आलाधिकारियों संग प्रमुख सचिव ने की विकास कार्यों व राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक कर समीक्षा करते प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया एवं अधिकारीगण

मथुरा। लोक निर्माण विभाग एवं आबकारी विभाग उ0प्र0 शासन के प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया की अध्यक्षता में आज कलक्टेªट सभाकक्ष में विकास कार्यों तथा राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होने सर्वप्रथम पिछली बार हुई बैठक में दिये गये निर्देशों तथा निर्धारित किये गये विकास कार्याे की समीक्षा की, तत्तपश्चात जनपद में विभिन्न विभागों तथा कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा शुरू की, जिसमें कोसी नन्दगॅाव बरसाना, मथुरा सौंख मार्ग का चैडीकरण, कोसीकलॅा से कांमा (राजस्थान वार्डर), गोवर्धन कच्ची परिक्रमा मार्ग का चैडीकरण कार्य, छाता गोवर्धन, फरह गोवर्धन, मथुरा सादाबाद, मांट, जाबरा राया शादाबाद मार्ग, बाजना मानागढी, बल्देव जुनसठी, बाजना अहमदपुर के सडक निर्माण एवं मरम्मत एवं सम्पर्क मार्ग शीघ्र पूर्ण करने तथा गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होने विभिन्न राजकीय कन्या इन्टर काॅलेज, राजकीय इन्टर काॅलेज परखम अडींग, माडल स्कूल सोनई, सिहाना, पाडल, नगरियां, कामर आदि का निर्माण कार्य,  कब्रस्तानों की बाउन्ड्री वाल आदि कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश के साथ माॅर्डन स्कूल कामर,जैंत,नन्दगाॅव, माॅट, चैमुहाॅं, कराहरी, थाना हाईवे में किये जा रहे निर्माण कार्य, जिला चिकित्सालय महिला एवं पुरूष के निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र वृन्दावन, एनएचआरएम के अन्तर्गत कराये जा रहे निमार्ण कार्य, जीआईसी लोहवन तथा अडींग, वृन्दावन में केशीघाट पर पहुचमार्ग के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि निर्माण कार्य समय सीमा के अन्र्तगत शीघ्र पूर्ण करें। इसी प्रकार कृष्ण जन्मभूमि पर बनाये जा रहे पुल निर्माण का कार्य के साथ साथ अन्य स्थानो पर बनाये जा रहे सेतु या पुलों के निर्माण की भी जनकारी ली तथा शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। इसी प्रकार सूडा डूडा परियोजन के कार्यो के लिए धनराशि के साथ शीघ्र पूर्ण करने हेतु कहा गया है। उन्होने यमुना पर बनने वाले पुल के लिए पहुचमार्ग निर्धारित किये बिना निर्माण कार्य पर भारी असन्तोष जाहिर किया। उन्होने समाजवादी पेंशन वितरण योजना वृद्धा, विधवा, विकलांग, छात्रवृत्ति, मिड डे मील वितरण लोहिया ग्रामीण आवास निर्माण कार्य कौशल विकास मिशन योजना, स्वच्छ पेयजल, हैण्डपम्प रिवोर, शौचालय निर्माण आदि की समीक्षा की। वर्ष 2013-14 के ग्रामों का सन्तृप्ती करण की समीक्षा करते हुए ग्रामीण विद्युतीकरण केशीड्रेन, तालाब, जीणोंद्वार, आॅगनवाडी केन्द्रों की स्थापना, प्राथमिक विद्यालय निर्माण कार्य, वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था मनरेगा, निशुल्क बोंरिग, आवसहीन आवास योजना की भी विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों के निर्देश दिये है सभी योजना के कार्य समय से तथा गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जायें। उन्होने 25 लाख से अधिक के निर्माण कार्यो पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सभी कार्य मानक के अनुसार समय सीमा के अंदर ही पूर्ण किये। उन्होंने कृषि अधिकारियों को भी निर्देश दिये है कि किसानो को बीज तथा यूरिया सहित अन्य सभी उपकरण आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा समय से किसानो तक पहुचाने पर विशेष जोर दिया ताकि किसानो को इस संकट की घडी में किसी समस्या का सामना न करना पडे। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि किसानो के खेतो की मृदा परीक्षण भी समय समय पर कराकर किसानो का मार्ग निर्देशन करते रहे ताकि अच्छी फसल किसान को मिल सके। उन्होंने मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारियों को पशुओ का टीकाकरण करने के साथ साथ सिंचाई तथा नहर विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि पशुओं को पीने हेतु पोखर तथा तालाब भरवाना भी सुनिश्चित करे। उन्होंने नहरो की सिल्ट सफाई कराकर अंतिम टेल तक पानी पहुचाने के साथ साथ हैण्डपम्पों की स्थापना तथा उनके रिबोर के कार्य पर भी विशेष ध्यान दिया ताकि गरमी के मौसम में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पूर्ण की जा सके। स्वच्छ शौचालय तथा आवासहिनों को आवा कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के साथ साथ स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाडी केन्द्र, थानो में बैरिक तथा तहसीलो में आवसीय भवन निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के साथ साथ माननीय कांशीराम आवासीय योजना के कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये है। उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्माण कार्यो पर सीधी तथा सतर्क निगांह रखे ताकि निर्माण कार्य समय से तथा गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सकें तथा विकास कार्यो सहित अन्य सभी कार्यो का भी भौतिक सत्यापन भी समय समय पर किया जाता रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मंुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी, अपरजिलाधिकारी वित एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह सहित कार्यदायी संस्थाओ के प्रबंधको सहित सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे बैठक का संचालन जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी तथा परियोजना निदेशक डीआरडीए एके बाजपेई ने किया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. इश्क़ को मिले कानूनी मान्यता, उम्र सीमा 15 साल करने की जरूरत

  1. कामनाओं को पूर्ण करने में सहायक होती हैं दस महाविद्याएं

  1. पहलगाम में हो भव्य मां सिंदूरी मंदिर का निर्माण




Mediabharti