विप्रा ने ध्वस्त कराया अवैध निर्माण

मथुरा वृंदावन प्राधिकरण की टीम द्वारा बुलडोजर चलाकर काम्पलैक्स को ध्वस्त कराते हुए  मथुरा। वृंदावन क्षेत्र में बन रहे एक काॅम्पलैक्स को आज मथुरा वृंदावन प्राधिकरण की टीम ने कोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्त कर दिया। यह निर्माण अवैध चल रहा था, जिसकी शिकायत प्राधिकरण को निरंतर मिल रही थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वृन्दावन अटल्ला चुंगी क्षेत्र स्थित एक व्यवसायिक कम्पलैक्स जो कि अवैध निर्माण में आता है, हाईकोर्ट के आदेश दिए जाने के बाद भी निरंतर निर्माण जारी होने की सूचना पर मंगलवार मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर लेकर अटल्ला चुंगी पहुंच गई। अवैध निर्माण के अंतर्गत यहां कई दुकानें भी बनाई गई थी, जिन्हें एमवीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। निर्माण अवैध था जिसको लेकर हाई कोर्ट द्वारा आदेश भी दिया गया था। आज उसे ध्वस्त कर दिया गया। बताया गया कि यह सोनू ठाकुर द्वारा बनवाया जा रहा था। निर्माण अवैध होने के कारण इस पर कार्यवाही हुई है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. वृंदावन के सुनरख से है ऋषि सौभरि का खास रिश्ता

  1. वृंदावन की कुंज गलियां कर रही हैं कृष्ण का इंतजार

  1. दिशाहीन विकास ने वृंदावन को किया विकृत




Mediabharti