अस्ताना । भारत की महिला मुक्केबाज सोनिया लाथेर ने गुरुवार को महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए रजत पदक सुनिश्चित किया। सोनिया ने कजाखिस्तान की एझान खोजावेकोवा को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सोनिया मुकाबले में पूरी तरह अपनी विपक्षी पर हावी रहीं।
सोनिया जिस वर्ग में खेलती हैं वह ओलम्पिक का हिस्सा नहीं है। ओलम्पिक में सिर्फ 51 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, और 75 किलोग्राम वर्ग में ही मुकाबले खेले जाते हैं। इससे पहले, इस चैम्पियनशिप में भारत की एम.सी मैरीकॉम, एल.सरिता देवी और पूजा रानी ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही थीं।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
एक छोटी सी दुकान तक ऐसे पहुंची बदलाव की हवा...
गुरु दत्त की विरासत संग पुणे में होगा विश्व सिनेमा का संगम
विश्व बैंक ने भारत के लिए 6.7 फीसदी वृद्धि का लगाया अनुमान