यमुना रक्षक दल द्वारा ग्राम सैनवा में कुण्ड की हुई सफाई एवं मनाया गया ब्रज महोत्सव

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में तथा यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव के अन्तर्गत आज दिनांक 24 अगस्त को चैमुहां ब्लाॅक के ग्राम सैनवा में ब्रज महोत्सव मनाया गया। ब्रज महोत्सव के उपरान्त यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने ग्रामवासियों के सहयोग से सैनवा गाँव के श्याम कुण्ड की सफाई की। यह कुण्ड गाँव का सबसे प्राचीन व कृष्णकालीन कुण्ड माना जाता है जबकि इस कुण्ड में ढेर सारा मलवा, कीचड़, जलकुंभी इत्यादि जमा हुआ था। सफाई के दौरान यह सभी हटाये गये। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि कुण्ड-सरोवर ब्रज की धरोहर है। ब्रज में कुण्ड-सरोवर एवं यमुना का विशेष महत्व रहा है। इन सब के बिना ब्रज अधूरा है। कुण्ड-सरोवर का जल यदि स्वच्छ रहेगा तभी ब्रज में खारे पानी की समस्या दूर हो सकती है। ब्रज में जल की समस्या सबसे अधिक है। ब्रज में अधिकतर जगह खारा पानी व दूषित पानी है। जिसके पीने से लोग अनेकों बीमारियों से ग्रसित हो रहें है। उन्होने कहा कि हमें इन सभी को बचाना है। यह हमारी जीवनदायनी है। यमुना, कुण्ड-सरोवर व गाय इन्ही से ब्रज की पहचान है। हमें यह पहचान वापस लाना है। ब्रज का प्राचीन स्वरूप वापस लाना है। इस दौरान सभी ने कुण्ड की सफाई एवं उसके बचाव का संकल्प लिया। साथ ही ग्राम सैनवा से 25 नवयुवकों की टीम तैयार की गई। जो ग्राम सुधार-ग्राम विकास व आदर्श गाँव बनाने में कार्य करेगी।

इस अवसर पर चेतना बोध मिशन प्रभारी स्वामी रामानन्द जी, समाजसेवी पं0 उदयन शर्मा, कल्याण दास बाबा, लाल बाबा, कन्हैया लाल शर्मा, राजेश पहलवान, प्रेमचन्द्र, भगवत दयाल, गौरी शंकर शर्मा, तुलाराम शर्मा, गिरधार शर्मा, बाबूराम शर्मा, नानक चन्द्र, उमेश कुमार, महेश चन्द्र, मोहन लाल शर्मा, किशोरी लाल, दुर्गा पंडित, केशव दुबे, दिनेश कुमार गोपाल पुजारी आदि ग्रामवासी उपिस्थत थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. इसलिए याद रखे जाएंगे अनंत कुमार




Mediabharti