स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर पालिकाध्यक्ष ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
वृन्दावन। बृज के होली महोत्सव एवं रंगजी के रथ के मेले के बाद पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने सफाई व्यवस्था को दुरूस्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों की एक बैठक कैंप कार्यालय पर ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी भरे लहजे में पर्व के बाद नगर को साफ सुथरा बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। कैंप कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने अधिकारियों से सफाई कर्मचारियों के रूट की जानकारी प्राप्त की और विभिन्न वार्डों से आ रही शिकायतों की समीक्षा की। इसके बाद सफाई निरीक्षक अवधेश यादव, लिपिक राजकुमार और सफाई नायकों को संबोधित करते हुए कहा कि वृन्दावन नगर एक धार्मिक नगरी है, जिसमें देश विदेशों से भी भक्त आए हुए हैं, जो प्रतिदिन प्रातः काल यमुना स्नान एवं वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा कर मंदिरों के दर्शन करते हैं। इसके लिए श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर सुविधा प्रदान कराना पालिका का दायित्व है। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने स्वास्थ्य विभाग से विशेष सफाई अभियान शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि नगर के प्रमुख मार्गों, उपमार्गों एवं सप्त देवालयों के आसपास एवं उनको जाने वाले मार्गों की विशेष सफाई करायी जाए और चूने का छिड़काव किया जाए। प्रतिदिन परिक्रमा देने वाले भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए परिक्रमा मार्ग एवं घाटों की सपफाई करायी जाए। कंटेनरों के आसपास कूड़ा किसी भी स्थिति नहीं मिलना चाहिए। इसके अलावा डलाबघर की ढंग से सफाई की जाए। नगर में लगे कूडे के ढेरों को प्राथमिकता के आधार पर वहां से कूडा उठवाया जाये। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो भी स्थानों पर उन्होंने सफाई के निर्देश दिए हैं, वह स्वयं जाकर उनका निरीक्षण करेंगे। अगर किसी भी स्थान पर गंदगी मिलती है, तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य लिपिक राजकुमार, सफाई नायक धर्मेंद्र कुमार, मुकेश, राजू द्वितीय, धर्मेश, अनिल, राजू प्रथम, जिमी, सीवर सफाई नायक दुर्गा आदि उपस्थित थे।






Related Items
'सूबेदार' में 'तेजाब' के 'मुन्ना 'की याद दिलाते हैं अनिल कपूर
महज ‘अभिनेता’ नहीं, धर्मेंद्र एक ‘जश्न’ थे...!
भारत में प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी की कहानी...