूटने की घटना का खुलासा एक वर्ष बाद मगौर्रा थाना क्षेत्र में बाबरिया गिरोह पकड़े जाने पर हुआ।

Read More



Mediabharti