मथुरा

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता फरहान अख्तर सेल्यूलाइड के परदे पर डॉन दाउद इब्राहिम का किरदार में नजर आने वाले हैं। मशहूर गैंगस्टर रहे अरुण गवली पर बनने वाली बायोपिक में वे यह किरदार निभाएंगे। आशिम अहलूवालिया निर्देशित ‘डैडी’ में अर्जुन रामपाल अरूण गवली के रोल में हैं। इस फिल्म में फरहान दाउद के रूप में कैमियो करेंगे, जिसकी शूटिंग वे कर चुके हैं। इन दिनों फरहान अख्तर अपनी फिल्म रॉक ऑन-2 में व्यस्त हैं। यह फिल्म अगले महीने प्रदर्शित होने वाली है। इसके अतिरिक्त फरहान वर्ष की शुरूआत में वजीर में नजर आए थे। वहीं ‘रॉक ऑन’ में फरहान रॉक सिंगर के रोल में हैं। अर्जुन और फरहान काफी पुराने दोस्त हैं। जब फरहान ने ‘डॉन’ का निर्माण किया था, तो उसमें शाहरूख को अमिताभ बच्चन वाला किरदार दिया, जबकि प्राण वाले रोल में अर्जुन रामपाल नजर आए थे। दोनों ने ‘रॉक ऑन’ में भी साथ काम किया और अब इसके सीक्वल ‘रॉक ऑन-2’ में दोनों एक्टर्स साथ हैं। ‘डैडी’ की शूटिंग तकरीबन पूरी हो चुकी है। फिल्म में अर्जुन को अरुण गवली का लुक देने के लिए इटली से मेकअप आर्टिस्ट्स की टीम बुलाई गई है, जिन्होंने प्रॉस्थेटिक्स का इस्तेमाल करके अर्जुन को पूरी तरह बदल दिया है।                      साभार-khaskhabar.com  

