मथुरा

कुआंतन । एशियन चैंपियंस ट्रोफी हॉकी टूर्नामेंट के अपने आखिरी लीग मैच में बुधवार को भारत ने मेजबान मलयेशिया को 2-1 से शिकस्त दे दी। भारत की तरफ से रूपिंदर पाल सिंह ने दोनों गोल किए जबकि मलयेशिया की तरफ से एक मात्र गोल रेजी रहीम ने किया। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अंकतालिका में 13 अंकों के साथ भारतीय टीम शीर्ष पर है।    पहले क्वार्टर में रूपिंदर पाल सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत को 1-0 की बढत दिला दी। दूसरे क्वार्टर में मलयेशिया की टीम ने वापसी की और राजी रहीम ने गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी पर पहुंचा दिया। तीसरे क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। चौथे और फाइनल क्वार्टर में अंपायर ने सुरेंदर कुमार को पीला कार्ड दिखा दिया, उस समय 11 मिनट का खेल बाकी था। नतीजतन भारत को 10 खिलाडियों के साथ ही खेलना पडा।    मैच खत्म होने में करीब 3 मिनट बचे थे, तभी रूपिंदर पाल ने एक बार फिर पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत की बढ़त को 2-1 कर दिया। बाद में मलयेशियाई टीम पूरी कोशिश के बाद भी गोल नहीं कर पाई। आखिरकार भारत ने यह मैच 2-1 से जीत लिया। इससे पहले भारतीय टीम ने मंगलवार को चीन को 9-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी।    टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब तक अजेय रही है। अब तक खेले गए अपने 5 मुकाबलों में टीम ने 4 में जीत हासिल की है, जबकि दक्षिण कोरिया से मैच बराबरी पर छूटा था। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3-2 से जापान को 10-2 से मात दी थी।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । समाजवादी पार्टी में आपसी कलह जारी है लेकिन सीएम अखिलेश वक्त गवाएं बिना अपने चुनाव प्रचार में जुट गए है। अपने कार्यकाल में लोक जनकल्याणकारी कार्यो को बताते हुए सीएम अखिलेश ने अपनी रथ यात्रा के लिए कैंपेन वीडियो जारी किया है। आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि वीडियो में पिता और पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव को कोई जगह नहीं दी गई है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव भी उनके प्रचार अभियान में कूद गई है और एक फेजबुक पेज के जरिए पति का प्रचार कर रही हैं। डिंपल ने कहो दिल से अखिलेश फिर से नाम से एक फेसबुक पेज बनवाया है,जिस पर अखिलेश के समर्थन में लगातार पोस्ट डाले जा रहे हैं। यानि इस तरह की पोस्ट से साफ है कि अखिलेश के पक्ष में चुनाव से पहले सहानुभूति का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि डिंपल यादव ही इस फेसबुक पेज को चला रही हैं। अखिलेश ने बुधवार को विकास रथ यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। अखिलेश विकास यात्रा पर तीन नवंबर को लखनऊ से कानपुर के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान जगह जगह अखिलेश का युवाओं, किसानों, अल्पसंख्यकों की ओर से स्वागत किया जाएगा।अखिलेश कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। हालांकि अखिलेश ने अपने फेसबुक पेज से एक दूसरा वीडियो जारी किया है,उसमें मुलायम सिंह यादव भी दिख रहे हैं।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के अरुणाचल प्रदेश दौरे को हरी झंडी दे दी है। उनका यह दौरा अगले साल के शुरू में प्रस्तावित है। भारत के इस कदम से चीन की नाराजगी बढ़ सकती है। चीन चंद दिनों पहले ही भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा के नॉर्थ-ईस्ट के इस राज्य के दौरे पर विरोध जता चुका है। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने चीन की उस आपत्ति को खारिज कर दिया था, जो 21 अक्टूबर को वर्मा के अरुणाचल के तवांग दौरे को लेकर थी। मंत्रालय का कहना था कि यह राज्य भारत का अभिन्न हिस्सा है। बता दें कि चीन अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता है और इसे भारत का हिस्सा नहीं मानता है। वह राज्य के 83,500 वर्ग किलोमीटर पर अपना दावा जताता है। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने तिब्बत के निर्वासित नेता दलाई लामा के प्रस्तावित अरुणाचल प्रदेश दौरे को मंजूरी दे दी है। इस कदम से चीन की बेचैनी बढ़ेगी। चीन ने 2009 में भी दलाई लामा के अरुणाचल प्रदेश दौरे का विरोध किया था। मौजूदा दलाई लामा 1959 में तवांग के जरिये चीन से भारत पहुंचे थे। इससे पहले के भी एक दलाई लामा का जन्म तवांग में हुआ था। चीन ने अमेरिकी राजदूत दौरे पर सोमवार को कहा था कि वह वर्मा के अरुणाचल प्रदेश दौरे का सख्त विरोध करता है, क्योंकि यह भारत और चीन के बीच विवादास्पद क्षेत्र है। वर्मा ने तवांग फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया था। उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने न्योता भेजा था। चीन के विरोध पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा था, ‘अमेरिकी राजदूत ने अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया। यह राज्य भारत का अभिन्न हिस्सा है। इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है।’ इससे पहले चीन ने भारत और चीन के बाद सीमा विवाद में अमेरिका के ‘दखल’ की बात कही थी। चीन के स्टेट काउंलर यांग जिएची जल्द ही इस मामले को उठा सकते हैं। वह भारत के साथ सीमा मसले पर बातचीत के लिए चीन के विशेष प्रतिनिधि हैं। यांग के साथ बातचीत में भारत पीओके के जरिए गुजरने वाले पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर का मुद्दा उठाएगा। साथ ही, मसूद अजहर के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में चीन से मदद की मांग भी दोहराएगा।                 साभार-khaskhabar.com  

