मथुरा

मथुरा । अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सीओ मांट के निर्देशन में एसओ मांट व चैकी प्रभारी टोल द्वारा चैकिंग के दौरान बीतीरात नौ बजे मुखबिर की सूचना पर आगरा से नोएडा गौमांस ले जाते चालक को गिरफ्तार किया तथा उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा।  गुरूवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी सिटी आलोक प्रियदशी ने बताया कि जीआरपी आगरा के एसओजी प्रभारी हरिओम सिंह की सूचना पर बुधवार शाम यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल प्लाजा पर पुलिस ने आगरा से नोएडा की ओर जा रहे आयशर कैंटर (एचआर 37 बी 6512) को रोका। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम कुरबान अली निवासी अकबरपुर, जिला कानपुर देहात बताया। साथ ही कहा कि वह इटावा से दस टन मांस दिल्ली ले जा रहा था। चालक ने कैंटर से उतरकर भाग गए व्यक्ति का नाम मांस कारोबारी इमरान चैधरी निवासी इटावा है। सीओ ने बताया कि कैंटर में प्रतिबंधित मांस भरा होने का शक है। जांच के लिए वेटरिनरी डॉक्टरों की टीम बुलाई है, जिसकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कैंटर पकड़ने वाली टीम में एसओ मांट दुर्गेश कुमार, एसओ नौहझील सतीश यादव और टोल चैकी प्रभारी राजकुमार गिरी शामिल हैं।

Read More

मथुरा । एएसपी ग्रामीण के निर्देश पर एसओ कोसीकलां द्वारा सस्ते दामों में सोने की ईंट देने के बहाने बुलाकर उनसे पैसा ठगने वाले चार लोगों को मार्डन एकेडमी अजीतपुर कोसीकलां से नकली सोने की ईंट, दो चोरी की बाइक, नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए टटलुओं रफीक पुत्र इसरायल, मुवीन पुत्र जुम्मा विशम्भरा, नाजर पुत्र फजरू, अरसद पुत्र रहमुददीन निवासीगण विशम्भरा थाना शेरगढ है। गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष कोसीकलां विनोद यादव और उनकी पुलिस टीमें शामिल थी। 

Read More

मथुरा । थाना रिफाइनरी अंतर्गत गांव बाद में विगत दिनों पदम सिंह के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक चोर को नगदी, जेवर आदि सामान के साथ गिरफ्तार किया है। इससे चोरी का माल बरामद हुआ है।  पुलिस का कहना है कि यह शातिर चोर है। जिसका नाम अनूप सिंह पुत्र गोविन्द सिंह है और वह इसी गांव का रहने वाला है। रिफाइनरी पुलिस को इसमें सफलता मिली है। आज प्रेसवार्ता में इसका खुलासा करते एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओ और पुलिस टीम ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया। इसके पास से दस तोला पीली धातु (सोना), एक किलो सौ ग्राम चांदी और 68 हजार 200 रूपये नगद बरामद किये।  

Read More

पत्नी गई, हमला हुआ, और पुलिस ने पीड़ित को ही कर दिया बंद    मथुरा । एक तरफ साधु-संत गुरूवार वृन्दावन कोतवाली का घेराव कर रहे थे और एक महंत का महिला को भगाने में नामजद होने पर नाम निकलवाने की जिद पर अड़े थे वहीं गायब महिला के पति पर लोगों ने हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। वृन्दावन कोतवाली पुलिस ने घायल को ही गिरफ्तार कर लिया। इस अजीबोगरीब घटना की पूरी वृन्दावन मंे चर्चा है। अब सही पीड़ित है या साधु? इसका फैसला पुलिस को करना है। साधु-संत महंतों ने आज वृंदावन कोतवाली का घेराब किया। इनकी मांग थी कि अटल्ला चुंगी राम मंदिर के महंत रघुनाथ दास को एक महिला को गायब करने का मामला महंत द्वारा नहीं कराया गया, उनका नाम एफआईआर से निकलवाने को लेकर साधु-संतों ने आज कोतवाली पहुंचकर अपना रोष जताया। दूसरी ओर सोमप्रताप द्विवेदी निवासी गौशाला नगर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रघुनाथदास ने मिलकर उनकी पत्नी को गायब करवाया है, वह वहां दर्शन करने गई थी। पीड़ित पति पर आज कुछ लोगों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। बताया गया कि वृंदावन कोतवाली पुलिस ने पीड़ित को ही थाने में बंद कर दिया। इस घटना से भी लोगों में नाराजगी है, और वे पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं। सोमप्रताप का कहना था कि वृंदावन पुलिस रघुनाथदास से मिल गई है, उस पर हमला करवाना और फिर उसे ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना यह मिलीभगत का परिणाम है। 

