बैंक के गेट पर शव रख ग्रामीणों ने लगाया जाम

बैंक के गेट पर शव रख ग्रामीणों ने लगाया जाम बैंककर्मियों की हटधर्मिता के चलते लाइन में लगे युवक की मौत 

विधायक और रालोद नेता के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन मुआवजे पर हुआ सहमत 

गोवर्धन। बैंक में पैसा लोने गये युवक की लाइन में खडे होकर गिरने से मौत, बैक कर्मियों ने मानवता की तार तार। जहां देश में नोटबंदी के बाद देश की सभी बैको में लाईनें लगी है। कहीं लोग लाइनों में बेहोश होकर गिर रहे है तो कही गिरकर मौत के घाट उतर रहे है। लेकिन केन्द सरकार और बैक कर्मीयों की हटधर्मिता के चलते अभी भी बैकांे में लाइनें लगी हुई है। आज शुक्रवार दोपहर सैन्ट्रल बैक गोवर्धन में भगोसा निवासी उमांशंकर पुत्र कुन्दन उम्र करीब चालीस वर्ष अपने लडके की बीमारी के चलते बैक से दो हजार निकालने के लिए चार दिन से बैक जा रहा था। लेकिन हर दिन बैक में पैसा न होने की वजह से वापस लौटना पड रहा था जब शुक्रवार दोपहर उसने सुना कि बैक में पैसा आ गया है वह बैक में पैसा लेने के लिए लाइन में लग गया और मैनेजन द्वारा पैसा न बाटने की बात कह मना करने पर उमा शंकर बेहोश होकर बैक में गिर पडा वही उसकी मोत हो गयी। उसका भाई भूदेव अपने भाई को लोगो की मदद से प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गया यहां उसे म्रत घोषित कर दिया उमा शंकर की मोत की खवर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी परिजन और ग्रामीणों ने उमा शंकर के शव  को बैक के गेट पर रख दिया और डीग अडडा पर रोड जाम कर दिया देखते ही देखते हजारो की संख्या मो लोग एकत्रित हो गये । बैक में पैसा लेने आये एक युवक की मौत की खबर सुनकार राष्ट्र्रीय लोकदल के नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह बंैक पर पहुचे जहां बैक मेंनेजर को गिरिफ्तार करने व उसके खिलाफ एफआईआर करने की मांग करने की मांग पर अडे रहे वही घन्टों तक चले जाम के बाद पुलिस प्रसाशन से कुवर नरेन्द सिह की कईवार झड़प हुई लेकिन पुलिस प्रशासन कुछ भी सुनने को तैयार नही था। वहीं देखते-देखते जनपद के करीब आधा दर्जन थानों का फोर्स व पीएससी मौके पर पहुंच गयी। कई बार कंुवर नरेन्द्र सिंह ने बैंक मैनेजर को गिरफ्तार करने को कहा तथा बैंक का ताला भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस प्रशासन के कान पर जंू तक नहीं रैगी देखते देखते गोवर्धन क्षेत्र के विधायक राजकुमार रावत भी मोके पर पहुंच गये। उसके बाद उप जिलाधिकारी से वार्ता की गयी तो उन्होंने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोश से मुआबजा दिलाने आश्वासन दिया लेकिन कुंवर नरेन्द्र सिंह मैनेजर के खिलाफ कार्यवाही करने की बात पर अडे रहे। जब पुलिस को बात नही बनती दिखी तो पुलिस ने कुछ ग्रामीणों अपने गुड फेत में लेकर डैड बाडी को उठाकर गाडी में डाल दिया और इसके लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी हुआ वही कुंवर नरेन्द्र सिंह से पुलिस की काफी झड़पै हुई और वहीं एक दरोगा से तो काफी तेज कहासुनी हो गयी। उसके बाद पुलिस लोकदल नेता के खिलाफ आक्रोश में दिखी उप जिलाधिकारी एमपी सिंह द्वारा की गयी घोषणा को बदल दिया गया। मुख्यमंत्री राहत कोष को लिखने के लिए कहा पहले पांच लाख रूपये और एक एकड जमीन की घोषणा की थी। बैंक की लाइन में लगे युवक की मौत के बाद जहां लोगो की सिम्पैथी थी। तो वही राजनैतिक लोग अपनी अपनी रोटी सेक रहे थे। उमाशंकर की पत्नी व बेटी बंैक गेट पर अपने पिता को गोद में रखकर विलाप कर रही थी वही पुलिस ने ग्रामीणें की मदद से जबर्दस्ती हटाकर लाश को पुलिस ने आपनी गाडी में डाल कर ले गयी। हाथों से लाश छीन कर ले जाने के बाद उमाशंकर की पत्नी आशा भी बेहोश हो गयी लेकिन पुलिस लोकदल नेता से उलझती रही। वहीं सैन्ट्रल बैंक शाखा के प्रबंधक लाखन सिंह ने बताया कि उमांशंकर पैसा लेने आया था लेकिन कुर्सी पर बैठे बैठे गिर गया उसका भाई उसे लेकर चला गया था हमें उसके मरने की जानकारी नही थी और बैक में कैश भी करीब तीन बजे आया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक डीएन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच करके कार्यवाही की जा रही है। तथा परिजनों की सहमती पर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। किसी प्रकार का भी पुलिस द्वारा कोई बल पूर्वक कोई कार्य किया गया है। नही उनके परिजन व ग्रामीण शिकायत के लिए थाने आये है।  

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. विश्व बैंक ने भारत के लिए 6.7 फीसदी वृद्धि का लगाया अनुमान

  1. ऐसे खुलवाएं 'जीरो बैलेंस' बुनियादी बचत बैंक जमा खाता

  1. बैंक धोखाधड़ी के मामलों में होने वाली है कड़ी कार्रवाई




Mediabharti