संसदीय क्षेत्र में हो रहे महिलाओं के दुव्र्यवहार पर की चिता व्यक्त
सौख चेयरमैन का कार्य सराहा, बृज को साफ सुधरा बनाने की अपील की
संसदीय क्षेत्र मथुरा में महिलाएं सुरक्षित रहें और बृज भूमि को साफ और सुन्दर रहे। अपने व्यक्त में यह कसक व्यक्त कर मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने सोमवार को कस्बा में हो रहे शुद्व पेयजल योजना का लोकापर्ण किया। सांसद सीेधे लोकापर्ण के लिए गयी और मशीन में एटीएम डालकर योजना का शुभारम्भ किया।
तदउपरान्त विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद हेमामालिनी ने मंच से नगर पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा के कार्य की सराहना की और बृजवासियो से सम्पूर्ण बृज को आदर्श क्षेत्र बनाने की अपील की। मंच से उन्होने महिलाओं के साथ हो रहे दुव्र्यवहार पर चिंता व्यक्त की और भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर भी किसानों की संसद में उठाने की बात कही। इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने शुद्ध पेयजल योजना के बारे में विस्तार से बताया और आगामी योजनाओं का खाका भी खींचा। उन्होने मंच से ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। एडीएम वित्त और राजस्व धीरेन्द्र सचान ने कहा कि सभी नगर पंचायत अध्यक्षों का दायित्व बनाता है कि वह इस तरह की योजनाओं को मूर्त रूप दें। उन्होने पालीेथिन का प्रयोग न करने की अपील भी उपस्थित जनसमूह से की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मथुरा मनीषा गुप्ता, सुबोध यादव, रामकिशन अग्रवाल, रामनाथ बंसल, जगपाल सिंह, बलरामसिंह, दाउजी, भगवत रूहेला, रोहिताश्व वर्मा, सौनू अग्रवाल, सुधीर बाबू अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, राजेश चैधरी, खेमचंद, उधम सिंह, प्रेमसिंह माहौर, छीतो सिंह, सुभाष अग्रवाल, अभय बंसल, संजू बंसल, गिरीश चोैधरी, महादेवी वर्मा, बीना वर्मा, सारिका वर्मा, राजकुमार चैधरी, साकेत अग्रवाल, मोहन लाल शर्मा, देवेश सोनी, बृजविहारी, रमाशंकर वर्मा, धीरज वर्मा, आदि उपस्थित थे। संचालन भूपेन्द्र शर्मा ने किया।






Related Items
सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन
निर्मल वर्मा की कहानियों में है आधुनिकता का बोध
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य