नई दिल्ली। भाजपा नेता व अभी बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने शनिवार को भारत के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली की मौजूदगी में आज बीसीसीआई अध्यक्ष पद का नामांकन भरा। उन्हें पूर्व क्षेत्र की सभी छह ईकाइयों का समर्थन हासिल है।
ठाकुर ने गांगुली, बीसीसीआई महाप्रबंधक (खेल विकास) रत्नाकर शेट्टी और संभावित सचिव अजय शिर्के की मौजूदगी में नामांकन भरा। उन्होंने बीसीसीआई सचिव पद से इस्तीफा भी दे दिया। बीसीसीआई की सनडे को होने वाली आमसभा की विशेष बैठक अब महज औपचारिकता रह गई है और ठाकुर का अध्यक्ष बनना तय है।
ठाकुर के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सभी छह ईकाइयों (कैब, असम क्रिकेट संघ, त्रिपुरा क्रिकेट संघ, एनसीसी और झारखंड क्रिकेट संघ) ने उनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए। नियम से सिर्फ एक ईकाई को अध्यक्ष पद के दावेदार को नामित करना था।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
लोक सभा अध्यक्ष पद से जुड़े विवादों का हल है आसान
‘जवाईं ठाकुर’ रूप में यहां होती है भगवान श्रीकृष्ण की पूजा...
साहित्य सृजन को समर्पित हैं मैथिली लेखिका वीणा ठाकुर