Read More

इंदौर । भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज का तीसरे व अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। अंतिम समाचार मिलने तक भारत ने पहली पारी में 142 ओवर में 446/3 रन बना लिए थे। कप्तान विराट कोहली (200) व अजिंक्य रहाणे (159) क्रीज पर हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 346 रन की साझेदारी कर ली है। खेल के पहले दिन भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए थे। कोहली ने अपने टेस्ट क्रिकेट का 13वां शतक जमाया। कोहली ने भारतीय जमीन पर तीन साल बाद टेस्ट शतक जमाया। ये कप्तान के तौर पर देश की धरती पर कोहली का पहला शतक है। आखिरी बार उन्होंने 22 फरवरी 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में 107 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इससे पहले टेस्ट कप्तान के रूप में भारतीय मैदान पर कोहली का बेस्ट स्कोर 88 रन था, जो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2015 में अपने होमग्राउंड दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में बनाया था। इससे पहले कानपुर और कोलकाता टेस्ट मैच में वो कोई खास कमाल नहीं दिखा सके थे।                       साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में आतंकवादी हमले के खतरे के मद्देनजर ताजमहल सहित अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों और सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आईबी ने राज्य में आतंकवादी हमले की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि विदेशी और घरेलू पर्यटकों के सबसे बड़े आकर्षण स्थल आगरा के ताज महल पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि ताज महल के बाहरी क्षेत्र और प्रवेश द्वारों के आसपास 36 अतिरिक्त कमांडो तैनात किए गए हैं। वहीं, गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रेम की विश्व प्रसिद्ध स्मारक की रक्षा करने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को भी आतंकवादी हमले की आशंका के मद्देनजर सतर्क कर दिया गया है।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्गा पूजा, दशहरा और मुहर्रम जैसे त्योहारों के मद्देनजर लखनऊ, आगरा, कानपुर, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, वाराणसी और इलाहाबाद जैसे महत्वपूर्ण शहरों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।                          साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली में भगदड़ मच गया। रैली में भगदड़ मचने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को लखनऊ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से 5 की हालत अभी भी गंभीर है। बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली ठीक प्रधानमंत्री के लखनऊ आगमन के पहले आज लखनऊ में सम्पन्न हुआ। हालांकि मायावती ने यह रैली बसपा के संस्थापक कांशीराम की 10वी पुण्यतिथि पर आयोजित की थी। परन्तु श्रद्धांजलि देना ही भूल गयी। मायावती रैली स्थल पर कांशीराम की प्रतिमा पर बिना श्रद्धांजलि दिए ही अपना संबोधन शुरू कर दिया। संबोधन के आखिरी में जब मायावती को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने मैनेज करते हुए कहा कि मैं अपने आवास पर कांशीराम की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देकर आई हूं। बाद में उन्होंने जाते जाते कांशीराम को श्रद्धांजलि दिया। मायावती के अपने पूरे संबोधन में मायावती के निशाने पर भाजपा और मोदी ही रहे। हालांकि मायावती अपने संबोधन में भाजपा को आगामी चुनाव में नम्बर 3 और 4 पर बता रही थी। परन्तु उनके संबोधन में भाजपा को निशाने पर रखना उनकी उस पीड़ा और भय को दर्शा रहा था जो भाजपा की तरफ यूपी के बसपा नेताओ ने पलायन करके पैदा किया है। जहाँ एक तरफ मायावती ने अपने निशाने पर भाजपा को रखा वहीँ दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना समाजवादी  स्मार्ट फोन योजना पर भी निशाना साधा। मायावती ने कहा कि बसपा की सरकार बनने पर युवाओं को  फ्री लैपटॉप और मोबाइल देने के बजाय मेरी सरकार नगद पैसा देगी जिससे युवा अपने आवश्यक कार्य कर सकें। मायावती ने कहा कि बसपा सरकार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के वजाय सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार देने का काम करेगी। मायावती ने कहा कि सपा सरकार बनते ही गुंडा,माफिया,अपराधी खुलेआम गुंडई करते हैं। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ जाता है। सपा सरकार में सिर्फ एक ही जाति की दबंगई चलती है। मेरी सरकार बनते ही सपा के गुंडे,अपराधी,अपहरणकर्ता और माफिया जेल में होंगे अपराध मुक्त प्रदेश होगा। वही मायावती ने मीडिया और सर्वे को झूठा करार देते हुए कहा कि देश के सभी मीडिया हाउस पूंजीपतियों के हैं। सभी मीडिया की सर्वे रिपोर्ट केंद्र और राज्य सरकार के संरक्षण में होता है। सर्वे रिपोर्ट पर ध्यान ना देने और सिर्फ बसपा को वोट करने की अपील मायावती कार्यकर्ताओ से कर रही थी। अतः किसी भी मीडिया के सर्वे रिपोर्ट से अपना मनोबल ना गिराएं। मायावती ने अपनी पार्टी के सभी नेताओं को निर्देश दिया की कोई भी नेता मीडिया से बातचीत करते समय पहले से लिख कर तैयार स्क्रिप्ट को ही