Read More

मथुरा । पुलिस उप महानिरीक्षक ने गुरूवार पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों की बैठक की और उसमें जनपद की कानून व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनपद की कानून व्यवस्था को सही करने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान के तनाव को देखते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान और रिफाइनरी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस माह में दुर्गा पूजा, मोहर्रम और दीपावली जैसे त्यौहारों को देखते हुए पुलिस टीम कोे निर्देश दिए है कि वे संदिग्ध वाहनों और लोगों की चैकिंग करें। इसके लिए हाइवे पर उनकी मोबाइल टीम द्वारा चैकिंग की जाएगी। जिनकेे लिए अलग व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मथुरा में करीब 25 संवेदनश स्थानों को चिन्हित किया गया है और पुलिस को निर्देश दिए है कि वे यहां पर चैकिंग और लोगों पर निगरानी रखे, जिससे किसी किस्म की कोई वारदात न हो। बैठक में एसपी सिटी सहित पुलिस केे अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

Read More

भारत सरकार, गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने हाल ही में आगरा में क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन आयोजित किया जिसमें नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति (नराकास), मथुरा को वर्ष 2015-16 के दौरान केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों एवं उपक्रमों में हिंदी कार्यान्वयन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के कारण माननीय केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री किरेन रीजीजू ने मथुरा रिफाइनरी के श्री एस. एम. वैद्या, अध्यक्ष, नराकास व महाप्रबंधक ( प्रभारी ) को राजभाषा शील्‍ड़ एवं सचिव डॉ. वागीश दत्त गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन व सी. एस. आर ) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । राजभाषा विभाग ने इस सम्मेलन में हिंदी में अच्छा कार्य करने वाले अन्य केन्द्र सरकार के कार्यालयों, उपक्रमों एवं बैंको को भी पुरस्कृत किया था । राजभाषा विभाग द्वारा प्रतिवर्ष हिंदी कार्यान्‍वयन संबंधी एक वार्षिक कार्यक्रम तैयार किया जाता है जिसके अंतर्गत मथुरा रिफाइनरी ने हिंदी पत्राचार, टिप्पण, पुस्तकों की खरीद, कम्प्यूटरों का द्विभाषीकरण, कवि सम्मेलन, हिंदी सम्मेलन, गोष्ठियॉं, कार्यशालाऍं, बैठकों एवं प्रतियोगिताओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किए हैं । मुख्य  अतिथि माननीय गृह राज्यमंत्री श्री किरेन रीजीजू ने संबोधि‍त करते हुए कहा कि हिंदी देश में  अनेकता में एकता लाती है । कार्यालयीन कार्य एवं जनता के साथ पत्र- व्यवहार में सरल हिंदी का प्रयोग करें एवं अन्य भाषाओं के अच्छे साहित्य का अनुवाद हिंदी में उपलब्ध कराएं । श्रीमती प्रतिभा मलिक व श्री के.पी. शर्मा , उप निदेशक (कार्यान्वयन), ने  उत्तर क्षेत्र 1-2 में हुई हिंदी प्रगति से अवगत कराया । श्री अनूप कुमार श्रीवास्तव,सचिव एवं श्री विपिन बिहारी, संयुक्त सचिव, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने राजभाषा नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने  पर जोर  दिया । सम्मेलन-सत्रों के दौरान श्री जय प्रकाश कर्दम ,निदेशक (हिंदी शिक्षण योजना) ने हिंदी शिक्षण योजना , श्री एस. एन. सिंह निदेशक (केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो)  ने अनुवाद ब्यूरो की भूमिका, श्री केवल कृष्ण, वरिष्ठ तकनीकी निदेशक ने  ई-मेल द्वारा हिंदी का अधिक प्रयोग, तिमाही/ वाषिक रिपोर्टो का ऑनलाइन भेजना, कम्प्यूटरों का यूनिकोडीकरण आदि मुख्य विषयों पर जानकारी दी । वर्तमान में श्री एस. एम. वैद्या, महाप्रबंधक  ( प्रभारी ) की अध्यक्षता, श्री राजीब कलिता , महा प्रबंधक (मानव संसाधन) व  श्री पवनराज , उप महाप्रबंधक (प्रशासन, सी. सी. व सी. एस. आर ) के कुशल निर्देशन में मथुरा रिफाइनरी में राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की गतिविधियॉं प्रगति की ओर अग्रसर हैं । नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति,मथुरा को 14 सितम्बर,2016 को ‘क’ क्षेत्र में स्थ‍ित  नराकासों में उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष्य में , माननीय राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी ने  राष्ट्रपति भवन में श्री एस. एम. वैद्या को  राजभाषा कीर्ति  एवं डॉ. वी. डी. गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक (हिंदी व प्रशासन) को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया है । नराकास, मथुरा वर्ष 2012 से निरंतर पुरस्कृत हो रही है । इस राजभाषा सम्मेलन में उत्तरी  क्षेत्र 1 एवं 2 के नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के कार्यालय प्रमुख एवं सचिव, केन्द्र सरकार के कार्यालयों,उपक्रमों ,बैंको के 525 से अधिक कार्यालय प्रमुखों, हिंदी अधिकारियों,अनुवादकों एवं समन्वयकों ने भाग लिया ।    

