मथुरा। जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला ने वृन्दावन के रूकमणी विहार मल्टीलेविल पार्किंग, साइकिल ट्रैक, प्रेम मन्दिर के सामने सड़क चैडीकरण व साइकिल ट्रैक आदि कार्यों का निरीक्षण करते हुए पायी गयी कमियों का गुणवत्तापरक निराकरण कराके कार्य पूर्ण शीध्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी विगत दिनों मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के साथ वृन्दावन के इन कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने रूकमणी बिहार मल्टीलेविल पार्किंग के निर्माण में बेसमन्ट, भूतल, प्रथम तल व द्वितीय तल के चल रहे कार्य में 612 कार्य पार्किंग के प्रावधानानुसार स्थल पर बेसमेन्ट, भूतल व प्रथम तल के स्ट्रक्चर के पूर्ण कार्य तथा द्वितीय तल पर 50 प्रतिशत भाग में शेष स्लैब कार्य सहित फायर फाइटिंग व फिनिशिंग कार्य शेष पाया और निरीक्षण के दौरान छत की बीम के कुछ भाग में फिनिशिंग कार्य असंतोषजनक देख कमियों को गुणवत्तापूर्वक निराकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि योजना को निर्धातिर लक्ष्य के अन्तर्गत समस्त सुविधाओं सहित पूर्ण कर जनसामान्य के उपयोग हेतु प्रारम्भ किया जा सके।
उन्होंने रूकमणी बिहार आवासीय योजना के साइकिल ट्रैक की कमियों पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभिंयता के सुझाव अनुसार ज्वाइन्ट की कटिंग पूर्ण गहराई में कराये जाने के साथ कमियों का निराकरण कर गुणवत्तापूर्वक कार्य किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही प्रेम मन्दिर के सामने सडक चैडीकरण एवं साइकिल ट्रैक कार्य को देख सड़क के केम्बर कार्य मानक के अनुसार जल निकासी का लेविल ध्यान रखते हुए पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
भ्रमण के दौरान प्राधिकरण के सचिव, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आदि अधिकारी भी उपस्थित रहे।






Related Items
वृंदावन के सुनरख से है ऋषि सौभरि का खास रिश्ता
वृंदावन की कुंज गलियां कर रही हैं कृष्ण का इंतजार
दिशाहीन विकास ने वृंदावन को किया विकृत