बोले। मायावती ने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी बिना लिखकर बोलने के कारण ही उल्ट सीधा बोल दिए। मायावती ने कहा कि मैं खुद ही अपना स्क्रिप्ट लिखकर तैयार करके ही कहीं भी कुछ बोलती हूँ। बिना लिखे मैं कुछ भी नहीं बोलती। वहीँ मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी किसानों का क़र्ज़ माफ़ कराने की बात करते है। यह कांग्रेस का झूठा प्रचार है। एसी कमरे में बैठकर किसानों के क़र्ज़ माफ नहीं किया जाता। मायावती ने केंद्र सरकार के ऊपर एक बड़ा बयान देकर सबको चौका दिया। मायावती ने कहा कि भारत पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात कभी नहीं थे। केंद्र की मोदी सरकार यूपी चुनाव को देखते हुए भारत पाकिस्तान युद्ध करा सकती है। युद्ध कराकर आगामी होने वाले तीनो राज्यो के चुनाव का ध्रुवीकरण कराने का काम भाजपा द्वारा किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी बहुत ही राजनैतिक महत्वकांक्षी व्यक्ति हैं। अपनी महत्वकांक्षा को पूरा करने के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि हाल ही में 18 जवान शहीद हो गए। उन शहीदों के चिता की आग भी अभी नहीं बुझी है कि मोदी जी दशहरा मनाने लखनऊ आ रहे हैं। अच्छा होता मोदी दशहरा और दिवाली मनाने के बजाय शहीदों के लिए कुछ करते। मोदी का दशहरा में अयोध्या आना यह बताता है कि भाजपा चुनाव में धर्म की राजनीती करने वाली है। कांशीराम की श्रधांजलि देने के लिए पूरे प्रदेश से बुलाई गई भीड़ में मायावती ने कांशीराम के ऊपर कुछ भी नहीं बोलीं। मायावती ने कहा कि चुनाव करीब आते ही भाजपा वाले मेरे खिलाफ फ़र्ज़ी CD और हैंडबिल बाँटने का काम करेंगे। जिसके बहकावे में नहीं आना है। केंद्र की मोदी सरकार सरकारी तंत्र का दुरूपयोग करके मुझे सीबीआई के फ़र्ज़ी केश में भी फंसा सकते हैं। मायावती ने कहा कि उन्हें गिफ्ट में मिला हुआ पैसा बैंक में जमा करा दिया हैं। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि दिल्ली और लखनऊ में उनका आवास छोटा है और सुरक्षा की दृष्टि से अच्छा नहीं होने के कारण वे अपने सरकारी आवास में रहती हैं। मुस्लिम मतदाताओं को बसपा के पक्ष में वोट देने के मायावती देने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी का मुख्य वोट बैंक इस बार दो खेमे में बट गया है शिवपाल खेमा और अखिलेश खेमा। मायावती ने कहा कि जिस सीट पर अखिलेश समर्थक उम्मीदवार होंगे उसे शिवपाल समर्थक लोग हराने का काम करेंगे। और जिस सीट पर शिवपाल समर्थक उम्मीदवार होंगे वहां अखिलेश समर्थक उन्हें हराएंगे। वहीँ बसपा का पारंपरिक वोट दलितों और पिछडो का बसपा के साथ है। जहा यूपी के किसी भी सीट पर दलितों का 22 फीसदी वोट बसपा के साथ है वहीँ जिस सीट पर सवर्ण उम्मीदवार बसपा के हैं वहाँ सवर्ण का वोट बसपा की झोली में आयेगा। सपा तथा कांग्रेस को वोट देने से मुस्लिमो का वोट ना सिर्फ बेकार जायेगा बल्कि इसका फायदा सीधे सीधे भाजपा को होगा। मायावती ने कहा कि सर्ज़िकल स्ट्राइक के वीडियो को सार्वजनिक करने का अधिकार मोदी के वजाय सेना को होना चाहिए। मोदी ने सर्ज़िकल स्ट्राइक करने में विलम्ब किया जिसके कारण 18 जवानों को जान देना पड़ा। मोदी सरकार अपने सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए राज्य में हिन्दू मुस्लिम दंगा भी करा सकती है। मायावती ने कहा कि मेरी सरकार बनने पर नया स्मारक और संग्रहालय नहीं बनेगा। बल्कि मेरे द्वारा पूर्व में शुरू किये गए सभी कार्यो को पूरा किया जायेगा  तथा सपा सरकार द्वारा जिस शहर का नाम बदला गया है उसे पुनः नामांकरण किया जायेगा। मायावती ने कहा कि भाजपा में घोर निराशा है जिसके कारण हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करने वाले लोगों (स्वामी प्रसाद मौर्य)को भाजपा अपनी पार्टी में शामिल करा रही है। और स्वाति सिंह का नाम लिए वगैर मायावती ने कहा कि अपने भाई की पत्नी को भाई से अलग कराने वाली महिला को महिला अध्यक्ष बना दिया।  अंत में मायावती ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनाके ही कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि दिया जायेगा। वही रैली में मायावती के संबोधन के बाद भगदड़ मच गया। जिससे एक आदमी की मौत हो गई और दर्ज़नो लोग घायल हो गए।                          साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। सेवानिवृत अपर निदेशक स्वास्थ्य मेरठ मंडल और आगरा के पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी चंदनवन निवासी डॉ.सी.एम.मवार को उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए नागरिक सुरक्षा निदेशालय उ.प्र. ने ‘मौहल्ला रक्षा सहायता समिति’ के अंतर्गत मथुरा का सभापति नियुक्त किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक मौहल्लों में संभ्रांत नागरिकों को लेकर सहायता समूह गठित कर नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण और मूलभूत समस्याओं का निराकरण कराना है । डॉ .मवार को सामाजिक कार्यो का अच्छा अनुभव है और वर्तमान में सेंट जोंस एम्बुलेंस ब्रिगेड के डिप्टी कमिश्नर और वरिष्ठ नागरिक फोरम के प्रदेश महासचिव है। डॉ.मवार की नियुक्ति पर अनेक सामाजिक संगठनो,चिकित्सकों और वरिष्ठ नागिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।  

