मथुरा

नई दिल्ली। रक्षा सौदों में फिर दलाली दिए जाने का खुलासा हुआ है। ताजा मामले में एक ब्रिटिश कंपनी ने भारत में रक्षा सौदों के लिए भारतीय एजेंट को करीब 82 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, रोल्ज रॉयस नाम की कंपनी ने डील फाइनल करने के लिए यह रकम दी। खबर के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के इस्तेमाल में आने वाले हॉक एयरक्राफ्ट्स के इंजन का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए कंपनी ने यह गुप्त भुगतान हथियारों के डीलर सुधीर चौधरी को किया। रिपोट्र्स के मुताबिक, फिलहाल लंदन में रह रहे सुधीर चौधरी पर रक्षा सौदों को लेकर पहले से दलाली का आरोप है। भारत सरकार ने भी चौधरी को ब्लैक लिस्ट में डाल रखा है।इससे पहले सीबीआई ने एम्ब्रायर एयरक्राफ्ट डील की शुरुआती जांच में पाया था कि करीब 36.5 करोड़ रुपये कमीशन के तौर पर दिए गए। सीबीआई का कहना था कि ब्राजील की कंपनी से हुई इस डील में कमीशन की राशि विदेश में दी गई। एक ब्राजीली अखबार ने हाल में आरोप लगाया था कि कंपनी ने सऊदी अरब और भारत में सौदा हासिल करने के लिए बिचौलियों की सेवा ली थी। भारत के रक्षा खरीद नियमों के अनुसार इस तरह के सौदे में बिचौलियों पर सख्ती से प्रतिबंध है। ब्राजील के अखबार ‘फोल्हा डि साओ पाउलो’ ने लिखा था कि कंपनी ने ब्रिटेन में रहने वाले एक रक्षा एजेंट को भारत के साथ सौदे को अंतिम रूप देने के लिए कथित तौर पर कमीशन का भुगतान किया था।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मथुरा। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बल्देव बस स्टेंड पर नुक्कड नाटक के माध्यम से 1 जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक युवतियों सहित अर्ह सभी नागरिकों को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने एवं मतदान के अधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया। उप जिलाधिकारी गारिमा सिंह, तहसीलदार देवेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्रीय कानूनगो, लेखपाल सहित बीएलओध्सीएलओ, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रधान आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे। मानसिक मंदित-रूग्ण निराश्रित आश्रयगृह संचालन के अनुदान प्रस्ताव दें मथुरा 29 अक्टूबर। शासन द्वारा मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप के रूग्ण निराश्रित निशक्तजनों हेतु आश्रय गृह-प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालन के लिए अनुदान के प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं। जिला विकलांग जन विकास अधिकारी के अनुसार इनके संचालन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं को अनुदान दिये जाने संबंधीं मार्गदर्शक सिद्धांत विभागीय वेबसाइट ूूण्ीकण्नचण्पद पर अपलोड कर दिये गये हैं। उन्होंने इस क्रम में पात्र संस्थाओं से अनुदान प्रस्ताव आवेदन पत्र 3 प्रतियों में उनके राजीव भवन कक्ष सं0 33 स्थित कार्यालय में जमा कराने की अपील की है।  

Read More

मुंबई। फिल्म दंबग से 2010 में बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा 18 नवंबर को रिलीज होने जा रही फोर्स-2 में अभिनेता जॉन अब्राहम के अपोजिट नजर आएंगी। जॉन के साथ विपुल अमृतलाल शाह फिल्म के निर्माता हैं। इसे अभिनव देव ने निर्देशित किया है। सोनाक्षी अकीरा फिल्म के बाद एक बार फिर एक्शन अवतार में दिखाई देंगी। मिस्टर इंडिया का कांटे नहीं कटते.. गीत लिजेंड है और इस पर श्रीदेवी का डांस कालजयी बना हुआ है।  इसी गाने को ओ जानिया.. के रूप में फोर्स-2 में फिर से लिया गया है। श्रीदेवी की ही तरह सोनाक्षी ने इस नए वर्जन में अपने डांस का जलवा बिखेरा है। सोनाक्षी ने कांटे नहीं कटते के नए वर्जन में गजब का नृत्य किया है। उनके मूव्स एकबारगी यह भ्रम पैदा कर देंगे की कहीं श्रीदेवी तो फिर से नहीं आ गईं।ओ जानिया.. के बारे में खुद सोनाक्षी कहती हैं कि श्रीजी ने जो किया है, मेरा उसको रिप्लेस करने का कोई इरादा नहीं है। उनका कांटे नहीं कटते में डांस एक मिसाल है और उनके जैसा या फिर उसके आस-पास कोई भी नहीं पहुंच सकता। नया वर्जन ओ जानिया शानदार है, हमने पुराने गाने को थोड़ा सा अपडेट किया है और आजकल चलने वाले इडीएम संगीत के साथ इसे नए कलेवर में पेश किया है। दर्शकों को भी सोनाक्षी का ओ जानिया देखकर श्रीदेवी के कांटे नहीं कटते की याद जरूर आ रही है, क्योंकि सोनाक्षी ने उस लेवल का गाने को ट्रीट किया है।सोनाक्षी का कहना है कि शोबिज की अपनी यात्रा में वे कुछ भी बदलना नहीं चाहतीं। उन्होंने साथ ही कहा कि हर फिल्म से उन्हें कुछ सीखने के मौके मिले। सोनाक्षी ने आईएएनएस से कहा कि मैंने अपने अनुभव से इतने वर्षों में काफी कुछ सीखा है..हर फिल्म, हर व्यक्ति जिसके साथ मैंने काम किया है, उसने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है। सोनाक्षी ने कहा कि मैं बेहद शुक्रगुजार हूं, क्योंकि यह एक बेहद अच्छी यात्रा रही है..अब तक की अपनी यात्रा के लिए मैं शुक्रगुजार हूं और इसे जारी रखने के लिए कड़ी मेहनत करती रहूंगी।       साभार-khaskhabar.com    

