मथुरा। वृन्दावन कोतवाली अंतर्गत पानीघाट क्षेत्र से उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने हरी किशन पुत्र श्याम निवासी पानीगांव जमुनापार और उसके साथी को मुकेश निवासी नगला फारूख को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बाइक संख्या यूपी 80 3760 अपाचे, हीरो होण्डा संख्या एचआर 29 7849, यामाहा एचआर 26 3307, एस्टीम कार संख्या डीएल 5एस 4590 बरामद हुयी हैं। इस संबंध में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया हरीकिशन वृन्दावन के रामकिशन मिशन कारे बाबू अस्पताल के पास खड़ी बाइकों को चोरी करता था और मुकेश इनके पार्टस निकालकर बाजार में सप्लाई करता था। पुलिस ने दोनों को चोरी की गाड़ियों सहित गिरफ्तार किया है।






Related Items
खून, रिश्वत और नाइंसाफी के दलदल में फंसी है भारत की पुलिस व्यवस्था!
वृंदावन के सुनरख से है ऋषि सौभरि का खास रिश्ता
‘असुरक्षित वातावरण’ और ‘औपनिवेशिक पुलिस’ है मानवाधिकारों के लिए खतरा