गौतम बौद्ध शिक्षा समिति का सामूहिक विवाह समारोह 26 अप्रैल को

मथुरा। गौतम बुद्ध शिक्षा सेवा समिति की एक बैठक अग्रवाल धर्मशाला होलीगेट पर बाबूलाल सागर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समिति द्वारा 26 अप्रैल को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर मन्थन किया गया। बैठक का संचालन ऋषि कुमार निमेष ने करते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्यातिथि रामकरन आर्य राज्यमंत्री उ0प्र0 होगे तथा बौद्ध रीति रिवाज के अनुसार भन्तों द्वारा कार्यक्रम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में सातवी बार भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर के 124वें जन्म दिवस के अवसर पर निर्धन, सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। उन्होंने सभी समाज सेवी व सहयोगियों से हरवार की तरह सहयोग की अपील की हैं। उन्होंने बताया कि उक्त विवाह समारोह हेतु 26 अप्रैल को प्रातः सात बजे तथागत भगवान गौतम बुद्व की रीति रिवाज से विवाह संस्कार कराया जायेगा। प्रातः 10 बजें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। उन्होंने इच्छुक अभिभावकों से संस्था के कार्यालय पर 22 अप्रेंल तक पंजीकरण कराये जाने का अनुरोध किया हैं। बैठक में जेपी भारती, राजपाल सिंह, धनीराम, प्रदीप सागर, बहादूर सिंह, प्रेम सिंह कर्दम, केदारी सिंह, वनबिहारी सिंह आदि उपस्थित थे|

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. दो निराश प्रेमियों की यूं बनी अमर प्रेम कहानी...




Mediabharti