Read More

दीपावली बीत चुकी है और आज आ गया है गोवर्धन। आज के दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा का रिवाज है। यह प्रथा द्वापर युग से चली आ रही है। यह पर्व दिवाली के ठीक एक दिन बाद कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। वैसे तो शहरों में इस पर्व का महत्व थोड़ा कम हो गया है लेकिन अन्नकूट के जरिए इस प्रथा को अब तक जारी रखा गया है। इस दिन गायों की भी पूरा होती है क्योंकि शास्त्रों में गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। जिस तरह देवी लक्ष्मी सुख समृद्धि प्रदान करती है, ठीक उसी तरह गाय माता भी हमें अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती है।  क्या है पूजा की विधि इस पूजन में घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धननाथ जी की अल्पना बनाकर उनका पूजन करते हैं। गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पानी, रोली, चावल, फूल दही और तेल का दीपक जलाकर पूजा करते हैं और साथ में परिक्रमा की जाती है। गोबर्धनजी एक पुरुष के रूप में बनाए जाते हैं। इनकी नाभि की जगह पर अक कटोरी या मिट्टी का दीपक रखा जाता है। फिर इसमें दूध, दही, गंगाजल, शहद, बताशे पूजा के समय डाले जाते हैं। बाद में इसे प्रसाद के तौर पर बांटा जाता है। गोवर्धन में ओंगा यानि अपामार्ग की डालियां जरूर रखी जाती हैं। इसके बाद ब्रज के साक्षात देवता माने जाने वाले गिरिराज भगवान को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।   पूजा करने के बाद गोवर्धनजी की परिक्रमा की जाती है। सात परिक्रमाएं करते वक्त उनकी (गोवर्धनजी की) जय बोली जाती है। परिक्रमा करते समय एक व्यक्ति हाथ में पानी का लोटा और दूसरे हाथ में खील लेकर चलते हैं। जल लेकर चलने वाला व्यक्ति पानी की धारा गिराते हुए और दूसरे लोग जौ बोते हुए परिक्रमा करते हैं।   ग्रामीण क्षेत्रों में गाय बैल आदि पशुओं को स्नान कराकर फूल मालाएं धूप, चन्दन आदि से उनका पूजन किया जाता है और गायों को मिठाई खिलाकर उनकी आरती उतारी जाती है।  क्या किया जाता है इस दिन अन्नकूट में चंद्र अन्नकूट में चंद्र-दर्शन अशुभ माना जाता है। यदि प्रतिपदा में द्वितीया हो तो अन्नकूट अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन सुबह तेल मलकर स्नान करना चाहिए। इस दिन पूजा का समय कहीं सुबह, कहीं दोपहर तो कहीं शाम के समय है। इस दिन शाम को दैत्यराज बलि का पूजन भी किया जाता है। तीन उत्सवों का संगम आज का दिन तीन उत्सवों का संगम होता है। इस दिन दस्तकार और कल-कारखानों में काम करने वाले कारीगर भगवान विश्वकर्मा की पूजा भी करते हैं। इस दिन सभी कल-कारखाने तो बंद रहते ही हैं, घर पर कुटीर उद्योग चलाने वाले कारीगर भी काम नहीं करते। भगवान विश्वकर्मा और मशीनों एवं उपकरणों का दोपहर के समय पूजन किया जाता है।  यह है गोवर्धन की पूजन व्रत कथा गोवर्धन पूजा की परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है। उससे पूर्व ब्रज में इंद्र की पूजा की जाती थी, लेकिन भगवान कृष्ण ने गोकुल वासियों को तर्क दिया कि इंद्र से हमें कोई लाभ नहीं प्राप्त होता। वर्षा करना उनका कार्य है और वह सिर्फ अपना कार्य करते हैं, जबकि गोवर्धन पर्वत गौधन का संवर्धन एवं संरक्षण करता है जिससे पर्यावरण भी शुद्ध होता है। इसलिए इंद्र की नहीं गोवर्धन की पूजा की जानी चाहिए। इसके बाद इंद्र ने ब्रजवासियों को भारी वर्षा से डराने का प्रयास कियाए लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर सभी गोकुलवासियों को उनके कोप से बचा लिया। इसके बाद से ही इंद्र भगवान की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का विधान शुरू हो गया है। यह परंपरा आज भी जारी है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

