मथुरा

मथुरा। सामाजिक संस्था चेतना होप द्वारा प्लेटफार्म पर रहने वाले बच्चो के जीवन सुधार हेतु चाइल्ड हुड एनामेन्ट थू्र टेªेनिग एण्ड एक्शन के तहत एक रेसीडेन्सियल वक्र्रशाॅप आयोजित की। जिसमें दिल्ली आगरा, मथुरा, झांसी के रेलवें स्टेशनों पर जीवन गुजारने वाले 28 वच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्टेशन पर निवास करने वाले बच्चों ने अपने स्टेशन पर जिन्दगी के लिए आने के विभिन्न कारणों को बताते हुए आयोजकों से समस्याओं के निदान की माॅग की। इस अवसर पर संस्था के निदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत दुख की बात है कि बिगड़ती सामाजिक व्यवस्था और परिवारों के मुखियाओं की थोड़ी से नादानी के चलते अनेकों देश के होनहार बच्चों का जीवन इस स्टेशन की जिन्दगी में आकर विगड़ जाता है हमें इसके सुधार के आगे आना होगा।

Read More

मथुरा। जनपद में 24 अप्रेंल को मतदान होने के बाद जहाॅ प्रत्याशियों से चुनाव प्रचार से राहत की सांस ली है वहीं अब चुनाव परिणाम की तिथि नजदीक आने से अब उनकें दिलों की धड़कनें तेज होने लगी हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी फोन द्वारा अपने समर्थकों से शहर में हारजीत पर हो रही चर्चा पर ध्यान रखें हुए हैं। वहीं रालोद कांग्रेंस गठबन्धन प्रत्याशी जयन्त चैधरी वैसे तो दिल्ली में पहुंच गये हैं। लेकिन उनके समर्थक शहर में जहाॅ सट्टा बाजार की हारजीत के भावों पर बराबर नजर रखें हुए है वहीं शहर में हारजीत को लेकर चल रही चुनावी चकल्लश पर भी पुरी मुस्तेदी से निगाहे लगाये हुए हेै। वैसे जनपद में बढ़ें मतदान के प्रतिशत से जहाॅ भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थक इसें अपने लिये हितकारी मान रहें है वहीं रालोद गठबन्धन प्रत्याशी सांसद जयन्त चैधरी भी इसें अपने हित में मान रहें है उनका मानना है कि शहर से भले ही हेमा मालिनी बढ़त बनाकर चलें लेकिन जैसे ही रालोद का गढ़ माने जाने वाले गोकुल विधान सभा क्षेत्र व जाट बाहुल्य क्षेत्र के मतों की गणना शहर की वढ़त को काफी पीछें छोड़ देगी। वही बसपा प्रत्याशी योंगेश द्विवेदी व सपा प्रत्याशी अपने को तीसरे व चैथे नम्बर पर आने के लिए गुणभाग लगाने में लगें हुए हैं। जहाॅ बसपा प्रत्याशी दलित वोट बैंक व ब्राहमण वोट बैंक के सहारे अपने को तीसरे नम्बर पर आने के लिए पुरी तरह अश्वस्त है वहीं सपा प्रत्याशी ठा0 चन्दन सिंह अपने जातीय वोट बैंक व मुस्लिम व यादव वोट बैंक के साहरे अपने को तीसरे नम्बर का होना मान रहें है अब जहाॅ हेमा मालिनी व जयन्ती चैधरी विजय पताका फहराने के लिए गुणा भाग लगा रहें है वहीं ठा0 चन्दन सिंह व बसपा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी तीसरे और चैथे नम्बर पर आने के लिए गुणाभाग कर रहा हैं। अब जैसे जैसे 16 मई का तरीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें वढ़ती जा रही हैं। आखिर अब यह तो चुनाव परिणाम ही बतायेगा की जीत का सेहेरा किस के सिर बधंेगा।

