मथुरा। थाना हाइवे के भगवानपुर कट पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सात बदमाशों को तीन चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गये प्रमोद वघेल निवासी गोपालपुरा, संजू चैधरी निवासी खरबा राया, यूसूफ पुत्र संसू निवासी नगला हिक्की, संजय चैधरी निवासी किलोनी बल्देव सुनील ठाकुर निवासी मनोहरपुर महावन प्रताप पुत्र रमजान निवासी नगला सिरजी हाइवे, आशीष पुत्र परशुराम निवासी शंकरपुरी हाइवे को तीन चोरी की बाइक सहित पकड़ा है। बताया गया कि ये बदमाश हाईवे पर किसी बस को लूटकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।पकड़े गये बदमाश पहले बस में सवारी के रूप में बैठने की फिराक में थे और बाद में बस को हाईजैक कर किसी अन्य स्थान पर ले जाकर उसमें बैठी सवारियों से लूटपाट करते। पुलिस ने सातों लोगों के घटना से पहले गिरफ्तार कर लिया।
एक बड़ी घटना होने से बचा ली। एसओ हाईवे सुबोध यादव और चैकी प्रभारी औद्योगिक नगर विनोद कुमार ने इन सातों बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और नशीला पाउडर बरामद किया है। इन बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी बरामद हुयी हैं।






Related Items
अब हाईवे सिर्फ़ सड़क ही नहीं, दवा भी देंगे...!
खून, रिश्वत और नाइंसाफी के दलदल में फंसी है भारत की पुलिस व्यवस्था!
‘असुरक्षित वातावरण’ और ‘औपनिवेशिक पुलिस’ है मानवाधिकारों के लिए खतरा