जन्माष्टमी के भण्डारों में टैक्स लगाने का कड़ा विरोध

सभासदों ने फूंका पुतला स युवक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन 

इंटक ने की चेयरमैन की निंदा स जनमानस में चेयरमैन के प्रति भारी नाराजगी

मथुरा। जन्माष्टमी पर शहर में लगने वाले भण्डारों को लेकर नगर पालिका द्वारा टैकस लगाये जाने का चंहुओर विरोध किया जा रहा है। आज होलीगेट चैराहे पर नगर पालिका चेयरमैन का पुतला दहन किया गया। समाजवादी पार्टी के नामित सभासद राजेश कुमार कण्डेरे, देवकीनंदन कश्यप, मौ. जाहिद चीना, सभासद राजेश यादव, भूरा शेख पूर्व सभासद दिनेश आनंद पापे आदि ने आज होलीगेट पर चेयरमैन मनीषा गुप्ता का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि बिना बोर्ड को विश्वास में लिये यह प्रसाद पर टैक्स सरकारी संस्था द्वारा अपनी शक्तियों का दुरूपयोग है जो कि अपराध की श्रेणी में आता है। यदि भाजपा द्वारा ये टैक्स लिया गया तेा हम इसका विरोध करेंगे। युवक कांग्रेस ने आज जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर अपनी भावनायें अवगत करते बताया कि जन्माष्टमी जैसे पर्व पर धार्मिक भण्डारे नगर पालिका द्वारा 2100 रूपये का टैक्स देकर लगाने की घोषणा जनविरोधी है। यह कृष्णभक्तों की भावनाओं के विपरीत है। इस प्रकार की वसूली इससे पहले कभी नहीं हुयी। नगर पालिका के इस निर्णय से मथुरा की धर्मपे्रमी जनता की भावनायें आहत हो रही हैं। केवल सफाई के नाम पर टैक्स वसूलना कैसे उचित है? क्योंकि सभी धार्मिक आयोजनों में होने वाली गंदगी को नगर पालिका के कर्मचारी साफ करते हैं तो जन्माष्टमी की गंदगी साफ करने के लिये 2100 रूपया नगर पालिका लेगी, चेयरमैन का यह कदम जनविरोधी और हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पंहुचाने वाला है। ऐसे में जब वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं। ज्ञापन देने वालों मंे युवक कांग्रेस अध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्दम, बिहारी लाल, दीपक वर्मा, करनवीर, कृष्णवीर, कौशल तौमर, विवेक चतुर्वेदी, अभिषेक शर्मा, सचिन मिश्रा आदि मौजूद थे। वहीं इण्टक के जिलाध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने नगर पालिकाध्यक्ष पर जन्माष्टमी के भण्डारे के नाम पर 2100 रूपये की रसीद कटवाने की घोर निंदा की है। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. यहां प्रकृति प्रतिदिन बूंद-बूंद करती है भगवान शिव का अभिषेक...

  1. निर्मल वर्मा की कहानियों में है आधुनिकता का बोध

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य




Mediabharti