लॉस एंजिलिस । पिछले महीने ब्रेड पिट से तलाक के लिए अर्जी दायर कर चुकी सुप्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेत्री-फिल्मकार एंजेलिना पहली बार, इस रविवार को नए घर की तलाश करती दिखीं। एक ऑनलाइन पोर्टल की खबर के मुताबिक जोली अपने बड़े भाई जेम्स हेवेन और अपने पांच बच्चों के साथ थी। जोली के बेटे मैडोक्स उनके साथ मौजूद नहीं थे। सूत्रों ने बताया कि हेवेन और बच्चे किराए का घर देखने के लिए जाने से पहले एक साथ वक्त बिताने समुद्र तट पर गए थे। परिवार के साथ सुरक्षा गार्ड और बच्चों की आया भी मौजूद थीं।सूत्र ने बताया कि 41 वर्षीय अभिनेत्री काफी खुश और निश्चिंत दिख रहीं थी। तलाक की अर्जी दायर करने के बाद से अभी तक 52 वर्षीय ब्रैड पिट सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारत ने शनिवार (29 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए पांचवें व अंतिम वनडे में 190 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर 3-2 से कब्जा जमाया। सीरीज के बाद आईसीसी ने रैंकिंग जारी की है। विराट कोहली ने इस सीरीज में 358 रन बनाए। कोहली के 848 अंक हो गए हैं और वे पहले स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स से सिर्फ 13 अंक पीछे हैं।    रोहित शर्मा सीरीज में सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा पाए और उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ। रोहित नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभी भी 13वें स्थान पर हैं। शिखर धवन टॉप 10 से बाहर हो गए हैं और सीरीज में नहीं खेलने के कारण वे 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अजिंक्य रहाणे को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वे 30वें स्थान पर हैं।  अंबाती रायुडु को 6 स्थान का नुकसान हुआ है। लगभग एक साल से टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना 34वें स्थान पर हैं। टॉप-10 में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। कोरी एंडसरन छठे और रॉस टेलर 15वें स्थान पर कायम हैं। मार्टिन गुप्टिल को दो स्थान का नुकसान हुआ और वे अब आठवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर तीसरे, दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक चौथे और हाशिम अमला छठे, इंग्लैंड के जो रूट सातवें और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसी 10वें स्थान पर हैं। टॉम लैथम ने न्यूजीलैंड की तरफ से सीरीज में सबसे ज्यादा 244 रन बनाए और उन्हें रैंकिंग में 32 स्थानों का सबसे जबरदस्त फायदा हुआ है। लैथम अब 39वें स्थान पर मौजूद हैं। खब्बू स्पिनर अक्षर पटेल ने सीरीज में 4 विकेट लिए और उन्हें गेंदबाजों की रैंकिंग में पांच स्थान का फायदा हुआ है। इस वजह से वे पहली बार टॉप 10 गेंदबाजों में शामिल हो गए और फिलहाल नौवें स्थान पर हैं। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज रहे लेग स्पिनर अमित मिश्रा को सीरीज में 15 विकेट लेने के कारण 25 स्थानों का जबरदस्त फायदा हुआ और वे अब 12वें स्थान पर आ गए हैं। अक्षर और मिश्रा भारत से अभी रैंकिंग में टॉप दो गेंदबाज हैं। न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पहले स्थान पर मौजूद हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बोल्ट के अलावा मैट हेनरी भी टॉप 10 में शामिल हैं। सीरीज में नहीं खेल पाने के कारण रविचन्द्रन अश्विन को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वे 16वें स्थान पर हैं। उमेश यादव सात स्थान के फायदे से 35वें और जसप्रीत बुमराह 29 स्थान के फायदे से 59वें स्थान पर हैं। टॉप 50 में भारत की तरफ से भुवनेश्व कुमार और रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से टॉप 50 गेंदबाजों में मिशेल मैक्लेनेघन, टिम साउदी और एडम मिल्ने शामिल हैं। वनडे ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भारत से सिर्फ जडेजा मौजदू हैं लेकिन उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ और अब वे आठवें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से कोई भी खिलाड़ी टॉप 10 ऑलराउंडरों में शामिल नहीं है और कोरी एंडरसन के बाहर होने से आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन टॉप 10 में शामिल हो गए हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti