गोरी निखरी त्वचा पाने के लिए आजमाएं

गोरी निखरी त्वचा पाने के लिए आजमाएंत्वचा की रंगत निखारने तथा त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में सबसे बेहतर और भरोसेमंद घरेलू सौंदर्य प्रसाधन माने जाते हैं। उपलब्धता में सुलभ, इस्तेमाल में आसान तथा कम समय में तैयार होने वाले घरेलू सौंदर्य प्रसाधन साइड इफेक्ट से रहित भी होते हैं। यदि आप भी अपने सौंदर्य को लंबे समय तक जवां बनाना चाहते हैं तो घरेलू सौंदर्य प्रसाधन आपके लिए वरदान सिद्घ हो सकते हैं। एक चम्मच शहद, एक चम्मच ग्लिसरीन तथा दो चम्मच नींबू का रस लेकर इन तीनों चीजों को एक कटोरी में एकसाथ मिलाएं। यह पैक आपकी त्वचा की रंगत निखारने के लिए प्राकृतिक ब्लीच का कार्य करता है। एक कटोरी में एक बडा चम्मच मुलतानी मिट्टी का पावडर लें। अब इसमें समान मात्रा में चंदन पावडर मिलाकर इस मिश्रण को गुलाबजल मिलाकर पतला करें। यह पैक त्वचा में कसावट और चमक लाने के लिए बेहतरीन फेस पैक है। इसका प्रयोग तैलीय त्वचा वाले युवाओं के लिए लाभकारी होता है। एक टमाटर को पीसकर उसका गुदा एक कटोरी में निकाले। अब इसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर दोनों को अच्छे से मिक्स करें। यह पैक आपकी त्वचा की कुदरती चमक को बखूबी निखारता है।       

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ज्यादा गुस्सा आता है तो आजमाएं ये आसान उपाय…

  1. प्रदूषण के हो रहे हैं शिकार तो आजमाएं ये सात उपाय…

  1. लोगों के सामने बोलने में होती है हिचक तो आजमाएं ये उपाय…




Mediabharti