कान्हा के जन्मोत्सव में डूब ब्रजवासी

सड़कों पर इंतजार कर प्रभू की एक झलक पाने का कर रहे हैं इंतजार सड़कों पर इंतजार कर प्रभू की एक झलक पाने का कर रहे हैं इंतजार मथुरा। कान्हा के जन्म के उल्लास में बृजवासी खुशियों से झूम रहे है तो भारतवर्ष के कोने-कोने से आये कृष्णभक्त बृज के मंदिरों सड़कों गलियों और बाजारों में भगवान के जन्म के इंतजार में आज सांवली हुई बृज छटा देखकर अभिभूत है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के चारों ओर बड़ी संख्या में महिला, पुरूष, बच्चे सभी रंग बिरंगे परिधानों में कान्हा के जन्म का इंतजार कर रहे है। आज के दिन बृजवासियों ने भी आने वाले भक्तों के लिये जगह-जगह भण्डारे लगाये है। समूचे मथुरा के हर कोने पर श्रद्धालुओं की आवाभगत में बृजवासी तन्मयता से लगे है। जिस पर जो बना वह आगन्तुकों के लिए समर्पित किया जा रहा है। मेहनत करके पूरी श्रद्धा से स्वागत हो रहा है। घर-घर खुशियां मनाई जा रही है। पूरे बृज में इस महोत्सव के लिये हर कोई लम्बे समय से इंतजार करता है। आज उस क्षण को देखने के लिये सभी के मन में भारी लालसा है चाहे बृज के लोग हो अथवा सुदूर प्रान्तों से आये कृष्णभक्त सभी रात्रि के 12 बजे के उन घण्टा घड़ियालों की आवाज सुनने को बेताब है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुबह से ही कार्यक्रम चल रहे है।

सड़कों पर इंतजार कर प्रभू की एक झलक पाने का कर रहे हैं इंतजार पूरा जन्मस्थान अदभुत छटा से जगमगा रहा है। अधिकारी कर्मचारी सभी उस समय की तैयारी में है जब योगेश्वर श्रीकृष्ण के जन्म का समय होगा। लोग प्रतीक्षा में है। मंदिर के पुजारी पूरी श्रद्धा से तैयारियां कर रहे है। पंडित पुजारी इस क्षण को साक्षात करने वाले सभी श्रीकृष्ण जन्मस्थान में मौजूद है। कन्हैया के जन्म को लेकर पूरे जन्मस्थल पर भव्य तैयारियां चल रही है। लोग दूर-दूर से भगवान के जन्म को देखने के लिये उनके उस स्थान के आसपास जमे है जहां रात्रि को बालस्वरूप श्रीकृष्ण जन्म लेंगे। ऐसा जन्मोत्सव तीनों लोकों में कहां देखने को मिलता है। कन्हैया के भक्त सुबह से ही आज पूरी भक्ति में लीन है। बृज के मंदिरों में अदभुत छटा दिखाई पड़ रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की विहंगम छवि निहारते ही बन रही है। प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर सहित वृन्दावन, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, और गोकुल में भी भगवान के जन्म का सभी को इंतजार है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मथुरा सहित पूरे बृज मंडल में मनाई जा रही है। रात्रि 12 बजे के प्राकट्योत्सव पर सबका ध्यान है। सबको उसकी प्रतिक्षा है। सम्पूर्ण बृज आज अपने लाड़ले कन्हैया के जन्म के लिये पलक पावडे़ बिछाये इंतजार कर रहा है। घरों में सुंदर बालस्वरूप की झांकियां सजाई जा रही है। मथुरावासी अपने श्रद्धेय और प्रिय के जन्म को लेकर उपवास पर है। जन्म के समय पाग पंजीरी और पंचामृत से अभिषेक रात्रि में होगा। पूरे दिन भूखे रहकर मथुरा के लोग अपने ईष्ट के आने का स्वागत कर रहे है। बाजारों में जगह-जगह तोरणद्वार बनाये गये है। मंदिरों यमुना के आसपास की छटा देखते ही बन रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और केशवेदव मंदिर के आसपास भारी भीड़ सुबह से ही जमी है। भगवान के जन्मोत्सव के साक्षी होने की होड़ लोगों में है। ऐसे उल्लासपूर्ण वातावरण में बृज में खासकर मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण कन्हैया के जन्म की अष्टमी मन रही है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. विधयक ने किया सड़कों का शिलान्यास

  1. विधायक प्रदीप ने किया तीन सड़कों का शिलान्यास

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti