प्रेम प्रसंग के चलते माँ बाॅप ने ही कर दी बेटी की हत्या

मथुरा। थाना कोसी क्षेत्र के मौहल्ला लाला राम में विगत दिवस सदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत के मामलें में पुलिस ने पडोसियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया तो मामला हत्या का निकला। जिस पर पुलिस ने परिजनों से कड़ाई से की गई पुछताछ में परिजनों ने युवती की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्यारे दम्पत्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना कोसी क्षेत्र के लालाराम पेंच निवासी राकेश शर्मा की पुत्री की सोमवार को सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिस पर मौहल्लें के ही कैलाश चन्द्र पुत्र परसादी लाल ने पुलिस को सूचना दी की राकेश पुत्री की मौत नहीं हुूई बल्कि उसकी हत्या हुई हैं। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  युवती की हत्या नशीला पदार्थ खिलाने के बाद गला दवा कर होना पाया गया। जिस पर पुलिस ने युवती के पिता राकेश शर्मा पुत्र तेजपाल शर्मा व उसकी पत्नी श्रीमती चन्द्रा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ की तो दम्पत्ति ने अपनी पुत्री की नीद की गोली खिलाने के बाद बेहोशी की हालत में गला दवाकर करना स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री का उसके घर में किराये पर रह रही गुड्डी के भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते वह एक बार घर से भी भाग कर शादी करने का प्रयास किया लेकिन परिजन उसें बहला फुसला कर तथा शादी का रजामन्दी का झांसा देकर घर ले आये और उसके बाद उसें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी माॅ बाप को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं। घटना को लेकर मौहल्लें में तरह तरह की चर्चाए व्याप्त हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. दहेज हत्या निजी त्रासदी नहीं, खुला सामाजिक जुर्म है...

  1. दो निराश प्रेमियों की यूं बनी अमर प्रेम कहानी...

  1. दिव्य मानवीय संबंधों के लिए एक रूपक है राधा-कृष्ण का प्रेम




Mediabharti