राजनैतिक रोटियां सेंकने की बात पर गर्माये भाजपा सांसद

 भाजपा के छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को जवाहर बाग में न जाने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के सांसदों का छह सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल आज जवाहरबाग प्रकरण की पूरी जानकारी करने के लिये पंहुचा लेकिन जवाहरबाग के मुख्य द्वार पर पुलिस प्रशासन ने जब उन्हें रोका तो आपस में काफी जद्दोजहद हुयी। यहां तक कि पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह कह दिया कि आप मरे हुये लोगों पर राजनैतिक रोटियां सेंकने के लिये आये हैं। इस पर सांसद प्रतिनिधिमण्डल के लोग उग्र हो गये और उन्होंने कहा कि आज से ढाई साल पहले प्रशासन द्वारा इन लोगों को यहां से क्यों नहीं निकाला? आज जब एक सम्मानित प्रतिनिधि मण्डल यहां जाने के लिये आया है तो पुलिसबल द्वारा उसे रोका जा रहा है। प्रतिनिधि मण्डल में आये भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के पुत्र और एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि जवाहरबाग प्रकरण की निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिये। हम केवल सौ कदम तक ही अंदर जाना चाहते थे जिससे वस्तु स्थिति हमारे सामने आ सके लेकिन प्रशासन न जाने क्यों हमें वहां जाने से रोक रहा है। सांसदों के प्रतिनिधिमण्डल में राजेश दिवाकर, राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक मनीष सिसौदिया, राजवीर सिंह, वीएल वर्मा ब्रजप्रांत अध्यक्ष, धर्मपाल सिंह विधायक शामिल थे। मथुरा से पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक प्रणतपाल, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, अजय पोईया आदि भी प्रतिनिधिमण्डल के साथ थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक

  1. कांग्रेस में मिसफिट और भाजपा में असहज हैं शशि थरूर

  1. क्या भाजपा तलाशेगी नरेंद्र मोदी का विकल्प?




Mediabharti