Read More

दबंगों का सार्वजनिक स्थान पर कब्जा  कलैक्टर गंज में दुकानदारों ने विकास प्राधिकरण व नगर पालिका के क्षेत्र में किया अवैध कब्जा  बिना स्वीकृति के हो रहे निर्माण मथुरा। कुछ लोगों की शिकायत पर पत्रकारों द्वारा शहर में सर्वेकर अतिक्रमण व अवैध कब्जों की जो जानकारी दी है वह चैकाने वाली है। बताया गया है कि विकास मार्केट में एक व्यक्ति द्वारा वरान्डे को लोहे का जाल लगाकर अपने कब्जे में लिया हुआ है। जिसके कारण लोगों को आने जाने में भारी परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि यह दुकान के सामने बने बरामदे सार्वजनिक हैं फिर भी कुछ दबंगों ने इन्हें अपने कब्जे में ले रखा है। ऐसा ही एक मामला कलेक्टर गंज का भी है वहां पर वर्षों पहले नगर पालिका ने दुकानों का निर्माण बरामदे सहित करवाया था। जो बरामदा सार्वजनिक था लेकिन आज अधिकतर दुकानदारों ने सार्वजनिक बरामदे को अपना शटर चढ़ाकर अपनी दुकान सीमा में मिला लिया है, जो पूरी तरह से नियम के विरुद्ध है। कलेक्टर गंज नगर पालिका क्षेत्र में भी बताया गया है कि जहां पर निर्माण बिना स्वीकृति के हो रहे हैं। चार सितम्बर को पत्रकार ने विप्रा सचिव को व नगर पालिका ईओ को भी अवैध निर्माण की जानकारी दी थी जिसमें विकास प्राधिकरण सचिवन ने बताया कि स्वीकृति के लिए भी निर्माण मानकों के अनुसार होना चाहिए और स्वीकृति के लिए नियमानुसार प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से कुछ शुल्क भी जमा किया जाता है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग क्या कार्यवाही करते है। 

Read More

मथुरा। हत्या, लूट, काले तेल की चोरी सहित विभिन्न अपराधों में लिप्त गैंगस्टर, कुख्यात काला तेल माफिया मनोज अग्रवाल को रिफाइनरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  इस माफिया की गिरफ्तारी उसके गोवर्धन रोड स्थित दफ्तर में बने विशेष बंकर को काटकर पुलिस द्वारा की गयी है। इसी से पता चलता है कि मनोज अग्रवाल कितना बड़ा माफिया है। पुलिस ने बताया कि गुरूवार बीपीसीएल के मैनेजर पर गोली चलाने के आरोप में मनोज और बच्चू को गिरफ्तार किया गया है। बच्चू निवासी पीलुआ सादिकपुर चैकी ओल को तो पुलिस ने रात ही हिरासत में ले लिया जबकि शुक्रवार साढे चार बजे मनोज अग्रवाल निवासी बेरी को गोवर्धन चैराहा स्थित हाईवे प्लेटेनियम स्थित उसके दफ्तर से बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुयी है। गुरूवार बीपीसीएल के मैनेजर पर इन्होंने फायरिंग की थी। गोली उसकी गाड़ी में लगी जिससे रिफाइनरी क्षेत्र में भारी चर्चा है। बताया गया कि पिछले वर्ष इसी क्षेत्र से कोलतार के 184 ड्रम चोरी हुये थे। इसका मास्टर माइंड बच्चू था। बताते हंै कि इस सब का विरोध रिफाइनरी के अधिकारी, कर्मचारी करते थे जिसके परिणामस्वरूप उन्हें शिकायत बनाया गया। सीओ कुंवर अनुपम सिंह का कहना था कि उससे पूछताछ चल रही है। मनोज अग्रवाल को उसके दफ्तर मंे बने विशेष बंकर जिसमें गोदरेज के दो गेट थे और 4 एमएम की सरिया से बंकर बनाया गया था जिसे काटकर पुलिस ने उसमें छुपे मनोज को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में एक संयुक्त मजिस्ट्रेट भी शामिल थे। बीपीसीएल के मैनेजर पर तेल माफियाओं ने की फायरिंग   मथुरा। थाना रिफाइनरी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीपीसीएल के मैनेजर पर फायरिंग करने का मामला रिफाइनरी थाने में दर्ज हुआ है। आशीष गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश जो बीपीसीएल में मैनेजर है, उस पर कल सात बजे अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। सूत्रों ने बताया कि बीपीसीएल के डिपो मैनेजर पर गोली चलाने वाले तेल माफिया हैं। इन्हीं पर आरोप है। पुलिस ने दो तेल माफियाओं को हिरासत में भी लिया है। बताया गया कि इस फायरिंग में मैनेजर तो बच गये लेकिन उनकी गाड़ी में गोलियां लगी हैं। घटना से रिफाइनरी क्षेत्र के कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