Read More

मथुरा : वृन्दावन व गोवधर्न में श्रद्धालुओं के साथ लूट व छिनैती की घटना आम हो चली हैं। लेकिन, इलका पुलिस इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही हैं।

Read More

वृन्दावन : ब्रज के पौराणिक कुंडों के सजाने संवारने के अपने कार्यक्रमों की श्रृंखला में ब्रज फाउण्डेशन ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम जैंत में पौराणिक जय कुंड के नवनिर्माण का बीड़ा उठाया है।

Read More

मथुरा : थाना वृंदावन की रिपोर्टिंग चौकी जैंत के गांव में नामजदों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Read More

मथुरा : कृष्ण जन्मस्थान व शाही ईदगाह सुरक्षा परिषद की तिमाही बैठक प्रदेश के एडीजी सुरक्षा गुप्ता ने मथुरा पहुंच कर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ दोनो परिसरों का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दोनो परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतनें के निर्देश दिए।

Read More

मथुरा : थाना मर्गोरा क्षेत्र नैनकला में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने दहेज नहीं मिलनें पर विवाहिता को फांसी पर लटका दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

गोवर्धन संत निवास पर रामानुजाचार्य जयंती महोत्सव का दीप प्रज्वलित करते संत   गोवर्धन। राधाकुंड परिक्रमा मार्ग के संत निवास पर सोमवार को रामानुजाचार्य जयंती वार्षिक महोत्सव धार्मिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ गिरिराज संत सेवाश्रम के महंत राधा मोहन दास, संत निवास के महंत देवकीनंदन महाराज ने संयुक्त रूप से रामानुजाचार्य के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर आयोजित संत सम्मेलन में महंत राधा मोहन दास सिद्ध जी ने कहा कि बिना आचार्य व गुरू के कल्याण नहीं हो सकता है। मानव दान देने के बाद दान लेने का भागीदार बनता है। प्राचीन परंपरा में पहले ब्राह्मण पढक़र विद्वान बनता है। उसके बाद अपनी विद्या को दूसरों के लिए आदान प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि जगद्गुरू स्वामी रामानुजाचार्य जी ने 12 वीं सदी के शुरू में ही विशिष्टाद्वैत दर्शन का अद्भुत विस्तार किया। मानव जैसा करेगा वैसा ही वैभव प्राप्त करेगा। बिना विश्वास के प्रीति संभव नहीं है। इस मौके पर महंत देवकी नंदन महाराज, गिरीश दास त्यागी जी महाराज, रघुनाथ सिद्ध जी महाराज आदि ने रामानुजाचार्य जी के जीवन आदर्श पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उद्वव नारायण शर्मा, ईश्वर दास तिलपत वाले बाबा, माधव नारायण शर्मा, गोवर्धन भारती, संजय शास्त्री, लक्ष्मण सिंह, दीनदयाल पटवारी, रघुवीर रामानुज मामा जी, देवकी नंदन शर्मा आदि थे।

Read More

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसजी कालेज के पास गैस से भरा टैंकर अचानक पलट जाने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। टेकर पलटनें से टैंकर से गैस रिसाव होने की आशंका प्रबल हो गई। इसी से क्षेत्रीय लोगों में भय व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों व के्रन के माध्यम से गैस के टैंकर को सीधा कराया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। वही टैकर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं टैकर पलटनें से हाईवें पर दोनो ओर लम्बी लम्बी वाहनों की कतार लग गई। जिसें पुलिस ने बमुश्किल सुचारू कराया।

Read More

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के श्याम सुन्दर कालौनी जमुनावाग रोड पर अज्ञात चोरों ने घर के वाहर खड़ी वैगन आर कार को चोरी कर ले गये। घटना की रिपोर्ट गाड़ी स्वामी बाबूलाल सैनी पुत्र गिर्राज प्रसाद सैनी निवासी श्याम सुन्दर कालौनी जमुना बाग रोड ने अज्ञात चोरों के विरूद्व चोरी की तहरीर क्षेत्रीय पुलिस को दी हैं। लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की हैं।

Read More