विशाखापट्टनम । भारत तथा न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमों के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला शनिवार को एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। धवल कुलकर्णी और हार्दिक पांड्या की जगह जसप्रीत बुमराह व जयंत यादव को लिया गया है। जयंत का यह पहला वनडे है। न्यूजीलैंड ने अंतिम एकादश में डेवरिच के स्थान पर जेम्स एंडरसन को शामिल किया है। सीरीज 2-2 से बराबरी पर है। पहला और तीसरा वनडे टीम इंडिया और दूसरा व चौथा वनडे कीवी टीम ने जीता था। भारत ने टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती थी। टीम भारत : रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, एमएस धोनी, मनीष पांडे, केदार जाधव, अक्षर पटेल, जयंत यादव, अमित मिश्रा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह। न्यूजीलैंड : टॉम लैथम, मार्टिन गुप्टिल, केन विलियमसन, रॉस टेलर, जेम्स नीशाम, ब्रायन वाटलिंग, कोरी एंडरसन, मिशेल सेंटनेर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी। साभार-khaskhabar.com
Read More




