जनरल आॅफीसर ने शहीदों को किया नमन

बसंतर दिवस के अवसर स्ट्राइक वन के जनरल आॅफीसर कमांडिग लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बसंतर दिवस: वीर योद्धाओ को श्रद्धांजलि

मथुरा। बसंतर दिवस के अवसर पर स्ट्राइक वन के जनरल ऑफिसर कमांडिग लेफ्टिनेन्ट जनरल रणवीर सिंह तथा मथुरा गैरिजन के सभी पदों ने शुक्रवार युद्ध स्मारक पर उन वीर शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की जिन्होने 1971 के युद्ध में हमारे देश की सुरक्षा तथा गौरव की खातिर सर्वोच्च बलिदान दिया। 

इस दिवस का नाम बसंतर के प्रसिद्व युद्ध से लिया गया है। जो 1971 मे बसंतर नदी के किनारे पाकिस्तान के शकरगढ इलाके में हुआ था। स्ट्राइक वन को लेफ्टिनेन्ट जनरल के के सिंह, के नेतृत्व मे शकरगढ़ सेक्टर में रक्षक तथा आक्रामक ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी गई थी। भारत की सर्वोत्तम टैंक रेजीमेंनटों द्वारा लडे गये प्रसिद्व टैंक युद्धों में से एक बसंतर युद्ध मे 17 हॉर्स तथा 4 हॉर्स ने दुश्मन के 46 पैट्रन टैको को नष्ट किया। 17 हॉर्स के सेकिंड लेफ्टिनेन्ट अरुण खेत्रपाल को युद्ध के दौरान उनके अदम्य साहसिक कार्य के लिए परम वीर चक्र (मरणोंपरांत) से सम्मानित किया गया। 3 ग्रेनेडियर के मेजर (बाद मे ब्रिगेडियर) होशियार सिंह को उनके अदम्य साहस तथा दुश्मन के नापाक इरादों को नेस्तनाबूद करने के उपलक्ष मे परम वीर चक्र प्रदान किया गया। बसंतर दिवस, 1971 के युद्ध मे दिवंगत शहीदों तथा शूरवीर योद्धाओ द्वारा प्रदर्शित साहसिक वीरता के स्मरण स्वरूप मे मनाया जाता है। यह एक महानतम युद्ध था जिसमे भारतीय शस्त्र सेना ने पाकिस्तान की अपने से संख्या मे अघिक सेना को उनकी ही धरती पर मात दी। इस विजय दिवस के उपलक्ष मे स्ट्राइक वन के सभी रैंको ने शहीदों के सम्मान मे आदर के साथ खडे होकर, देश के गौरव को बढाने के लिऐ अपने आप को समर्पित किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ पर विशेष झांकी

  1. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खादी परिधानों की हुई बंपर बिक्री

  1. विश्व अंडा दिवस पर अंडे के फंडे को समझने की हुई कोशिश




Mediabharti