संगोष्ठी में पत्रकारों का स्वागत करते पूरन कौशिक
गोवर्धन। कस्वा के रमणरेती आश्रम में सोमवार को पत्रकार दिवस पर पत्रकार संगोष्ठी राधाकृष्ण सेवा समिति द्वारा आयोजित की गई। पत्रकार संगोष्ठी की अध्यक्षता हरीओम बाबा एवं मंच संचालन पूरन कौशिक ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ हरिओम बाबा एवं कल्याणं करोति के सचिव सुनील शर्मा ने गिरिाराज प्रभु के चित्र पट पर माल्यार्पण कर किया गया। तदुपरान्त संगोष्ठी के मंच से तमाम राजनैतिक दलों के नेताओं ने कहा कि संविधान में पत्रकार को लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ माना गया है और पत्रकारिता देश का वो चैथा स्तम्भ है जो केन्द्र ब राज्यों सहित अन्य छोटे से छोटे स्थानों पर होने बाले कार्यक्रम एवं देश में होने बाले भ्रष्टाचार को देश में लाखों करोडों की जनता के सामने दिखाता है। पत्रकार कर्म और निष्ठा से कार्य करे तो देश को भ्रष्टाचार मुक्त करा सकते है। लेकिन आज कल के कुछ पत्रकार भी कर्मनिष्ठा को छोड बडी बडी खवरों को दवा देते है। जिससे जनता का विस्वास भी पत्रिकारिता से उठने लगा है। कलम के माध्यम से पत्रकार शासन प्रशासन का मार्ग दर्शन भी कराता है। इस कार्यक्रम में कल्याणं करोति के सचिव सुनील कुमार शर्मा, दाऊदयाल शर्मा, पंकज सौनी, गिरधारी सैठी, मदन प्रधान मोहन श्याम, दीपक शर्मा, राजेन्द्र निबोरी रामजीलाल गौरव मुकेश महादेव पाण्डेय पवन लालाजी पमोद कुमार ओमप्रकाश शशि आदि उपस्थित थे।






Related Items
महादेव के दर्शन मात्र से ही यहां मिलती है सभी पापों से मुक्ति...
सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन
अचलेश्वर महादेव मंदिर में छुपे हैं कई रहस्य