'गांधी विचार मंच' द्वारा बच्चों के लिए 'लड्डू वितरण' कार्यक्रम किया

मुंबई। मालाड(पूर्व) में श्री नूतन विद्या मंदिर हाई स्कूल में 'गांधी विचार मंच' द्वारा "स्वक्छता अभियान" को बढ़ावा देने हेतु स्कूल के बच्चों के लिए 'लड्डू वितरण' कार्यक्रम का आयोजन १६ जुलाई २०१५ को दोपहर में श्री नूतन विद्या मंदिर हाई स्कूल, कुरार विलेज,शिवजी नगर, मालाड (पूर्व), मुंबई में रक्खा था, जोकि सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

 

पिछले एक हफ्ते से सामाजिक संस्था 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता बच्चों को गांधीजी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "स्वक्छता अभियान" के बारे में बच्चों को बता रहे थे और उनको चॉकलेट, बिस्किट इत्यादि खाकर कचरे के डिब्बे में डालने के बारे में बता रहे थे और रोज़ उनको सफाई के फायदे बताते थे। जिसके कारण बच्चे कचरा अब कचरे के डिब्बे में डालने लगे। उन बच्चों को और प्रोत्साहित करने हेतु मनमोहन गुप्ता ने उनके लिए 'लड्डू वितरण' कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस पर 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता कहते है," "स्वक्छता अभियान" को बढ़ावा देना है तो स्कूल के बच्चों में आदत डालो और जब वे बड़े होगी तो वे कभी भी कचरे के डिब्बे में ही डालेंगे। और लोगों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराने पर ही वे सुधर सकते ना की उनसे दंड लगाकर "स्वक्छता अभियान" को बढ़ावा मिलेगा। सरकार को चाहिए कि जनता को जागरूक करे न की उनसे दंड वसूलकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाय। सरकार के इसे कमाने का साधन बना लिया है, जोकि गलत है। लोगों को सम्मान दे, पुरस्कार दे तब जाकर लोग दिल से इसे अपनाएंगे। "

इस अवसर पर 'नूतन विद्यामंदिर हाईस्कूल' के अध्यक्ष डॉ. रमेश गिरी,सेक्रेटरी सुधाकर वसंत पोयेकर, स्कूल के प्रिसिपल श्रीमती कुसुम सिंह, श्रीमती प्रमिता चौधरी, श्री एन.बी. गाजरें, आशा चौधरी और उनका पूरा स्टाफ उपस्थित था। और गांधी विचार मंच के जय प्रकाश पाण्डेय मनोज चौधरी,नीलम गुप्ता, ईश्वर सिंह इत्यादि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।    


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांपों के लिए भयमुक्त स्थान है श्री गरुड़ गोविन्द मंदिर

  1. श्री राम जननी व अदिति की अवतार ‘कौशल्या’ की दुर्लभ कहानी

  1. चुनाव हुए पूरे, अब श्री लंका से ‘कच्चतिवू’ वापस ले भारत...




Mediabharti