Read More

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप मथुरा। जिला कारागार में नारकोटिक्स एक्ट के मामले में निरूद्ध कैदी की शुक्रवार केा अचानक तबियत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है। जिला कारागार में गत 23 जुलाई से निरूद्ध राया के मौहल्ला व्यापारियान निवासी 27 वर्षीय रहीश कुरैशी के शुक्रवार को सीने में दर्द उठा, उसके बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचे। तो वहां उपचार के दौरान उसने दमतोड़ दिया। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद परिवारीजनों के अनुसार मृतक रहीश मुंह से झाग निकल रहे थे और शरीर नीला पड़ा हुआ था। उनका जेल प्रशासन के लोगों पर सीधा-सीधा आरोप लगाया है कि उसकी साजिशन हत्या की गई है। आपको बता दे कि मृतक जिला कारागार में नारकोटिक्स एक्ट के तहत बंद था।   

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा मगोर्रा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दस बजे कोटा एक्सप्रेस से मथुरा-भरतपुर रेलवे मार्ग पर चलती ट्रेन से एक संदिग्ध व्यक्ति ने हाथ में बैग व सूटकेस लेकर छलांग लगा दी। ट्रेन से कूदने के बाद वह रेल लाइन के पास बने गडढों में खड़े झाड़ का फायदा उठाते हुये गुम हो गया। इस व्यक्ति के छलांग लगाने के बाद ट्रेन भी रूकी वहीं गेट नं. 260 के चैकीदार की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने इसका पीछा भी किया। वहीं व्यक्ति को संदिग्ध मानकर पुलिस के सौ नम्बर पर भी सूचना दी गयी लेकिन मौके पर मगोर्रा पुलिस करीब एक घंटे बाद पंहुची। वहीं हाईवे पुलिस ने तो मौके पर जाना ही उचित नहीं समझा। घटना के विषय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लेकर एसपी देहात तक को जानकारी दी गयी लेकिन पुलिस इस संदिग्ध व्यक्ति को खोजने में नाकामयाब ही साबित हुयी जबकि इस प्रयास में ग्रामीण भी सहयोग को तैयार थे। आशंका जताई जा रही है कि उक्त व्यक्ति या तो किसी का सामान लेकर ट्रेन से कूदा है या उसका मकसद कोई और रहा है। साथ ही इस घटना ने रेलवे सुरक्षा की भी पोल खोल दी है जबकि रेलवे पुलिस के अधिकारी ट्रेन में अच्छी सुरक्षा व्यवस्था का दावा करते हैं लेकिन किसी भी रेल सुरक्षा कर्मी ने इस व्यक्ति को पकड़ने में कोई पहल नहीं दिखाई। वहीं पुलिस का खुले स्थान में संदिग्ध को न पकड़ पाना व्यवस्था की पोल खोलता है।   

Read More

मथुरा। रिक्शा चलाकर मजदूरी करने वाले एक युवक की शुक्रवार बीमारी चलते मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार राममिलन 22 वर्ष पुत्र रामेश्वर निवासी संजरा थाना बड़ा कोटा सागर मप्र गोविंद नगर क्षेत्र में रहकर रिक्शा चलाने का कार्य करता था। दो दिन पूर्व उसकी अचानक मौत हो गयी। जिसे अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम भेज दिया गया। आज उसकी शिनाख्त परिवारीजनों ने की।

Read More