समान आचार संहिता को लेकर हिजाम का धरना

समान आचार संहिता को लेकर हिजाम का धरनाडीएम खुलवा रहे हैं होलीगेट का जाम

ऐसी है जनपद की कानून व्यवस्था के रखवालों की कार्यवाही

एसएसपी वाहनों की चैकिंग तो डीएम जाम खुलवाने में व्यस्तः लक्ष्मी

मथुरा। आज हिन्दू जागरण मंच ने देश में समान नागरिक संहिता व समान जनसंख्या निति लागू किये जाने को लेकर एसएसपी आवास के सामने धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पार्टी के जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने इस अवसर पर बोलते कहा कि हिन्दू देश में समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए वहीं समान जनसंख्यानीति लागू होनी चाहिए जिस प्रकार से मुस्लिम समाज की आबादी बढ़ रही हैं। यह चिन्ता की बात है। 

पूर्व मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण ने कहा कि जनपद के पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जाम खुलवाने और दुपहिया वाहनों की चैकिंग में लग रहे हैं जबकि अपरासधियों की चैकिंग से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। जिलाधिकारी होलीगेट चैराहे पर जाम खुलवाने मंे लगे हैं तो पुलिस कप्तान शहर में दुपहिया और चैपहिया वाहनों की चैकिंग कर चालकों के ड्राइविंग लाइसैंस देखने में व्यस्त हैं। जिले के वरिष्ठ अधकारियों को अगर चैकिंग करनी ही है तो वे जनपद के ही विशंभरा, हाथिया और दौसेरस गांव में जाकर चैकिंग करें। इन गांवों में जब पुलिस किसी को पकड़ने जाती है तो पुलिस पर ही हमला कर दिया जाता है। यहां शहीद होने वाला पुलिसकर्मी भी अपना ही होता है। पूर्व मंत्री ने कहा कि जनपद में अगर हम बहुसंख्यक नहीं हों तो ये तीनों गांव पूरे जनपद का अकेले ही मुकाबला करने को तैयार हैं। हमें इसे रोकना होगा। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिये। यदि हमारी यह मांग नहीं मानी गयी तो हम बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ेंगे। देश में सभी लोगों के लिये कानून बराबर है और उसमें सभी के लिये एक जैसी नागरिक संहिता होनी चाहिये। ज्ञापन में कहा गया है कि अगस्त 2015 में जनगणना आयुक्त द्वारा पंथ ;धर्मद्ध के आधार पर भारत की आबादी के आंकड़े जारी किये गये थे जिनके अनुसार 2001-2011 के बीच मुस्लिम समाज की आबादी वृद्धि की दर पिछले दशक की तुलना में कुछ कम हुई, पर शेष भारत और मुख्यतः हिन्दूओं की जनसंख्या वृद्धि दर के सापेक्ष वह अब भी डेढ़ गुना अधिक हैं। 1991-2001 के दशक में मुस्लिम वृद्धि दर 2.75 प्रतिशत तथा हिन्दू वृद्धि दर 1.75 प्रतिवर्ष रही। 2001-2011 में यह दानों ही घटकर 2.22 प्रतिशत तथा 1.50 प्रतिशत पर आ गये। किन्तु जैसा दिख रहा है, मुस्लिम समाज अब भी हिन्दुओं की तुलना में अब भी डेढ़ गुना तेजी से वृद्धि कर रहा है। यह इससे स्पष्ट है कि एक मुस्लिम महिला की सकल प्रजनन दर 3.7 है, जबकि हिन्दू महिला की दर 2.4 है। इस अन्तर का ही यह परिणाम है कि 1951 में जो मुस्लिम समाज भारत में कुल आबादी के हिसाब से 9.8 प्रतिशत था, 2011 में 14.23 हो गया। देखने योग्य है कि संपूर्ण विश्व में मुस्लिम देश बिना किसी हिचक के परिवार नियोजन अपनाता है। ज्ञापन देने वालों में प्रांत अध्यक्ष घनश्याम सिंह, विजय बहादुर सिंह, डाॅ. विद्योत्मा सिंह, मोहन लाल कौशिक, बलराज सिंह, बलदेव अग्रवाल, अजय शर्मा, रिचा शर्मा के अलावा भाजपा के ठा. ओमप्रकाश सिंह, अजय कुमार पोईया, ब्रजेन्द्र नागर, योगेश आवा, तरूण सेठ, मुकेश खण्डेलवाल आदि मौजूद थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक

  1. कांग्रेस में मिसफिट और भाजपा में असहज हैं शशि थरूर

  1. क्या भाजपा तलाशेगी नरेंद्र मोदी का विकल्प?




Mediabharti