छावनी क्षेत्र में बढाई गयी सुरक्षा व्यवस्था

छावनी क्षेत्र में बढाई गयी सुरक्षा व्यवस्थाडाॅग स्कवायड और सेना के जवान ले रहे हैं वाहनों की तलाशी

मथुरा । स्वतंत्रता दिवस को लेकर मथुरा छावनी के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गयी है। आसपास से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनकी चैकिंग की जा रही है। अगामी गणतंत्र दिवस व खुफिया एजेंसियों द्वारा आतंकी हमले के हाई अर्लट के चलते मथुरा छावनी की सुरक्षा व्यवस्था बढाने के साथ पूरे क्षेत्र में सघन गश्त की जा रही है। पूरे छावनी और सभी प्रवेश द्वारों पर गहन चैकिंग की जा रही है। शहर में रात के समय भी सैन्य कर्मी पुलिस के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर मोबाइल चेक पोस्ट लगा रहे है। सेना द्वारा सशस्त्र गश्त बढा दिया गया है तथा स्कूल, बाजार आदि जगहों पर प्रशिक्षण अभ्यास किया जा रहा है। किसी भी घटना से निपटने के लिए सेना हाईटेक उपकरणों व साजो समान का प्रयोग कर रही है। छावनी में भारी हथियार बन्द वाहनों की उपस्थिति व सभी प्रवेश मार्गो पर डाग स्वाड की तैनाती की है। छावनी के सभी प्रवेश द्वारों तथा चारों तरफ अन्य स्थानों पर उच्च तीव्रता की लाइट की व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ब्रिगेडियर, एसबीके सिंह, स्टेशन कमांडर ने व्यक्तिगत रूप से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. शिंगणापुर के शनि करते हैं शहर की रक्षा, नहीं होती हैं चोरियां

  1. अक्षम नेताओं, नौकरशाहों के चलते आगरा की औद्योगिक भूमि बनी बंजर

  1. इस चमत्कारी मंदिर में भक्तों का इलाज करते हैं हनुमान…!




Mediabharti