भाजपाईयों ने कोतवाली घेराव को बनाई रणनीति

भाजपा कार्यालय में रणनीति तैयार करते भाजपाई मथुरा। होलीगेट मंडल की बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर हुयी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ धरने के सम्बन्ध में योजना रचना तैयार की। बैठक में पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग ने सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलते कहा कि आज सारा प्रदेश अपराधिक घटनाओं से परेशान है। इन घटनाओं के विरोध में पूरे प्रदेश के अन्दर भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक थाने पर घटना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम 14 जुलाई का ज्ञापन देंगे। मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को आवाहन करते कहा कि मंडल की प्रत्येक बूथ से बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आम जनमानस में थाना घेराव के काय्र्रक्रम में सहभागिता करेगा। बैठक में विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, देवेन्द्र शर्मा, मदनमोहन श्रीवास्तव, लकी कमल, सिद्धार्थ लोधी, संजय शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, हरिओम शर्मा, मीरा मित्तल, संगीता खन्ना, विजय शर्मा, विपुल पारीक, दीपेन्द्र चतुर्वेदी, राजू यादव, सुमित शर्मा, सचिन चतुर्वेदी, पंकज गर्ग, महेश चतुर्वेदी, मुरारी शर्मा, किशन चतुर्वेदी, चन्द्र प्रकाश, सुरेन्द्र चतुर्वेदी, दीपक वर्मा, आदित्य कनौजिया, लोकेश अग्रवाल, कृष्णमणि सूवेदार, नानकचन्द्र महावर, प्रताप महावर, महेश चतुर्वेदी, संजय वर्मा मंयक, कंुजबिहारी चतुर्वेदी, विष्णुदास अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह, हेमन्त, कपिल पटेल, गणेश कुमार, गोविन्द सिंह, प्रेमचन्द्र गोला, गौरव मित्तल, नागेन्द्र आदि उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक

  1. कांग्रेस में मिसफिट और भाजपा में असहज हैं शशि थरूर

  1. क्या भाजपा तलाशेगी नरेंद्र मोदी का विकल्प?




Mediabharti