Read More

आप टीनएजर हैं और एक्ने से परेशान हैं तो विश्वास मानिए कि 90 प्रतिशत किशोर वर्ग इसके चंगुल में है। अमरीका से जिम्बाबे तक, यह हर देश के टीनएजर पर आपना शिकंजा कसता है। न्यूयार्क यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बैरसन के अनुसार, कुछ बच्चे एक्ने को इतनी गंभीरता से ले बैठते हैं कि वे घर से बाहर निकलने से भी कतराते हैं। यहां तक कि किसी समारोह में न जाने का बहाना तक बना डालते हैं कुछ ऐसी बातें, जो एक्ने को कम करने व रोकने में सहायक होती हैं जानिए...एक्ने की शुरूआत होते ही डरमॉटोलोजिस्ट की सलाह लेना सुरक्षात्मक कदम होता है। बाह्यस्तर पर धूप, धूल, प्रदूषण, कैमीकल्स मेकअप आदि द्वारा तथा चक्कर में त्वचा प्रभावित होकर एक्ने के चक्रव्यूह में फंस जाती है। इसीलिए डरमॉटोलोजिस्ट की सलाह ही बचाव करती है। हर रात सोने से पूर्व मेकअप अच्छी तरह उतारें व साफ करें ताकि त्वचा के रोमकूपों को पूर्ण ऑक्सीजन मिल सके। क्योंकि मेकअप रोमकूपों को बंद कर रोगकारक कीटाणु और बैक्टीरिया को बढाने में सहायक साबित होता है। पौष्टिक व संतुलित भोजन, ढेर सारे फल, हरी सब्जी तथा 8-10 गिलास पानी का सेवन, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। एक विचारानुसार खान-पान का एक्ने से कोई लेना-देना नहीं होता फिर भी डॉक्टरों के अनुसार, शुगरीय पदार्थों का सेवन एक्ने में वृद्धि करता है। हर हाल में अपने अन्तर्वस्त्र रोज बदलें। उन्हें डिटॉल के पानी से साफ कराएं या करें। हफ्ते में एक बार बेडशीट, पिलीकवर बदलें। हर तीसरे दिन अपना टॉवल धुलवाएं। एसिडिटी तथा बॉडीहीट के कारण एक्ने निकलते हैं। ऐसी स्थिति में पेट को ठंडा रखने के लिए छाछ, पुदीना पेय, ठंडा दूध, नारियल पानी आदि लेना लाभप्रद रहता है।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

कभी नालन्दा के खण्डहरों में अपनी फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ की शूटिंग के लिए बिहार गई अभिनेत्री हेमा मालिनी भाजपा सांसद बनने के बाद अपनी पार्टी के प्रचार के लिए कई बार बिहार गई लेकिन वहां के नेता लालू प्रसाद यादव ने उनका उस तरह से स्वागत नहीं किया, जैसा उन्होंने आज पटना में दीवाली महोत्सव के दौरान किया। हमेशा बिहार की सडकों को हेमा मालिनी के गालों जैसी बनाने वाले लालू ने हेमा मालिनी से कहा, ‘ धमेंद्र जी मेरे बड़े भैया हैं तो आप मेरी भाभी हैं।’ ज्ञातव्य है कि लालू प्रसाद यादव मंगलवार शाम को अपने दोनों बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप के साथ हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका देखने पहुंचे, जिसमें हेमा मालिनी ने अपनी दोनों पुत्रियों के साथ द्रोपदी का किरदार अभिनीत किया। पटना में दीवाली महोत्सव की सह प्रायोजक वहां की राज्य सरकार भी है। इस कार्यक्रम में भाजपा के किसी भी नेता को आमंत्रित नहीं किया गया था और ना ही भाजपा का कोई नेता या अधिकारी दिखा। प्रमुख अतिथियों में लालू प्रसाद यादव के साथ उनके बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव थे। दोनों ही नीतीश सरकार में मंत्री हैं।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

रांची । न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमिसन ने यहां के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में सीरीज के चौथे वनडे में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अंतिम समाचार मिलने तक न्यूजीलैंड ने 9 ओवर में 68/0 रन बना लिए थे। मार्टिन गुप्टिल (39) व टॉम लैथम (25) क्रीज पर हैं। 1-2 से पीछे चल रहे न्यूजीलैंड ने सीरीज में पहली बार टॉस जीता है। हालांकि कीवी टीम लगातार चौथी बार पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत ने इस मैच में सिर्फ एक बदलाव किया है। अनफिट जसप्रीत बुमराह की जगह धवल कुलकर्णी को मौका दिया गया है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम में ईश सोढ़ी, एंटन डेवसिच व ब्रायन वाटलिंग की वापसी हुई है।  भारत : रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, मनीष पांडे, केदार जाधव, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, अमित मिश्रा, उमेश यादव, धवल कुलकर्णी।   न्यूजीलैंड : मार्टिन गुप्टिल, टॉम लैथम, केन विलियमसन, रॉस टेलर, कोरी एंडरसन, ब्रायन वाटलिंग, एंटन डेवसिच, मिशेल सेंटनेर, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी।         साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti