किसानो के हित में आंदोलन का ऐलान, एक माह में मृतको को विशेष सहायता
बर्बाद फसल का मुआवजा न मिलने पर करेगें जिला मुख्यालय का काम ठप्प
डेरा डालो-घेरा डालो धरना देने की चेतावनी
किसानों की बर्बादी के दौर में मथुरा महोत्सव के सवाल पर बगलें झांकने लगे भाजपाई
भाजपा के जिला कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण करते रालोद के चै0 चेतन मलिक एवं भाजपा पदाधिकारीगण
मथुरा। भाजपा ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार किसानों के हित में निर्णयाक आंदोलन का ऐलान किया है। इस अवसर पर किसान नेता व् पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक ने अपने किसान साथियो के साथ राष्ट्रीय लोकदल छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डी पी गोयल ने पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह पूर्व विधायक द्वय प्रणपाल सिंह, अजय पोइया रविन्द्र पाण्डेय देवेन्द्र शर्मा रामकिशन पाठक डीएन गौतम केपी सिंह गजेन्द्र सिंह विनोद चोधरी रोहिताश नितिन, माधव पुलकित आदि भाजपा नेताओ की उपस्थिति में चेतन मलिक व् उसके साथ सैकड़ो किसान व लोकदल कार्यकर्ताओ को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई भाजपा में शामिल लोगो में कई प्रधान व् क्षेत्र पंचायत सदस्य भी शामिल है इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डीपी गोयल ने नवागत नेता व् कार्यकर्ताओ का भाजपा में स्वागत के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि सभी लोगो को यहाँ परिवार भाव से कार्य करते हुए सकून मिलेगा जो की मोदी जी के मिशन सबका साथ सबका विकास के लिए मिल का पत्थर सावित होगा और भूमि अधिग्रहण बिल पर किसानो की भ्रान्ति दूर करने में सहायता मिलेगी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मालिक ने कहा कि वह मोदी की नीतियों राष्ट्रवादी सोच व् भाजपा की लोकतान्त्रिक व्यवस्था से प्रभावित होकर स्वतः भाजपा में शामिल हुआ है भाजपा नेताओ ने अपने परिवार में सहर्ष स्वीकार किया इसका में आभारी है और जीवन भर किसान हितो में भाजपा बैनर तले काम करते हुए गौरवान्वित होंगा और शिग्रह ही भूमि अधिग्रहण विल की विशेषताओ को किसानो के बीच किसान पंचायतो के माध्यम से ले जाकर जन सम्पर्क अभियान चलाऊँगा। पत्रकार वार्ता में जब पत्रकारों ने भाजपा नेताओं से पूछा कि भाजपा द्वारा ऐसे मौके पर ब्रज महोत्सव कराया जा रहा जब जनपद का किसान फसल बबार्द होने के कारण आये दिन सदमें से मर रहा क्या यह उचित है। इस प्रश्न पर भाजपा नेता एक दूसरे की वगलें झाकतें नजर आ रहे थे। इस अवसर पर चै0 रामवीर सिंह उमरी सोनू सिह बहादुर सिंह पंकज मालिक हुकम सिंह तोष नरायन दास प्रधान कुम्हरिया राधेश्याम सूरजभान प्रधान हकीमपुर ओमप्रकाश मोरा राजेन्द्र गुर्जर रोतन सिंह विजय सिंह, नरायन शर्मा भदाल बदन सिंह कारन सिंह पूरण धर्मवीर योगेश कमल फोजी बोलराम अमर सिंघ नेता दुर्गा प्रधान दिगम्बर सिंह वेदपाल चैधरी चन्दपाल आदि सैकड़ो किसान व् लोकदल कार्यकर्ता शामिल थे।






Related Items
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
कांग्रेस में मिसफिट और भाजपा में असहज हैं शशि थरूर
क्या भाजपा तलाशेगी नरेंद्र मोदी का विकल्प?