कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया प्रशासन को ज्ञापन

दुष्कर्म पीडि़ता लड़की के मामले में एडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी।

मथुरा। जिला अस्पताल में दस वर्षीय बालिका के साथ हुयी घटना ने समाज को झकझोर दिया है। समाज में आक्रोश का वातावरण है। कांग्रेस के लोगों ने आज जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में कहा कि हमने घटना की वास्तविक जानकारी ली और महसूस किया कि अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा न होना व नर्सिंग स्टाफ की कमी के कारण घटना हुयी है। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए जिला अस्पताल में एक पुलिस चैकी की स्थापना कराई जाये ताकि भविष्य में इस तरह की घटना घटित न हो। इस अवसर पर युवक कांग्रेस मथुरा- वृन्दावन विधानसभा अध्यक्ष पं. यतेन्द्र मुकद्दम, सभासद करनवीर सिंह, गिर्राज धरण, कृष्णवीर चैधरी, दीपक वर्मा, सागर चतुर्वेदी, नेत्रपाल प्रजापति, मनोज सक्सैना, सलमान, सोहन चैधरी, पप्पू गोला, आशीष पाठक सहित कांग्रेसी मौजूद थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गांव और शहर के चक्रव्यूह में फंसे ‘जोरम’ के मनोज वाजपेयी

  1. निर्मल वर्मा की कहानियों में है आधुनिकता का बोध

  1. स्वामी ओम ने सलमान को मारा थप्पड़ !




Mediabharti