दीवार काट कर दुकान से लाखों की चोरी

दीवार काट कर दुकान से लाखों की चोरीमथुरा। रिफाइनरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टाउनशिप चैराहे की एक दुकान की दीवार काट कर बीतीरात अज्ञात लोग लाखों रुपये कीमत का सामान चुरा ले गये।

टाउनशिप चैराहा स्थित सुपर कार बास की दुकान की दीवार काट कर बीतीरात अज्ञात लोग लाखों रुपये मूल्य के जनरेटर, ओल्टीनेटर, एलसीडी, आदि सामान चुरा ले गये। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब दुकान स्वामी गोरव कुमार ने दुकान की दीवार कटी देखी। बडी संख्या में आसपास के दुकानदारों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर होने के वाद भी यह दुसाहसिक वारदात पुलिस के लिये उस समय बड़ी चुनौती है जब हालही में नये थाना प्रभारी ने कार्यभार ग्रहण किया है। दुकान दारों में गुस्सा इस बात को लेकर भी था कि घटना की सूचना दिये जाने के कई घन्टे वाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. एक छोटी सी दुकान तक ऐसे पहुंची बदलाव की हवा...

  1. मोबाइल दुकान से चोरी

  1. नायर-अश्विन की जोडी बनी दीवार




Mediabharti