मथुरा। सांसद हेमा मालिनी किसानों व भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिली और उन्होंने मथुरा के किसानो पर आई आपदा पर चर्चा। सांसद ने किसानो को मुआवजा व राहत की पुरजोर मांग उठाते हुए उनके लिए विशेष सहायता की मांग का मांग पत्र सौंपा जिसमे मांग की गयी कि किसानो के केसीसी लोन माफ हो, फसली ऋण की ब्याज माफ की जाये, फसल बीमा योजना का लाभ मिले व उसके अंतर्गत मृतक को बीमा राशि मिले। प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुनने के बाद अरुण जेटली ने पूर्ण मदद का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पदम सिंह शर्मा, प्रणतपाल सिंह, भगवत पाण्डेय, भीमसेन शर्मा, चंद्रपाल सिंह, रामजी लाल, देवेन्द्र पाण्डेय, प्रेम श्रोतिय, मुरारी प्रधान, ब्रजेंद्र जाबरा, रमेशचंद्र, रतन सिंह, दाऊदयाल, धरमजीत, मुकुल अग्रवाल, रविन्द्र प्रमाणिक आदि शामिल थे।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
दो निराश प्रेमियों की यूं बनी अमर प्रेम कहानी...