मनोरंजन

गोवा में आयोजित नौ दिवसीय भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई) 2017 एक रंगारंग समापन समारोह के साथ संपन्न हो गया। इस वर्ष के आईएफएफआई की थीम ‘कहानियों के जरिए विश्व से जुड़ाव’ थी। सितारों से सुसज्जित समारोह के दौरान स्वर्ण मयूर, रजत मयूर, लाइफटाईम अचीवमेंट पुरस्कार एवं वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार समेत विभिन्न सम्मानजनक पुरस्कार प्रदान किए गए।

Read More

भूमि पेडनेकर की पहली फिल्म ‘दम लगा के हइशा’ ने बेहद प्रशंसा बटोरी थी और इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। भूमि की अन्य दोनों रिलीज फिल्में ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ तथा ‘शुभ मंगल सावधान’ भी अपरंपरागत विषयों को लेकर बनाई गई हैं।

Read More

पिछले 70 वर्षों में हिन्दी की अनेक यादगार फिल्मों ने लोगों में देशभक्ति भाव, शौर्य और देश के लिए बलिदान का भाव भरा है। फिल्मों के विषय स्वतंत्रता संघर्ष, आक्रमण और युद्ध, खेल, प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास, विद्रोह आदि रहे हैं। लेकिन, सबके मूल में भारतीय होना और देश के प्रति कर्तव्य का भाव रहा है।

Read More

टेलीविजन का आविष्कार यूं तो जॉन एल बिलियर्ड ने 1920 के दौर में ही कर दिया था लेकिन भारत में यह टीवी तब पहुंचा जब 15 सितम्बर 1959 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने दिल्ली में एक प्रसारण सेवा दूरदर्शन का उद्घाटन किया। हालांकि तब शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि यह दूरदर्शन, यह टीवी आगे चलकर जन-जन की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएगा। आज यह टीवी रोटी, कपड़ा और मकान के बाद लोगों की चौथी ऐसी जरूरत बन गया है जिसके बिना जिंदगी मुश्किल और सूनी सी लगती है।

Read More

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) द्वारा 1936 में दुनिया की पहली टेलीविजन सेवा शुरू करने के दो दशक के बाद ही भारत में 15 सितम्‍बर, 1959 को दिल्‍ली में टेलीविजन शुरू किया गया। यूनेस्‍को की सहायता से इसकी शुरुआत की गई। शुरुआत में हफ्ते में दो दिन एक-एक घंटे के लिए कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता था जिनमें सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य, यातायात, सड़क के इस्‍तेमाल पर नागरिकों के अधिकार और कर्तव्‍य जैसे विषय शामिल थे।

Read More

जाने-माने तेलुगू निर्देशक कासीनाधुनी विश्‍वनाथ को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्‍ट योगदान के लिए वर्ष 2016 के लिए प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्‍के पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। (Read in English)

Read More



Mediabharti