Read More

मथुरा(रहीस कुरैशी): थाना रिफाइनरी क्षेत्र का मामला IOCL के मैनेजर आशीष गुप्ता पर हुई फायरिंग, पुलिस ने कई पुराने तेल माफियों को लिया हिरासत में, नामचीन तेल माफिया मनोज भी पुलिस की हिरासत में.  सीओ रिफाइनरी ने बताया पूछताछ जारी. तेल चौरी के हो सकते हैं ओर भी कई खुलासे. 

Read More

संदेश प्रधान कार्यक्रमों के साथ रैली का डीएम ने किया शुभारंभ मथुरा। जनपद से मतदाता जागरूकता अभियान की गूंज दूर-दूर तक पहुॅची। यहां के मुख्य योद्धा चैक (टैंक चैराहा) पर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा 1 जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों से चल रहे पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल कराने हेतु फार्म भरने व मतदान में भाग लेने को प्रेरित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों नुक्कड नाटकों की प्रस्तुति और तैयार पुरूस्कृत प्रभावी संदेश देते नारों के बैनर, पोस्टर्स के साथ चहुं दिशाओं में निकाली रैली को जनपदवासियों के अलावा इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी में दूर-दूराज से आने वाले नागरिकों ने उत्साह पूर्वक देख प्रेरणा ली। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन बंसल ने छात्र छात्राओं के कार्यक्रम के मध्य मतदाता बनकर मतदान प्रक्रिया प्रदर्शित करने में स्वयं की भागीदारी के साथ उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आव्हान किया कि लोकतंत्र में मतदान के अपने अधिकार को वे व्यर्थ न होने दें और बिना किसी प्रलोभन के सद्चरित्र, ईमानदार एवं निष्ठावान प्रत्याशी को मत देकर अच्छे व्यक्तियों के निर्वाचन में सहभागिता करें। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने बाद में झंडी दिखाकर कॉलेज छात्र छात्राओं को अलग-अलग दिशा में रवाना किया। जिनमें मतदान आपका हक और जिम्मेदारी भी संदेश की पटिटकाओं के साथ बीएसए एवं अमरनाथ कॉलेज के छात्र छात्राओं ने स्टेट बैंक चैराहे की ओर, जीएलए के छात्र छात्राओं ने कलेक्ट्रेट तथा अन्य कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने नगर के मुख्य बाजार होलीगेट आदि क्षेत्रों में बैनर पोस्टर्स के साथ जागरूकता संदेश फैलाया। स्वीप कोर्डिनेटर डा0 पल्लवी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार सहित सभी निर्वाचन कर्मी आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे। 

