महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

हरियाली तीज को लेकर आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण करतीं अग्रसेन महिला मानव सेवा मण्डल की बहिनें।

अग्रसेन मानव सेवा मण्डल की बहिनों द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन होटल हीरा इन्विटेशन में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण कर किया गया। अग्रसेन मानव सेवा मण्डल के पदाधिकारियों और बहिनों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। सर्वप्रथम राधा-कृष्ण भगवान की प्रतिमा पर दीप जलाने के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है। कई दिनों से महिला मण्डल द्वारा तीज महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं मंे भारी उत्साह था। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिला शक्ति ने बढ चढकर हिस्सा लिया। महिलाओं ने कहा कि हरियाली तीज का महत्व तभी है जब हम सभी बहिनें एक-एक वृक्ष लगाकर हरियाली स्थापित करें। जहां हरियाली होगी वहीं खुशहाली होगी। इस मूल मंत्र के साथ बहिनों ने वृक्षारोपण किया। श्रावण मास के उत्साह को देखते हुए महिला सदस्यों ने मल्हार गायन एवम नृत्य की धूमधाम से प्रस्तुति की। मण्डल अध्यक्ष ममता बिन्दल ने इस अवसर पर कहा कि हमारी बहिनों ने वृक्ष लगाकर और हरी-हरी साडि़यां पहनकर हरियाली बचाने का संदेश जनमानस को दिया है। क्योंकि जहां हरियाली होगी वहीं खुशहाली मिल पायेगी। कार्यक्रम का संचालन सुनीता सिंघल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजक दुर्गेश देवी, गीता देवी, राजेश्वरी थीं। कार्यक्रम में लक्ष्मी गुप्ता, आशा अग्रवाल, रूक्मणि, महिमा, गायत्री, ऊषा, नीता गर्ग, सुषमा, ज्योति, तृप्ति, रश्मि, आकांक्षी आदि महिला सदस्यों ने भाग लिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. नवरात्रि के नौ दिनों में नौ शक्तियों की महिमा

  1. भगवान शिव की महिमा और सावन का महीना...

  1. गुरु की महिमा और बृज में मुड़िया पूनौ की धूम




Mediabharti