Read More

डीएम ने सुद्धृढ व्यवस्था के दिये निर्देश मथुरा। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने 8 से 20 नवम्बर तक जनपद में आयोजित 6 जिलों की सेना भर्ती रैली के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी अपेक्षित व्यवस्थायें दुरूस्त करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भर्ती हेतु आने वाले युवकों को दौड़ शारीरिक दक्षता स्थल से उनके गृह जनपदों के जाने हेतु निकास द्वार के निकट रोडवेज बसों की व्यवस्था की जाय।  बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने सेना अधिकारियों से अपेक्षित व्यवस्थाओं की जानकारी ली और इस क्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को सेना अधिकारियों के साथ एसंेंबिल एरिया वाले ईगल ग्राउंड तथा उसके निकट कवर्ड क्षेत्र के दौड स्थल पर अपेक्षित व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर 5 नवम्बर तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए विस्तृत कार्यक्रम बनाने और सेना अधिकारियों के साथ स्थल भ्रमण कर अपेक्षित व्यवस्थाओं के स्थान चिन्हित करते हुए सुद्धृढ प्रबन्ध करने के निर्देश दिये। आगरा के सेना भर्ती अधिकारी कर्नल कृष्ण नारायन ने जानकारी दी कि सेना भर्ती रैली के दौरान मथुरा के अलावा हाथरस, अलीगढ, कासगंज, फिरोजाबाद एवं मैनपुरी के युवक आयेंगे। 5 ट्रेड की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहा है जिसमें अब तक लगभग 67 हजार के पंजीयन हो चुके हैं और अगले 10 दिन अभी पंजीयन कार्य चलेगा जिसके आधार पर लगभग एक लाख के पंजीयन का अनुमान है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 10 हजार युवकों का बुलावा रहेगा जिनमें पूर्व अनुमान के आधार पर लगभग 70 प्रतिशत ही भर्ती हेतु आना संभावित होगा। उन्होंने रैली के दौरान अपेक्षित व्यवस्थाओं का विवरण प्रस्तुत करने के साथ कहा कि विभागीय अधिकारियांे के माध्यम से सभी कार्य 5 नवम्बर तक पूर्ण कर लिए जायें ताकि इसके उपरांत रिहर्सल कार्य हो सके। उन्होंने बताया कि 7 नवम्बर से युवकों का आना प्रांरभ हो जायेगा, वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नम्बर लेकर आयेंगे उसे देखकर ही उनके एकत्रित होने वाले ईगल ग्राउंड मे प्रवेश दिया जाय। साथ ही जानकारी दी कि पंजीयन समाप्त होने के उपरांत 24-25 अक्टूबर को ही वे जिलाध्तहसीलवार विस्तृत कार्यक्रम बता सकेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, पुलिस अधीक्षक यातायात आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक नगर प्रियदर्शी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ब्रजेश खन्ना, लोक निर्माण, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं सहित पालिका अधिशासी अधिकारी आदि ने बैठक में भाग लिया। 

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा राया के मौहल्ला शिवपुरी में दहेज की मांग को लेकर मंगलवार की रात्रि ससुरालियों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी सुसरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकद्मा दर्ज कराया है।  मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पिता लेखराज पुत्र स्व. रेशम सिंह निवासी नगला हरि ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रचना की शादी हरेन्द्र पुत्र जयपाल सिंह, निवाशी बीरबला माँट हाल निवासी शिवपुरी राया के साथ 26 नवम्बर 2015 को शादी की थी। अपने समथ्र्य अनुसार दहेज में 10 लाख रुपये खर्च किये जिसमे 5 लाख रुपये नगद व 5 लाख रुपये का सामान भी दिया गया जिसके बाबजूद भी ससुरालीजन एक बोलेरो की मांग करते रहे। मांग पूरी न होने पर मृतका के  पति हरेन्द्र, जेठ जितेंद्र, जिठानी विनीता ने मिलकर रचना की रस्सा से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति सहित जेठ जिठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मोके से पति हरेन्द्र व जिठानी विनीता को हिरासत में लिया गया है। सूचना पर थाना प्रभारी विजय सिंह तहसीलदार देवेन्द्र पाल सिंह, सीओ महावन सुरेन्द्र सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया । पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Read More